(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2013 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर - 4 (Download) UPSC IAS (Mains) 2013 General Studies (Paper - 4) Exam Question Paper


(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2013 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर - 4 (Download) UPSC IAS (Mains) 2013 General Studies (Paper - 4) Exam Question Paper


परीक्षा का नाम (Exam Name): यूपीएससी आईएएस 2013 (मुख्य परीक्षा)

पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-5: सामान्य अध्ययन-4: (नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिवृत्ति)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर - 4) General Studies (GS) Paper - 4

साल (Year): 2013

माध्यम (Medium): Hindi

निर्देशः प्रश्नों के उत्तर बन्धनी में विनिर्दिष्ट शब्द सीमा से ज्यादा न हों। उत्तर की विषय-वस्तु शब्द सीमा से अधिक महत्वपूर्ण है।

खण्ड - A (Section - A)

प्रश्न 1. ‘मूल्यों व ‘नैतिकताओं’ से आप क्या समझते हैं? व्यावसायिक सक्षमता के साथ नैतिक भी होना किस प्रकार महत्त्वपूर्ण है? (150 शब्द 10 अंक)

प्रश्न 2.

(a) लोक सेवा के संदर्भ में निम्न शब्दों से आप क्या समझते हैं? (250 शब्द 10 अंक)

1- सत्यनिष्ठा
2- अध्यवसाय
3- सेवा-भाव
4- प्रतिबद्धता
5- साहसपूर्ण दृढ़ता

(b) दो ऐसे अन्य गुण बताइए जिन्हें आप लोक सेवा के लिए महत्त्वपूर्ण समझते हैं। अपने उत्तर का औचित्य समझाइए। (100 शब्द 10 अंक)

प्रश्न 3. कुछ लोगों का मानना है कि मूल्य समय और परिस्थिति के साथ बदलते रहते हैं जबकि अन्य दृढ़ता से मानते है कि कुछ मानवीय मूल्य सर्वव्यापक व शाश्वत है। इस सम्बन्ध में आप अपनी धारणा तर्क देकर बताइए। (150 शब्द 10 अंक)

प्रश्न 4. ‘भावात्मक प्रज्ञता’ क्या होता है और यह लोगों में किस प्रकार विकसित किया जा सकता है? किसी व्यक्ति विशेष को नैतिक निर्णय लेने में यह कैसे सहायक होता है? (150 शब्द 10 अंक)

प्रश्न 5.

  1. ‘अंत करण की आवाज’ से आप क्या समझते है? आप स्वयं को अंतः करण की आवाज पर ध्यान देने के लिए कैसे तैयार करते हैं? (150 शब्द 10 अंक)
  2. ‘विवेक का संकट’ से क्या अभिप्राय है? अपने जीवन की एक घटना बताइए जब आपका ऐसे संकट से सामना हुआ और आपने उसका समाधान कैसे किया। (150 शब्द 10 अंक)

प्रश्न 6. तीन महान नैतिक विचारको/दार्शनिकों के अवतरण नीचे दिए गए है। आपके लिए प्रत्येक अवतरण का वर्तमान संदर्भ में क्या महत्त्व है, स्पष्ट कीजिए।

  1. ‘‘पृथ्वी पर हर एक की आवश्यकता पूर्ति के लिए काफी है पर किसी के लालच के लिए कुछ नहीं।’’ महात्मा गाँधी। (150 शब्द 10 अंक)
  2. ‘‘लगभग सभी लोग विपत्ति का सामना कर सकते है पर यदि किसी के चरित्र का परीक्षण करना है, तो उसे शक्ति/अधिकार दे दो।’’ अब्राहम लिंकन (150 शब्द 10 अंक)
  3. ‘‘शत्रुओं पर विजय पाने वाले की अपेक्षा मैं अपनी इच्छाओं का दमन करने वाले को अधिक साहसी मानता हूँ।’’ अरस्तू (150 शब्द 10 अंक)

प्रश्न 7. ‘‘सर्वहित में ही हर व्यक्ति का हित निहित है।’’ आप इस कथन से क्या समझते हैं? सार्वजनिक जीवन में इस सिद्धान्त का कैसे पालन किया जा सकता है? (150 शब्द 10 अंक)

प्रश्न 8. प्रायः यह कहा जाता है कि ‘राजनीति’ और नैतिकता’ साथ-साथ नहीं चल सकते। इस सम्बन्ध में आपका क्या मत है? अपने उत्तर का, उदाहरणों सहित, आधार बताइए। (150 शब्द 10 अंक)

खण्ड-B (Section - B)

निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए प्रकरणों को ध्यानपूर्वक पढि़ए और उसके पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

प्रश्न 9.

एक जन सूचना अधिकार (PIO) को सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के अंतर्गत एक आवेदन मिलता है। सूचना एकत्र करने के बाद उसे पता चलता है कि वह सूचना स्वयं उसी के द्वारा लिए गए कुछ निर्णयों से सम्बन्धित है, जो पूर्णरूप से सही नहीं थे। इन निर्णयों में अन्य कर्मचारी भी सहभागी थे। सूचना प्रकट होने पर स्वयं उसके तथा उसके अन्य मित्रें के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही हो सकती है, जिसमें दंड भी संभावित है। सूचना प्रकट न करने या आंशिक या छद्यावरित सूचना उपलब्ध कराने पर कम दंड या दंड-मुक्ति भी मिल सकती है।

PIO अन्यथा एक ईमानदार व कर्त्तव्यनिष्ठ व्यक्ति है पर यह विशिष्ट निर्णय, जिसके सम्बन्ध में RTI आवेदन दिया गया है, गलत निकला। वह अधिकारी आपके पास सलाह के लिए आया है।

नीचे सुझावों के कुछ विकल्प दिए गए हैं। प्रत्येक विकल्प का गुण-दोष के आधार पर मूल्यांकन कीजिए।

1- PIO इस मामले को अपने ज्येष्ठ अधिकारी को उसकी सलाह के लिए संदर्भित करे और कड़ाई से उसी के अनुसार कार्यवाही करे चाहे वह स्वयं उस सलाह से पूर्णतया सहमत न हो।
2- PIO छुट्टी पर चला जाए और मामले को अपने उत्तराधिकारी (कार्यालय में) पर छोड़ दे या सूचना आवेदन को किसी अन्य PIO को स्थानान्तरण का निवेदन करे।
3- PIO सच्चाई के साथ सूचना प्रकट करने व अपनी जीविका पर उसके प्रभाव पर मनन करके इस भाँति उत्तर दे जिससे वह या उसकी जीविका पर जोख़िम न आए पर साथ ही सूचना की अन्तर्वस्तु पर कुछ समझौता किया जा सकता है।
4- PIO उन सहयोगियों, जो इस निर्णय को लेने में सहभागी थे, से परामर्श करे और उनकी सलाह के अनुरूप कार्यवाही करे।

अनिवार्य रूप से केवल उपरोक्त विकल्पों तक सीमित न रखते हुए आप अपनी सलाह दीजिए और उसके उचित कारण भी बताइए। (250 शब्द 20 अंक)

प्रश्न 10.

आप नगरपालिका परिषद के निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता पद पर तैनात है और वर्तमान में एक ऊपरगामी पुल (थ्सलवअमत) के निर्माण कार्य के प्रभारी है। आपके अधीन दो कनिष्ठ अभियंता है, जो प्रतिदिन निर्माण-स्थल के निरीक्षण के उत्तरदायी है तथा आपको विवरण देते है और आप विभाग के अध्यक्ष मुख्य अभियंता को रिपोर्ट देते है। निर्माण-कार्य पूर्ण होने को है और कनिष्ठ अभियंता नियमित रूप से यह सूचित करते रहे है कि निर्माण-कार्य परिकल्पना के विनिर्देशों के अनुरूप हो रहा है। लेकिन आपने अपने आकस्मिक निरीक्षण में कुछ गंभीर विसामान्यताएँ व कमियाँ पाई, जो आपके विवेकानुसार पुल की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है। इस स्तर पर इन कमियों को दूर करने में काफी निर्माण-कार्य को गिराना और दोबारा बनाना होगा जिससे ठेकेदार को निश्चित हानि होगी और कार्य-समाप्ति में विलम्ब भी होगा। क्षेत्र में भारी टैªफिक जैम के कारण परिषद पर निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए जनता का बड़ा दबाव है। जब आप स्थिति मुख्य अभियंता के संज्ञान में लाए, तो उन्होने अपने विवेकानुसार इसको बड़ा गम्भीर दोष न मानकर इसे उपेक्षित करने की सलाह दी। उन्होंने परियोजना को समय से पूरा करने हेतु कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कही परन्तु आप आश्वस्त है कि यह गम्भीर प्रकरण है जिससे जनता की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है और इसको बिना ठीक कराए नहीं छोड़ा जा सकता।

