होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 25 Apr 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 26, अप्रैल 2022 25 Apr 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 26, अप्रैल 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 26, अप्रैल 2022


प्रश्न 1. एमएसएमई के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. यह कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार पैदा करने वाला क्षेत्र है।
2. वर्तमान में, एमएसएमई भारत से कुल निर्यात में लगभग 45% का योगदान देता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • यह कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार पैदा करने वाला क्षेत्र है।
  • वर्तमान में, एमएसएमई भारत से कुल निर्यात में लगभग 45% का योगदान देता है,

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किस संगठन ने “समग्र जल प्रबंधन सूचकांक” जारी किया?

a) जल शक्ति मंत्रालय
b) आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय
c) पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय
d) नीति आयोग

उत्तर: (D)

व्याख्या: नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति) आयोग ने इस बढ़ते संकट की स्थिति में भारत के राज्यों में प्रभावी जल प्रबंधन को सक्षम करने के लिए समग्र जल प्रबंधन सूचकांक (सीडब्ल्यूएमआई) विकसित किया है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. कोयला आधारित बिजली उत्पादन मार्च 2022 तक भारत की कुल बिजली क्षमता का लगभग 80 प्रतिशत है।
2. भारत विश्व में कोयले का सबसे बड़ा उत्पादक है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • कोयला आधारित बिजली उत्पादन, कुल 396 GW में से लगभग 210 गीगावाट (GW) की क्षमता के साथ, मार्च 2022 तक भारत की कुल बिजली क्षमता का लगभग 53 प्रतिशत है।
  • भारत विश्व में कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से किस स्वतंत्रता सेनानी ने जलियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में वायसराय के कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया था?

A. राधा विनोद पाल
B. शंकरन नायर चित्तूर
C. अनंत शास्त्री डोंगरे
D. महाराजा बलवंत सिंह

उत्तर: (B)

व्याख्या: सी. शंकरन नायर का जन्म 11 जुलाई 1857 को केरल के पलक्कड़ जिले में हुआ था। ये एक भारतीय न्यायविद एवं राजनेता थे। ये साल 1897 में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। साल 1919 में जब जलियांवाला नरसंहार हुआ था तो उस वक्त वे वायसराय की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य थे। उस समय ब्रिटिश सरकार ने प्रेस पर प्रतिबंध लगा रखा था जिसकी वजह से शंकरन नायर को इस घटना के बारे में पता नहीं चल पाया था, लेकिन बाद में जैसे ही उन्हें इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे दिया था। 24 अप्रैल 1934 को शंकर नायर का निधन हो गया था। यानी बीते 24 अप्रैल को इनकी पुण्यतिथि थी, इसीलिए इस प्रश्न को शामिल किया गया है।

प्रश्न 5. भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान हुए आदिवासी विद्रोहों में अल्लूरी सीताराम राजू का नाम निम्नलिखित में से किस विद्रोह के साथ जुड़ा है?

A. कोल विद्रोह
B. संथाल विद्रोह
C. रम्पा विद्रोह
D. भील विद्रोह

उत्तर: (C)

व्याख्या: भारतीय वन संसाधनों और जमीनों का दोहन करने के मकसद से ब्रिटिश शासन ने एक मद्रास वन अधिनियम 1882 पारित किया था। इस कानून की वजह से स्थानीय वनवासी अपने ही संसाधनों के इस्तेमाल करने से वंचित कर दिए गए। इस तरह यही वन कानून रंपा विद्रोह की वजह बन गई। शुरुआत में इस विद्रोह के नेता जिनमें अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम का नाम प्रमुख है - गाँधीवादी तरीकों का प्रयोग करते रहे। लेकिन जब बहरी अंग्रेजी सरकार को यह भाषा समझ में नहीं आई तो औपनिवेशिक शासन के खिलाफ इन क्रांतिकारियों ने हथियार उठा लिया। ‘रम्पा विद्रोह’, जिसे ‘मान्यम विद्रोह’ भी कहा जाता है, इसकी शुरुआत अगस्त 1922 से हुई और मई 1924 में ‘सीताराम राजू’ को कैद करने और उनकी हत्या किए जाने तक जारी रहा। दरअसल अभी हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के पंडरंगी में क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के जन्मस्थान का दौरा किया। गौरतलब है कि बहुचर्चित फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) इसी रंपा विद्रोह की कहानी पर ही आधारित है।

प्रश्न 6. राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. केन्द्रीय बजट 2021-22 के तहत राष्ट्रीय हाइड्रोजन ऊर्जा मिशन की घोषणा की गई थी।
2. इस मिशन के क्रियान्वयन की नोडल एजेंसी रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: अभी हाल ही में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत के दौरे पर आए थे। उनसे मुलाकात के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हिंद-प्रशांत महासागर पहल में शामिल होने के ब्रिटेन के फैसले का स्वागत किया और भारत के राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन में शामिल होने के लिए ब्रिटेन को आमंत्रित भी किया। बता दें कि केन्द्रीय बजट 2021-22 के तहत राष्ट्रीय हाइड्रोजन ऊर्जा मिशन की घोषणा की गई थी। राष्ट्रीय हाइड्रोजन ऊर्जा मिशन हरित ऊर्जा संसाधनों से हाइड्रोजन उत्पादन पर बल देता है। हाइड्रोजन का उपयोग भारत को पैरिस समझौते के तहत अपने उत्सर्जन लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करेगा। साथ ही, जीवाश्म ईंधन के आयात पर भारत की निर्भरता को भी कम करेगा। इस मिशन के क्रियान्वयन की नोडल एजेंसी नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय है।

प्रश्न 7. भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र निम्नलिखित में से कहां स्थापित किया गया है?

A. मुंबई, महाराष्ट्र
B. गांधीनगर, गुजरात
C. चंडीगढ़
D. कोलकाता, पश्चिम बंगाल

उत्तर: (B)

व्याख्या: हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवाएं केन्द्र प्राधिकरण ने बीमा क्षेत्र में कुशल प्रतिभाएं उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय बीमा अकादमी के साथ समझौता किया है। इसका उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था की आवश्यकता पूरी करना और क्षेत्रीय तथा वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय मंच के रूप में कार्य करना है। आपको बता दें कि किसी भी देश में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र बनाने का मतलब वहां पर अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों और व्यापार के विकास के लिए एक प्रवेश द्वार तैयार करना। यह घरेलू अर्थव्यवस्था के क्षेत्राधिकार से बाहर के ग्राहकों की वित्तीय सेवाओं से संबन्धित आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। इसका मतलब यह हुआ कि यह केंद्र ऐसे अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की सहायता के लिए काम करता है जो देश में निवेश करना चाहते हैं। भारत की संसद ने भी एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण अधिनियम, 2019 पारित किया है। इसी के तहत भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) गुजरात के गांधीनगर में स्थापित किया गया है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें