(इनफोकस - InFocus) भारत रत्न 2019 (Bharat Ratna 2019)
भारत रत्न पुरूस्कार 2019
- क्या है भारत रत्न पुरूस्कार?
- किन्हें और क्यों दिया गया भारत रत्न पुरूस्कार
- कब हुई थी इस पुरूस्कार की शुरुआत
हाल ही में भारत सरकार द्वारा घोषित देश की तीन विभूतियों को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित की गई इन विभूतियों में समाजसेवी और जनसंघ के नेता
नानाजी देशमुख (मरणोपरांत), संगीतकर भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) और पूर्व राष्ट्रपति
प्रणब मुखर्जी शामिल रहे।
केंद्र सरकार ने भारत रत्न सम्मान की घोषणा 70 वे गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या
यानी 25 जनवरी 2019 को थी।
क्या है भारत रत्न पुरूस्कार?
- भारत रत्न पुरूस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है
- ये सम्मान देश की असाधारण सेवा के लिए दिया जाता है
- पुरस्कार के रूप में दिए जाने वाले सम्मान में 35 मिलिमीटर व्यास वाला एक गोलाकार स्वर्ण पदक शामिल होता है।
- स्वर्ण पदक पर सूर्य और ऊपर हिन्दी भाषा में ''भारत रत्न'' लिखा होता है
- स्वर्ण पदक के पीछे शासकीय संकेत और आदर्श-वाक्य लिखा होता है
- स्वर्ण पदक पाने वाले व्यक्ति को कोई धनराशि नही दी जाती है
किन्हें और क्यों दिया गया भारत रत्न पुरूस्कार
- भारत रत्न सम्मान कला, साहित्य और विज्ञान क्षेत्र के अलावा समाजिक सेवा और खेल के क्षेत्र में असाधारण सेवा देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।
- स्वयं प्रधानमंत्री इस परुस्कार को देने के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश करते हैं
- यह ज़रूरी नहीं है कि भारत रत्न सम्मान हर साल दिया ही जाए
- इसके अलावा इस बात का कोई ज़िक्र नहीं है कि भारत रत्न सम्मान केवल भारतीय नागरिकों के ही दिया जाए।
- ये सम्मान स्वाभाविक रूप से भारतीय नागरिक बन चुकी एग्नेस गोंखा बोजाखियू, जिन्हें हम मदर टेरेसा के नाम से जानते है और दो अन्य गैर-भारतीयों - खान अब्दुल गफ्फार खान और नेल्सन मंडेला को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।
कब हुई थी इस पुरूस्कार की शुरुआत
- भारत रत्न सम्मान की शुरुआत 1954 में हुआ था।
- सबसे पहला पुरस्कार प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्र शेखर वेंकटरमन को दिया गया था।
- अब तक कुल 48 लोगों को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।