(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: मोज़ैक अभियान (MOSAiC Expedition)


(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: मोज़ैक अभियान (MOSAiC Expedition)


विषय (Topic): मोज़ैक अभियान (MOSAiC Expedition)

विषय विवरण (Topic Description):

ग्लोबल वॉर्मिंग के ख़तरे से हम सब अच्छी तरह वाकिफ हैं। इंसानों ने प्रकृति को कुछ इस तरह नुकसान पहुंचाया है कि ऐसा लगता है जैसे पृथ्वी का हर कोना अब चीखें मार रहा है। पृथ्वी आज अपने जीवन, अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है और इंसानों से गुहार लगा रही है कि उसे बख्श दिया जाए। इसीलिए ये पृथ्वी कभी कभी अपना रौद्र रूप दिखाकर विरोध भी जताती है। और ऐसा खौफनाफ मंजर देखकर हमको एहसास होता है कि हमने वाकई अपनी पृथ्वी, अपने वायुमंडल को बहुत नुकसान पहुंचाया है। वैज्ञानिक समय समय पर जलवायु परिवर्तन के ख़तरे से दुनिया को चेताते रहे हैं। आर्कटिक महासागर को ग्लोबल वोर्मिंग का केन्द्र बिंदु कहा जाता है। बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग का सबसे ज्यादा और तेजी से असर आर्कटिक महासागर में ही देखने को मिल रहा है और यही वजह है कि पिछले कुछ समय से आर्कटिक में बर्फ का पिघलना और उनका क्षेत्रफल तेजी से घटता जा रहा है। जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग से आर्कटिक में होने वाली घटनाओं का अध्ययन करने के लिए इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ध्रुवीय अभियान शुरू किया गया है। इसे MOSAiC नाम दिया गया है। इस अभियान में 19 देशों के सौकड़ों वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। मोज़ैक अभियान के तहत आर्कटिक में होने वाले जलवायु परिवर्तन का अध्ययन, यूरोप में बढ़ती हीटवेव और बर्फ के पिघलने और जमने की दर जैसे बिंदुओं पर शोध किया जाएगा।

Click Here for RSTV The Big Picture

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें Click Here for Archive

Courtesy: RSTV