होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 28 Dec 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 29, दिसंबर 2022 28 Dec 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 29, दिसंबर 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 29, दिसंबर 2022


प्रश्न 1. जैव विविधता पर कन्वेंशन (CBD) के कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (COP 15) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. मॉन्ट्रियल, कनाडा में जैविक विविधता पर कन्वेंशन (CBD) के लिए COP-15 आयोजित किया गया है।
2. सीओपी-15 के पक्षकारों का लक्ष्य 2020 के बाद की वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा (जीबीएफ) पर अंतिम चरण की वार्ता है।
3. COP-15 में भारत कृषि संबंधी सब्सिडी को कम करने पर सहमत हुआ।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

a) 1 और 2 केवल
b) 2 और 3 केवल
c) केवल 1 और 3
d) 1,2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • मॉन्ट्रियल, कनाडा में आयोजित जैविक विविधता पर सम्मेलन (CBD) के लिए COP 15।
  • सीओपी 15 का उद्देश्य 2020 के बाद की वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा (जीबीएफ) पर अंतिम चरण की वार्ता है।
  • सीओपी 15 में भारत कृषि संबंधी सब्सिडी को कम करने पर सहमत नहीं हुआ।

प्रश्न 2. भारतीय स्वाधीनता संग्राम से संबंधित अलीपुर बम कांड में निम्नलिखित में से किसके ऊपर मुकदमा चलाया गया था?

A. बाल गंगाधर तिलक
B. भगत सिंह
C. अरबिंदो घोष
D. युसुफ मेहर अली

उत्तर: (C)

व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पुद्दुचेरी में कंबन कलाई संगम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री अरबिंदो के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया गया है। बता दें कि अरबिंदो घोष एक योगी, द्रष्टा, दार्शनिक, कवि और भारतीय राष्ट्रवादी थे। इन्होंने आध्यात्मिक विकास के माध्यम से पृथ्वी पर दिव्य जीवन के दर्शन को प्रतिपादित किया। वर्ष 1902 से 1910 तक उन्होंने भारत को अंग्रेज़ों से मुक्त कराने के लिए आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया। उनकी राजनीतिक गतिविधियों के कारण उन्हें अलीपुर बम कांड मामले में साल 1908 में कैद कर लिया गया था। दो साल बाद वह ब्रिटिश भारत से भाग गए और पांडिचेरी के फ्राँसीसी उपनिवेश में शरण ली। पांडिचेरी में उन्होंने आध्यात्मिक साधकों के एक समुदाय की स्थापना की, जो आगे चलकर साल 1926 में श्री अरबिंदो आश्रम बना।

प्रश्न 3. ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022 के संदर्भ में निम्लिखित में कौन सा/से कथन सही है/हैं?

1. इस विधेयक के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2005 में संशोधन किया गया है।
2. विधेयक के जरिए केंद्र सरकार को कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग प्रणाली निर्धारित करने की बात कही गई है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (B)

व्याख्या: संसद ने ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022 पारित कर दिया है। इस विधेयक के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 में संशोधन किया गया है। इसका उद्देश्य ऊर्जा की क्षमता और इसके संरक्षण को बढ़ावा देना है। विधेयक के जरिए केंद्र सरकार को कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग प्रणाली निर्धारित करने का भी अधिकार दिया गया है। इसमें यह भी व्यवस्था की गई है कि कुछ विशेष उपभोक्ता अपनी ऊर्जा आवश्यकता के कुछ भाग की पूर्ति गैर जीवाश्म स्रोतों से कर सकते हैं। भवनों के लिए ऊर्जा संरक्षण संहिता उन कार्यालयों और आवासीय मकानों पर लागू होगी, जहां एक सौ किलोवाट या अधिक ऊर्जा का उपयोग होता है। ग़ौरतलब है कि 2015 में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान भारत ने 2030 तक गैर जीवाश्म ऊर्जा स्रोतों से 40 प्रतिशत बिजली बनाने की उपलब्धि हासिल करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन देश ने नवंबर 2021 में, तय समय से नौ वर्ष पहले ही यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।

प्रश्न 4. जीएसटी परिषद के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य हैं?

