(डाउनलोड) यूपीपीएससी सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम हिंदी में (Download) UPPSC Assistant Conservator of Forest (ACF) / Range Forest Officer (RFO) Mains Exam Syllabus in Hindi


(डाउनलोड) यूपीपीएससी सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम हिंदी में (Download) UPPSC Assistant Conservator of Forest (ACF) / Range Forest Officer (RFO) Mains Exam Syllabus in Hindi


:: मुख्य (लिखित) परीक्षा की परीक्षा योजना (Plan of Main (Written) Examination) ::

क्रम संख्या (Sr. No.) प्रश्न-पत्र (Question Paper) समयावधि (Time Period) पूर्णांक (Marks)
1 पेपर- I सामान्य हिन्दी एवं निबन्ध (परम्परागत) (Paper-I General Hindi and Essay (Conventional Type) 3.00 घण्टे 200 अंक
2 पेपर- II सामान्य अध्ययन प्रथम (वस्तुनिष्ठ) (Paper-II General Studies-Ist Paper (Objective Type) 2.00 घण्टे 200 अंक
3 पेपर- III सामान्य अध्ययन द्वितीय (वस्तुनिष्ठ) (Paper-III General Studies-IInd Paper (Objective Type) 2.00 घण्टे 200 अंक
4 पेपर- IV वैकल्पिक विषय प्रथम (परम्परागत) (प्रथम प्रश्नपत्र) (Paper-IV Optional Subject-I (First Question Paper) (Conventional Type) 3.00 घण्टे 200 अंक
पेपर- V वैकल्पिक विषय प्रथम (परम्परागत) (द्वितीय प्रश्नपत्र) (Paper-V Optional Subject-I (Second Question Paper) (Conventional Type) 3.00 घण्टे 200 अंक
5 पेपर- VI वैकल्पिक विषय प्रथम (परम्परागत) (प्रथम प्रश्नपत्र) (Paper-VI Optional Subject-II (First Question Paper) (Conventional Type) 3.00 घण्टे 200 अंक
पेपर- VII वैकल्पिक विषय प्रथम (परम्परागत) (द्वितीय प्रश्नपत्र) (Paper-VII Optional Subject-II (Second Question Paper) (Conventional Type) 3.00 घण्टे 200 अंक
  सभी प्रश्नपत्रों के कुल अंकों का योग (Total Marks of all the question papers)   1400 अंक

व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार):- 150 अंक (Personality Test (Interview) - 150 Marks)

सम्पूर्ण योग 1400 + 150 = 1550 (Grand Total - 1400 + 150 = 1550 Marks)

वैकल्पिक विषयों में निम्नलिखित कुल 16 विषय सम्मिलित हैं, जिनमें से अभ्यर्थियों को कोई 02 वैकल्पिक विषय लेने होंगेः-

1. कृषि विज्ञान
2. कृषि इंजीनियरिंग
3. वनस्पति विज्ञान
4. रसायन विज्ञान
5. रसायन इंजीनियरिंग
6. सिविल इंजीनियरिंग
7. वानिकी
8. भू-विज्ञान
9. गणित
10. यांत्रिकी इंजीनियरिंग
11. भौतिकी
12. सांख्यिकी
13. प्राणि विज्ञान
14. पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान
15. उद्यान विज्ञान
16. पर्यावरण विज्ञान

किन्तु शर्त यह है कि उम्मीदवारों को निम्नलिखित विषयों को एक साथ लेने की अनुमति नहीं दी जायेगीः-

(क) कृषि विज्ञान, कृषि इंजीनियरिंग एवं उद्यान विज्ञान
(ख) गणित एवं सांख्यिकी
(ग) रसायन विज्ञान और रसायन इंजीनियरिंग
(घ) इंजीनियरिंग विषयों जैसे कृषि इंजीनियरिंग, रसायन इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग तथा यांत्रिक इंजीनियरिंग में से एक से अधिक विषय नहीं।

नाटे:- ऊपर लिखे विषयों का स्तर और पाठय् विवरण इस विज्ञापन के परिशिष्ट-8 की अनुसूची में दिया गया है।

सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा परीक्षा की मुख्य (लिखित) परीक्षा हेतु सामान्य अनुदेश एवं पाठ्यक्रम

1. मुख्य (लिखित) परीक्षा के सभी विषयों के प्रश्न-पत्र परम्परागत (निबन्ध शैली) प्रकार के होंगे किन्तु सामान्य अध्ययन विषय के प्रश्न-पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।

2. सभी प्रश्न-पत्रों के उत्तर हिन्दी या अँग्रेजी में ही लिखने होंगे। प्रश्न-पत्र हिन्दी और अँग्रेजी में होंगे।

3. ऊपर उल्लिखित प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए तीन घण्टे का समय दिया जायेगा किन्तु सामान्य अध्ययन हेतु दो घण्टे का समय दिया जायेगा।

व्यक्तित्व परीक्षण

उम्मीदवारों का साक्षात्कार सुयोग्य और निष्पक्ष विद्वानों के बोर्ड द्वारा किया जायेगा। व्यक्तित्व परीक्षण-150 अंकों का होगा।

अनुसूची

सामान्य हिन्दी और सामान्य अध्ययन के प्रश्न-पत्रों का स्तर ऐसा होगा जिसकी भारतीय विश्वविद्यालय के विज्ञान या इंजीनियरिंग ग्रेजुएट से आशा की जाती है।

इस परीक्षा के वैकल्पिक विषयों के प्रश्न-पत्र लगभग आनर्स डिग्री स्तर के होंगे अर्थात् बैचलर डिग्री से कुछ अधिक और मास्टर डिग्री से कुछ कम। इंजीनियरिंग विषयों के मामले में यह स्तर बैचलर डिग्री का होगा। किसी भी विषय में प्रायोगिक परीक्षा नहीं ली जायेगी।

वैकल्पिक विषय

वकैल्पिक विषयों के प्रश्न-पत्रों में प्रश्नों की कुल संख्या आठ होगी। सभी प्रश्नों के अंक बराबर होंगे। प्रत्येक प्रश्न-पत्र के दो भाग होंगे अर्थात् भाग (क) और भाग (ख)। प्रत्येक भाग में चार प्रश्न होंगे। आठ प्रश्नों में से पाँच प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रत्येक भाग में एक प्रश्न अनिवार्य होगा। प्रत्येक भाग से कम से कम एक-एक प्रश्न लेते हुए उम्मीदवारों को शेष छः प्रश्नों में से तीन और प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इस प्रकार प्रत्येक भाग में से कम से कम दो प्रश्नों के उत्तर देने होंगे अर्थात् एक अनिवार्य प्रश्न तथा एक अन्य प्रश्न।

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें