(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2014 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर - 1 (Download) UPSC IAS (Mains) 2014 General Studies (Paper - 1) Exam Question Paper


(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2014 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर - 1 (Download) UPSC IAS (Mains) 2014 General Studies (Paper - 1) Exam Question Paper


परीक्षा का नाम (Exam Name): यूपीएससी आईएएस 2014 (मुख्य परीक्षा)

पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-2 सामान्य अध्ययन-1: (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल तथा समाज)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर -1) General Studies (GS) Paper -1

साल (Year): 2014

माध्यम (Medium): Hindi

निर्देशः निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 200 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए। शब्द-विस्तार की अपेक्षा प्रश्नोत्तर की अन्तर्वस्तु अधिक महत्वपूर्ण है। सभी प्रश्नों के अंक समान है।

प्रश्न 1. सिंधु घाटी सभ्यता की नगरीय आयोजना और संस्कृति ने किस सीमा तक वर्तमान युगीन नगरीकरण को निवेश (इनपुट) प्रदान किए हैं? चर्चा कीजिए।

प्रश्न 2. गांधार मूर्तिकला रोमनिवासियों की उतनी ही ऋणी थी जितनी कि वह यूनानियों की थी। स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 3. तक्षशिला विश्वविद्यालय विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में से एक था जिसके साथ विभिन्न शिक्षण-विषयों के अनेक विख्यात विद्वानी व्यक्तित्व संबंधित थे। उसकी रणनीतिक अवस्थिति के कारण उसकी कीर्ति फैली, लेकिन नालन्दा के विपरीत, उसे आधुनिक अभिप्राय में विश्वविद्यालय नहीं समझा जाता। चर्चा कीजिए।

प्रश्न 4. पानीपत का तीसरा युद्ध 1761 में लड़ा गया था। क्या कारण हैं कि इनती अधिक साम्राज्य प्रकंपी लड़ाइयां पानीपत में लड़ी गई थीं?

प्रश्न 5. सूफी और मध्यकालीन रहस्यवादी सिद्ध पुरूष हिन्दु/मुसलमान समाजों के धार्मिक विचारों, और रीतियों को या उनकी बाह्य संरचना को पर्याप्त सीमा तक रूपांतरित करने में विफल रहे। टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 6. भारत में अठारहवीं शताब्दी के मध्य से स्वतंत्रता तक अंग्रेजी की आर्थिक नीतियों के विभिन्न पक्षों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 7. किन प्रकारों से नौसैनिक विद्रोह भारत में अंग्रेजों की औपनिवेशिक महत्वाकांक्षाओं की शव-पेटिका में लगी अंतिम कील साबित हुआ था?

प्रश्न 8. विश्व में घटित कौन-सी मुख्य राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक गतिविधयों ने भारत में उपनिवेश-विरोधी संघर्ष को प्रेरित किया?

प्रश्न 9. 1956 में स्वेज संकट को पैदा करने वाली घटनाएं क्या थी? उसने एक विश्व शक्ति के रूप में ब्रिटेन की आत्म-छवि पर किस प्रकार अंतिम प्रहार किया?

प्रश्न 10. लेनिन की नव आर्थिक नीति - 1921 ने स्वतंत्रता के शीघ्र पश्चात् भारत द्वारा अपनाई गई नीतियों को प्रभावित किया था। मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 11. भारत में एक मध्यम-वर्गीय कामकाजी महिला की अवस्थिति को पितृतंत्र किस प्रकार प्रभावी करता है?

प्रश्न 12. क्या कारण है कि भारत के कुछ अत्यधिक समृद्ध प्रदेशों में महिलाओं के लिए प्रतिकूल स्त्री-पुरूष अनुपात है? अपने तर्क पेश कीजिए।

प्रश्न 13. संयुक्त परिवार का जीवन चक्र सामाजिक मूल्यों के बजाय आर्थिक कारकों पर निर्भर करता है। चर्चा कीजिए।

प्रश्न 14. ऐसे विभिन्न आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक बलों पर चर्चा कीजिए, जो भारत में कृषि के बढ़ते हुए महिलाकरण को प्रेरित कर रहे हैं।

प्रश्न 15. धर्मनिपेक्षता पर भारतीय वाद-विवाद, पश्चिम में वाद-विवादों से किस प्रकार भिन्न है?

प्रश्न 16. असामान्य जलवायवी घटनाओं में से अधिकांश एल-नीनो प्रभाव के परिणाम के तौर पर स्पष्ट की जाती हैं। क्या आप सहमत हैं?

प्रश्न 17. क्या कारण है कि संसार का वलित पर्वत तंत्र उपमहाद्वीपों के सीमांतों के साथ-साथ उपस्थित है? वलित पर्वतों के वैश्विक वितरण और भूकंपों एवं ज्वालामुखीयों के बीच साहचर्य को उजागर कीजिए।

प्रश्न 18. इंडोनेशियाई और फिलिपीनी द्वीपसमूहों में हजारों द्वीपों के विरचन की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 19. उष्णकटिबंधीय चक्रवात अधिकांशतः दक्षिणी चीन सागर, बंगाल की खाड़ी और मैक्सिकों की खाड़ी तक ही परिसीमित रहते हैं। ऐसा क्यों है?

प्रश्न 20. भारतीय उप-महाद्वीप में घटती हुई हिमालयी हिमनदियों और जलवायु परिवर्तन के लक्षणों के बीच संबंध उजागर कीजिए।

प्रश्न 21. जबकि अंग्रेज बागाान-मालिकों ने असम से हिमाचल प्रदेश तक शिवालिक पर्वतमाला और निम्न हिमालय के साथ-साथ चाय बागान विकसित किए थे, परिणाम में वे दार्जिलिंग क्षेत्र से बाहर सफल नहीं हुए। स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 22. क्या कारण है कि भारत में हरित क्रांति प्रदेश में उर्वरक मृदा और जल की बढि़या उपलब्धता के बावजूद, असलियत में उससे बच कर आगे निकल गई?

प्रश्न 23. विश्व में लौह एवं इस्पात उद्योग के स्थानिक प्रतिरूप में परिवर्तन का विवरण कीजिए।

प्रश्न 24. विश्व में संसाधन संकट से निपटने के लिए महासागरों के विभिन्न संसाधनों, जिनका उपयोग किया जा सकता है, का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 25. उभरते प्राकृतिक संसाधन समृद्ध अफ्रीका के आर्थिक क्षेत्र में भारत अपना क्या स्थान देखता है?

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें

Courtesy: UPSC