(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: प्रथम विश्वयुध्द में भारतीय सेना (Indian Army in First World War)


(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: प्रथम विश्वयुध्द में भारतीय सेना (Indian Army in First World War)


विषय (Topic): प्रथम विश्वयुध्द में भारतीय सेना (Indian Army in First World War)

विषय विवरण (Topic Description):

युद्ध जिसने दुनिया का नक्शा और इतिहास बदल दिया। बीसवीं सदी के दूसरे दशक में एक ऐसी जंग से लोगों का वास्ता पड़ा । जिसने दुनिया को दो खेमों में बांट दिया। चार साल से ज्यादा समय तक चले प्रथम विश्व युद्ध ने पूरी दुनिया को दशहत में डाल दिया। प्रथम विश्व युद्ध के परिणाम को सुनकर आज भी लोग सिहर जाते है। जंग की व्यापकता और तबाही को देखते हुए ही इसे प्रथम विश्व युद्ध कहा गया। इस लड़ाई में औसतन हर दिन 6 हजार लोगों ने अपनी जान गवाई। भारत उस वक्त अंग्रेजों का गुलाम था। नहीं चाहते हुए भी भारत को इस युद्ध में शामिल होना पड़ा। भारतीय सैनिकों को दुनिया के कई देशों में युद्ध के अलग-अलग मोर्चे पर लड़ाई लड़नी पड़ी। इस युद्ध में 10 लाख से ज्यादा भारतीय सैनिकों ने हिस्सा लिया। जिनमें 74 हजार से ज्यादा सैनिक शहीद हुए। विपरीत परिस्थिति और संसाधनों के अभाव के बावजूद भारतीय सैनिकों ने बहादुरी की ऐसी मिसाल पेश की जो इतिहास में अमर हो गया। भारतीय सैनिकों के हौंसले और कुर्बानी का ही नतीजा था कि युद्ध के बाद भी दुनिया में ब्रिटेन का बर्चस्व बना रहा । आज विशेष के इस अंक में बात होगी प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों के योगदान की, साथ ही जानेंगे प्रथम विश्व के कारण और परिणाम, इसके अलावा ये भी जानेंगे कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों की वीरता और याद में कहां-कहां बनाए गए है स्मारक और संग्रहालय...

Click Here for RSTV The Big Picture

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें Click Here for Archive

Courtesy: RSTV