ऐसी स्थिति में आपके करने के लिए कुछ विकल्प निम्नलिखित है। इनमें से प्रत्येक विकल्प का गुण-दोष के आधार पर मूल्यांकन कर अन्ततः सुझाव दीजिए कि आप क्या कार्यवाही करना चाहेगें और क्यों। (250 शब्द 20 अंक)

1- मुख्य अभियंता की सलाह मानकर आगे बढ़ जाएँ।
2- सभी तथ्यों व विश्लेषण को दिखाते हुए स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करते हुए मुख्य अभियंता से लिखित आदेश का निवेदन करें।
3- कनिष्ठ अभियंताओं से स्पष्टीकरण माँगे और ठेकेदार को निश्चित अवधि में दोष-निवारण के लिए आदेश दे।
4- इस विषय को बलपूर्वक उठाएँ ताकि यह मुख्य अभियंता के वरिष्ठजनों तक पहुँच सके।
5- मुख्य अभियंता के अनम्य विचार को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना से अपने स्थानान्तरण के लिए आवेदन करें या बीमारी की छुट्टी पर चले जाएँ।

प्रश्न 11.

तमिलनाडु में शिवकासी पटाख़ा और दियासलाई निर्माताओं के समूहों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की स्थानीय अर्थव्यवस्था अधिकांशत पटाख़ा पर निर्भर है। इसी से इस क्षेत्र का आर्थिक विकास हुआ है और रहन-सहन का स्तर भी सुधरा है।

जहाँ तक पटाख़ा उद्योग जैसे ऽतरनाक उद्योगों के लिए बाल श्रमिक नियमों का प्रश्न है, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने श्रम हेतु न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष निर्धारित की है। जबकि भारत में यह आयु-सीमा 14 वर्ष है।

पटाखों के औद्योगिक क्षेत्र की इकाईयों को पंजीकृत तथा अपंजीकृत दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है। घरों पर-आधारित कार्यशालाएँ एक विशिष्ट इकाई है। यद्यपि पंजीकृत/अपंजीकृत इकाईयों में बाल श्रमिक रोजगार के विषय में कानून स्पष्ट है, घरों पर आधारित कार्य उसके अंतर्गत नहीं आते। ऐसी इकाईयों में माना जाता है। कि बालक अपने माता-पिता व सम्बन्धियों की देख-रेख में कार्य कर रहे हैं। बाल श्रमिक मानकों से बचने के लिए अनेक इकाईयाँ अपने को घरों पर आधारित कार्य बताती है और बाहरी बालकों को रोजगार देती है। यह कहने की आवश्यकता नहीं कि बालकों की भर्ती से इन इकाईयों की लागत बचती है जिससे उनके मालिकों को अधिक लाभ मिलता है।

आपने शिवकासी में एक इकाई का दौरा किया, जिसमें 14 वर्ष से कम आयु के लगभग 10-15 बालक काम करते है। उसका मालिक आपको इकाई परिसर में घुमाता है। मालिक आपको बताता हैं कि घर-आधारित इकाई में वे बालक उसके सम्बन्धी है। आप देखते हैं कि जब मालिक यह बता रहा है, तो कई बालक ऽीस निपोरते है। गहन पूछताछ में आप जान जाते हैं कि मालिक और बालक परस्पर कोई सम्बन्ध संतोषजनक रूप में सिद्ध नहीं कर पाए।

  1. इस प्रकरण में अंतर्ग्रस्त नैतिक विषय स्पष्ट कीजिए और उनकी व्याख्या कीजिए।
  2. इस दौर के बाद आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? (300 शब्द 20 अंक)

प्रश्न 12.