1. यह एक संवैधानिक निकाय है।
2. परिषद की बैठक में केंद्र सरकार समेत सभी राज्य सरकारों के वोट का मान एक समान होता है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: 1 जुलाई 2017 को लागू जीएसटी व्यवस्था में केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा अलग-अलग दरों पर लगाए जाने वाले तमाम करों को हटाकर पूरे देश के लिए एक ही अप्रत्यक्ष कर प्रणाली लागू की गई है। GST परिषद के बारे में आपको बताएं तो यह GST से संबंधित मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को सिफारिश करने के लिये एक संवैधानिक निकाय है। 101वें संविधान संशोधन द्वारा संविधान के अनुच्छेद 279A(1) में GST परिषद का प्रावधान किया गया है। सभी 28 राज्य और तीन संघ-शासित क्षेत्रों जिसमें दिल्ली, पुद्दुच्चेरी और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं के वित्त मंत्री या राज्य सरकार द्वारा निर्वाचित कोई अन्य मंत्री इसके सदस्य होते हैं। GST परिषद की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री करते हैं। GST परिषद का प्रत्येक निर्णय उपस्थित और मतदान के 75% भारित बहुमत यानी तीन चौथाई बहुमत होने के बाद ही लिया जाता है। आपको बता दें कि भारित बहुमत के तहत केंद्र सरकार का मान एक तिहाई वोट माना जाता है, जबकि सभी राज्य सरकारों का एक साथ मिलकर कुल मान दो-तिहाई वोट माना जाता है। आगामी 17 दिसंबर को जीएसटी परिषद् की 48वीं बैठक वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 5. अक्सर समाचार पत्रों में रहने वाली एक शब्दावली ‘मुक्त व्यापार समझौता’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह दो या दो से अधिक देशों के बीच व्यापारिक बाधाओं को कम करने के लिए किया गया एक समझौता होता है।
2. जब दो देशों के बीच आपस में मुक्त व्यापार समझौता होता है तो इससे व्यापार संरक्षणवाद बढ़ता है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में भारत और ब्रिटेन ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को संपन्न करने के लिए जारी बातचीत को तेजी से पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। आपको बता दें कि मुक्त व्यापार समझौता दो या दो से अधिक देशों के बीच आयात-निर्यात के बाधाओं को कम करने के लिए किया जाता है। इसके तहत वस्तुओं और सेवाओं को अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के पार खरीदा और बेचा जा सकता है, जिसके लिये बहुत कम सरकारी शुल्क, कोटा और सब्सिडी जैसी व्यवस्थाएं की जाती हैं। मुक्त व्यापार की अवधारणा व्यापार संरक्षणवाद या आर्थिक अलगाववाद से अलग होता है। इससे तो अंतराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है।

प्रश्न 6. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है?

A. यह संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 प्रमुख अंगों में से एक है।
B. इसका प्रमुख काम दुनियाभर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
C. आवश्यकता पड़ने पर यह दुनिया के किसी हिस्से में मिलिट्री एक्शन की भी मंजूरी दे सकता है।
D. वर्तमान में भारत UNSC का स्थाई सदस्य है।

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में ब्रिटेन के विदेश मंत्री और रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया है। आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 प्रमुख अंगों में से एक है। इसका प्रमुख काम दुनियाभर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। भारत UNSC का 2 साल के लिए (2021–2022) अस्थाई सदस्य चुना गया है।

प्रश्न 7. नमामि गंगे परियोजना के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य हैं?

1. नमामि गंगे परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा साल 2014 में शुरू किया गया था।
2. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और इसके राज्य समकक्ष संगठनों यानी राज्य कार्यक्रम प्रबंधन समूहों द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या: नमामि गंगे परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा साल 2014 में शुरू किया गया था। इस परियोजना का मकसद गंगा नदी के बढ़ते प्रदूषण को कम करना और गंगा नदी को पुनर्जीवित करना था। यह जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग तथा जल शक्ति मंत्रालय के तहत संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) और इसके राज्य समकक्ष संगठनों यानी राज्य कार्यक्रम प्रबंधन समूहों (SPMGs) द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। ग़ौरतलब है कि हाल ही में 'नमामि गंगे' कार्यक्रम को वैश्विक मंच पर सराहा गया है। मॉन्ट्रियल में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन (COP15) में UN ने इसे दुनिया में शीर्ष-10 पारिस्थितिकी तंत्र बहाली पहलों में से एक के रूप में मान्यता दी है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें