(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक (Central Sanskrit University Bill)


(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक (Central Sanskrit University Bill)


विषय (Topic): केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक (Central Sanskrit University Bill)

विषय विवरण (Topic Description):

संस्कृत दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है। संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी भी कहा जाता है। इसीलिए कई भाषाओं में इसके शब्द आज भी जीवित हैं। संस्कृत भाषा का इतिहास उतना ही पुराना है जितना की भारतीय संस्कृति का...हमारे प्राचीन ग्रंथों का.. हमारे समृद्धशाली इतिहास का..और हमारे देव देवताओं का..। इसीलिए आज के समय में संस्कृत का जीवित रहना बहुत ज़रूरी है.. क्योंकि ये सिर्फ एक भाषा नहीं है.. बल्कि ये तो अपने अंदर एक अद्भुत इतिहास.. जीवन जीने की कला...और मानव जाती के संपूर्ण विकास की इबारत समेटे हुए है। इसीलिए देश ही नहीं पूरी दुनिया में ये महान भाषा शोध का विषय है। संस्कृत भाषा का अखंड प्रवाह हज़ारों वर्षों से जारी है। इसे देववाणी और सुरभारती भी कहा जाता है। इसीलिए आज भी हमारी समृद्ध संस्कृति की विरासत हमारे इतने आधुनिक जीवन में भी समाई हुई है। आज भी जब कोई बच्चा पैदा होता है... उसके विवाह से लेकर उसकी मृत्यू तक.. संस्कार के सभी मंत्र संस्कृत भाषा में ही उच्चारित होते हैं.... इसके बिना हमारे यज्ञ – हवन या पूजा पाठ संभव नहीं है। हमारे जो संस्कार हैं हमारी जो आस्था है हमारे जो जीवन के मूल्य हैं वो सब संस्कृत भाषा से ही जुड़े हुए हैं। संसकृत भाषा के शब्द ना सिर्फ एतिहासिक हैं बल्की वैज्ञानिक भी हैं। इसीलिए हमारी इस अमूल्य धरोहर को हमें संजो कर रखना चाहिए... इसी क्रम में देश में संस्कृत के 3 विश्वविद्यालयों को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने के प्रावधान वाले विधेयक यानी केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक 2020 को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिल गई है। संस्कृत भाषा समेत भारत की तमाम भाषाओं को संमृद्ध बनाने की दिशा में ये एक बड़ा कदम है।

Click Here for RSTV The Big Picture

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें Click Here for Archive

Courtesy: RSTV