(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: विज्ञान पथ पर महिलाएं (Women pioneers in Science)


(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: विज्ञान पथ पर महिलाएं (Women pioneers in Science)


विषय (Topic): विज्ञान पथ पर महिलाएं (Women pioneers in Science)

विषय विवरण (Topic Description):

हममें से ज्यादातर लोगों से जब किसी वैज्ञानिक का नाम पूछा जाता है तो हम तुरंत आइजैक न्यूटन, आइंस्टीन, सीवी रमन या एपीज अब्दुल कलाम के बारे में बताने लगते हैं। लेकिन जब हमसे भारतीय महिला वैज्ञानिकों का नाम पूछा जाता है तब हम सोच में पड़ जाते हैं। जबकि हकीकत ये है किं भारतीय महिलाओं ने विज्ञान के कई मोर्चे पर विजय हासिल किए हैं। कामयाबियों के कई शिखर पर अपने झंडे गाड़े हैं। हालांकि उच्च शिक्षा से लेकर रिसर्च संस्थानों और बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने में महिलाओं को अभी भी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अपने बुलंद हौसले और मजबूत इच्छाशक्ति से महिला वैज्ञानिक विज्ञान के क्षेत्र में लगातार नए आयाम गढ़ रही हैं। हमारी महिला वैज्ञानिकों ने विज्ञान के क्षेत्र में देश से लेकर विदेश तक इतनी अहम उपलब्धियां हासिल की हैं कि हमें उनपर गर्व है। आज विशेष में बात करेंगे विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ रही महिलाओं की उपलब्धियों पर साथ ही भारत और दुनिया के महिला वैज्ञानिकों की चर्चा भी करेंगे... जिन्होंने विज्ञान के अलग-अलग क्षेत्रों में खास मुकाम हासिल की हैं। इसके साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की मौजूदगी और उनकी चुनौतियों पर भी बात करेंगे...

Click Here for RSTV The Big Picture

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें Click Here for Archive

Courtesy: RSTV