आप देश के एक प्रमुख तकनीकी संस्थान के अध्यक्ष हैं। संस्थान, प्रोफेसरों के पद के चयन हेतु आपकी अध्यक्षता में साक्षात्कार पैनल का आयोजन शीघ्र ही करने वाले है। साक्षात्कार से कुछ दिन पहले आपके पास एक ज्येष्ठ शासकीय अधिकारी के निजी सचिव का फोन आता है जिसमें आपसे उक्त पद के लिए उस अधिकारी के एक निकट संबंधी के पक्ष में चयन करने की अपेक्षा की जाती है। निजी सचिव यह भी बताते हैं कि आपके संस्थान के आधुनिकीकरण के लिए बहुत समय से लम्बित महत्वपूर्ण वित्तीय अनुदान के प्रस्तावों का उन्हें ज्ञान है जिनकी अधिकारी द्वारा स्वीकृति की जानी है। वे आपको उन प्रस्तावों को अनुमोदन कराने का आश्वासन देते हैं।

  1. आपके पास क्या-क्या विकल्प उपलब्ध हैं?
  2. प्रत्येक विकल्प का मूल्यांकन कीजिए और बताइए कि आप कौन-सा विकल्प चुनेंगे और क्यों। (250 शब्द 20 अंक)

प्रश्न 13.

वित्त मंत्रलय में एक वरीय अधिकारी होने के नाते, सरकार द्वारा घोषित किए जाने वाले कुछ नीतिगत निर्णयों की गोपनीय एवं महत्त्वपूर्ण सूचना की आपको जानकारी मिलती है। इन निर्णयों के भवन एवं निर्माण उद्योग पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकते हैं। यदि भवन निर्माताओं को पहले ही जानकारी मिल जाती है, तो वे उससे बड़े लाभ उठा सकते है। निर्माताओं में से एक ऐसा है जिसने सरकार के लिए अच्छी गुणवत्ता का काफी काम किया है। और वह आपके आसन्न वरिष्ठ अधिकारी का घनिष्ठ है जिन्होंने आपको उक्त सूचना का उस निर्माता को अनावृत्त करने के लिए संकेत भी दिया है।

  1. आपके पास क्या-क्या विकल्प उपलब्ध है।
  2. प्रत्येक विकल्प का मुल्यांकन करके बताईये कि आप कौन सा विकल्प चुनेंगे। उसके कारण भी बताइये। (250 शब्द 20 अंक)

प्रश्न 14.

आप उभरती हुई एक ऐसी सूचना तकनीकी कम्पनी के कार्यकारी निदेशक हैं जो बाजार में नाम कमा रही है।

कम्पनी के नायक कर्ता, क्रय-विक्रय दल के प्रमुख श्री A हैं। एक वर्ग की अल्पावधि में उन्होंने कम्पनी के राजस्व को दुगुनी करने में योगदान दिया है और कम्पनी के शेयर को उच्च मूल्य वर्ग में स्थापित किया है, जिसके कारण आप उन्हें पदोन्नत करने पर विचार कर रहे हैं। परन्तु आपको कई स्रोतों से महिला सहयोगियों के प्रति उनके रवैये की, विशेषकर महिलाओं पर असंयत टिप्पणियाँ करने की आदत की सूचना मिल रही है। इसके अतिरिक्त वह दल के अन्य सदस्यों, जिनमें महिलाएँ भी सम्मिलित है, को नियमित रूप से अभद्र SMS भी भेजते हैं।

एक दिन देर शाम भी A के दल की एक सदस्य श्रीमती X आपके पास आती है जो बहुत परेशान दिखती है, और श्री A के सतत दुराचरण की शिकायत करती है, जो उनके प्रति अवांछनीय प्रस्ताव रखते रहते हैं और अपने कक्ष में उन्हें अनुपयुक्त रूप से स्पर्श करने की चेष्टा तक की है।

वह महिला अपना त्यागपत्र देकर कार्यालय से चली जाती है।

  1. आपके पास क्या-क्या विकल्प उपलब्ध हैं?
  2. इनमें से प्रत्येक विकल्प का मूल्यांकन कीजिए एवं जिस विकल्प को आप चुनते हैं, उसे चुनने के कारण दीजिए। (250 शब्द 20 अंक)

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें

Courtesy: UPSC