(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2019 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर - 1 (Download UPSC IAS Mains 2019 General Studies Paper - 1 Exam Question Paper


(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2019 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर - 1 (Download UPSC IAS Mains 2019 General Studies Paper - 1 Exam Question Paper


परीक्षा का नाम (Exam Name): यूपीएससी आईएएस 2019 (मुख्य परीक्षा)

पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-2 सामान्य अध्ययन-1: (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल तथा समाज)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर -1) General Studies (GS) Paper -1

साल (Year): 2019

माध्यम (Medium): Hindi

प्रश्न-पत्र के लिएए विशिष्ट अनुदेश

कृपया प्रश्नों के उत्तर देने से पूर्व निम्नलिखित प्रत्येक अनुदेश को ध्यानपूर्वक पढ़ें:

कुल बीस प्रश्न दिए गए हैं जो हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।

सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।

प्रश्नों के उत्तर उसी माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू-सी-ए-) पुस्तिका के मुख्य-पृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए। उल्लिखित माध्यम से अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे।

प्रश्न संख्या 1 से 10 तक का उत्तर 150 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या 11 से 20 तक का उत्तर 250 शब्दों में दीजिए।

प्रश्नों में इंगित शब्द-सीमा को ध्यान में रखिए।

प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दीजिए।

प्रश्न 1. गांधाराई कला में मध्य एशियाई एवं यूनानी-बैक्ट्रियाई तत्त्वों को उजागर कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 2. 1857 का विप्लव ब्रिटिश शासन के पूर्ववर्ती सौ वर्षों में बार-बार घटित छोटे एवं बड़े स्थानीय विद्रोहों का चरमोत्कर्ष था। सुस्पष्ट कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 3. उन्नीसवीं शताब्दी के ‘भारतीय पुनर्जागरण’ और राष्ट्रीय पहचान के उद्भव के मध्य सहलग्नताओं का परीक्षण कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 4. वैश्विक तापन का प्रवाल जीवन तंत्र पर प्रभाव का, उदाहरणों के साथ, आकलन कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 5. मैंग्रोवों के रिक्तीकरण के कारणों पर चर्चा कीजिए और तटीय पारिस्थितिकी का अनुरक्षण करने में इनके महत्व को स्पष्ट कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 6. क्या प्रादेशिक संसाधन-आधारित विनिर्माण की रणनीति भारत में रोजगार की प्रोन्नति करने में सहायक हो सकती है? (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 7. उत्तर-पश्चिमी भारत के कृषि-आधारित खाद्य प्रक्रमण उद्योगों के स्थानीयकरण के कारकों पर चर्चा कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 8. क्या बात है जो भारतीय समाज को अपनी संस्कृति को जीवित रखने में अद्वितीय बना देती है? चर्चा कीजिए। (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 9. ‘‘महिला सशक्तिकरण जनसंख्या संवृद्धि को नियंत्रित करने की कुंजी है।’’ चर्चा कीजिए (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 10. धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हमारी सांस्कृतिक प्रथाओं के सामने क्या-क्या चुनौतियाँ हैं? (150 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 11. गाँधीवादी प्रावस्था के दौरान विभिन्न स्वरों ने राष्ट्रवादी आंदोलन को सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाया था। विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 12. 1940 के दशक के दौरान सत्ता हस्तान्तरण की प्रक्रिया को जटिल बनाने में ब्रिटिश साम्राज्यिक सत्ता की भूमिका का आकलन कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 13. स्पष्ट कीजिए कि अमरीकी एवं फ्रांसीसी क्रांतियों ने आधुनिक विश्व की आधारशिलाएँ किस प्रकार निर्मित की थीं। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 14. जल प्रतिबल (वाटर स्ट्रैस) का क्या मतलब है? भारत में यह किस प्रकार और किस कारण प्रादेशिकतः भिन्न-भिन्न है? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 15. पर्वत पारिस्थितिकी तंत्र को विकास पहलों और पर्यटन के ऋणात्मक प्रभाव से किस प्रकार पुनःस्थापित किया जा सकता है? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 16. दक्ष और किफायती (ऐफोर्डेबल) शहरी सार्वजनिक परिवहन किस प्रकार भारत के द्रुत आर्थिक विकास की कुंजी है? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 17. महासागर धाराएँ और जल राशियाँ समुद्री जीवन और तटीय पर्यावरण पर अपने प्रभावों में किस-किस प्रकार परस्पर भिन्न हैं? उपयुक्त उदाहरण दीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 18. क्या हमारे राष्ट्र में सर्वत्र लघु भारत के सांस्कृतिक क्षेत्र हैं? उदाहरणों के साथ सविस्तार स्पष्ट कीजिए। (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 19. भारत में महिलाओं के समक्ष समय और स्थान संबंधित निरंतर चुनौतियाँ क्या-क्या हैं? (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

प्रश्न 20. क्या हम वैश्विक पहचान के लिए अपनी स्थानीय पहचान को खोते जा रहे हैं? चर्चा कीजिए (250 शब्दों में उत्तर दीजिए)

(Download) UPSC IAS Mains 2019 (Paper - II) General Studies - I Exam Question Paper

(Download) UPSC IAS Mains 2019 (Paper - II) General Studies - I Exam Question Paper
(Download) UPSC IAS Mains 2019 (Paper - II) General Studies - I Exam Question Paper

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें