होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 23 Jan 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 24, जनवरी 2022 23 Jan 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 24, जनवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 24, जनवरी 2022


प्रश्न 1: हाल ही में चर्चा में रहा लिपुलेख दर्रा कहां स्थित है?

A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. जम्मू एवं कश्मीर
D. सिक्किम

उत्तर: (B)

व्याख्या: हाल ही में भारत उत्तराखंड के लिपुलेख में बनी सड़कों को चौड़ा करने का काम कर रहा था। भारत के इस कदम पर नेपाल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि काली नदी के पूर्व में लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी क्षेत्र नेपाल के हिस्से हैं। भारत द्वारा इस तरह का कोई भी निर्माण इन इलाकों में नहीं किया जाना चाहिए। बता दें कि लिपुलेख कालापानी घाटी के ठीक ऊपर स्थित है और यह भारत, नेपाल और चीन के बीच एक ट्राई -जंक्शन बनाता है। लंबे समय से इसका इस्तेमाल हिंदू और बौद्ध तीर्थयात्रियों और पर्यटकों द्वारा कैलाश मानसरोवर तक पहुंचने के लिए किया जाता रहा है। नेपाल द्वारा इस दर्रे का उपयोग कभी नहीं किया गया। लिपुलेख रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निकट है और यह चीन के साथ सशस्त्र संघर्ष में चिंता का विषय हो सकता है।

प्रश्न 2: राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है?

A. राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का निर्माण केंद्र सरकार ने साल 2019 में किया था।
B. इसे 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद भारतीय जवानों के सम्मान में निर्मित किया गया था।
C. इस मेमोरियल में अमर चक्र, वीर चक्र, त्याग चक्र और रक्षा चक्र नामक 4 चक्र बने हुए हैं।
D. इनमें से अमर चक्र पर 15.5 मीटर ऊंचा स्मारक स्तंभ है जिसमें एक अमर ज्योति जलती है।

उत्तर: (B)

व्याख्या: बीते 21 जनवरी को दिल्ली के इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय कर दिया गया। बता दें कि विश्व युद्ध में प्राणों की आहुति देने वाले भारत-ब्रिटेन के 70 हजार सैनिकों के सम्मान में साल 1931 में इंडिया गेट का उद्घाटन किया गया था। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद अमर जवान ज्योति स्थापित की गई थी। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का निर्माण केंद्र सरकार ने साल 2019 में किया था। इसे 1947 में देश की आजादी के बाद से अब तक शहादत दे चुके 26,466 भारतीय जवानों के सम्मान में निर्मित किया गया था। इस मेमोरियल में अमर चक्र, वीर चक्र, त्याग चक्र और रक्षा चक्र नामक 4 चक्र बने हुए हैं। इनमें से अमर चक्र पर 15.5 मीटर ऊंचा स्मारक स्तंभ है जिसमें अमर ज्योति जलती है। सुरक्षा चक्र में 600 पेड़ हैं जो देश की रक्षा में तैनात जवानों को दर्शाते हैं। नेशनल वॉर मेमोरियल के पास ही 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं की कांस्य से प्रतिमाएं भी बनाई गई हैं।

प्रश्न 3: भारत में नए राज्य के सृजन प्रक्रिया के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. संविधान के अनुच्छेद 3 के मुताबिक, नए राज्य के गठन की शक्ति संसद को प्राप्त है।
2. राज्य के पुनर्गठन संबंधी विधेयक को संसद में विशेष बहुमत से पारित किया जाना आवश्यक है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या : भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के मुताबिक, नए राज्य के गठन की शक्ति संसद को प्राप्त है। नए राज्य के गठन की प्रक्रिया कई चरणों में फॉलो की जाती है जिसमें सबसे पहले संबंधित राज्य विधानसभा में अलग राज्य बनाए जाने संबंधी एक प्रस्ताव पारित किया जाता है। इस प्रस्ताव पर केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद इससे जुड़े अहम मसलों पर विचार के लिए एक मंत्रिसमूह का गठन किया जाता है। इसके बाद मंत्रिसमूह की सिफारिश पर केंद्र सरकार इस संबंध में एक विधेयक का मसौदा तैयार करती है। इस मसौदे पर एक बार फिर से कैबिनेट की सहमति ली जाती है। अगर कैबिनेट की सहमति मिल जाती है तो इन सिफारिशों को राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है। राष्ट्रपति इसे संबंधित राज्य की विधानसभा को भेजता है और एक निश्चित समयावधि में उस राज्य की राय जानना चाहता है। राज्य की राय आने के बाद अगर केंद्र को लगता है कि मसौदे में कुछ परिवर्तन की जरूरत है तो इसमें फिर से परिवर्तन किया जाता है। इसके बाद गृह मंत्रालय एक नया कैबिनेट नोट तैयार करता है। इस तरह राज्य पुनर्गठन विधेयक को अंतिम रूप से केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाता है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इस विधेयक को संसद में पेश किया जाता है और वहां दोनों सदनों से इसे साधारण बहुमत से पारित कराया जाना होता है। संसद से पारित होने के बाद अंत में इस विधेयक पर राष्ट्रपति की मुहर लगती है और उसके बाद नया राज्य गठित हो जाता है। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को यानी कल ही के दिन अलग राज्य का दर्जा दिया गया था। इस तरह ‘सेवेन सिस्टर्स’ के तहत आने वाले इन तीनों राज्यों को बने हुए पूरे 50 साल हो गए हैं।

प्रश्न 4: निम्नलिखित में से किस संस्था ने हाल ही में ‘सारथी’ ऐप लॉन्च किया है?

A. नीति आयोग
B. भारतीय निर्वाचन आयोग
C. बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण
D. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड

उत्तर: (D)

व्याख्या: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी ने निवेशकों की जानकारी के लिए एक सारथी एप की शुरूआत की है। इसका उद्देश्य प्रतिभूति बाज़ार के बारे में निवेशकों को उचित जानकारी उपलब्ध कराना है। यह एप ऐसे नए निवेशकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो अपने मोबाइल से ट्रेडिंग करते हैं। इसके ज़रिए प्रतिभूति बाज़ार, KYC प्रक्रिया, ट्रेडिंग, म्यूचल फंड्स और बाज़ार की ताज़ा उथल-पथल आदि के बारे में उपयुक्त जानकारी मिलेगी। यह अभी हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में उपलब्ध है। बता दें कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) भारत में प्रतिभूति और वित्त का नियामक बोर्ड है। इसकी स्थापना 12 अप्रैल 1988 में हुई तथा सेबी अधिनियम 1992 के तहत वैधानिक मान्यता 30 जनवरी 1992 को प्राप्त हुई।

प्रश्न 5: भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह एक महारत्न दर्जा प्राप्त सरकारी कंपनी है।
2. RBI ने इसे ‘गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी’ यानि NBFC का दर्ज़ा दिया हुआ है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) में 1,500 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी है। बता दें कि IREDA भारत सरकार के ‘नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय’ के तहत एक मिनीरत्न कंपनी है। इसका काम नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से जुड़ी परियोजनाओं को बढ़ावा देना और विकास के लिए इन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है। RBI ने इसे ‘गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी’ यानि NBFC का दर्ज़ा दिया हुआ है।

प्रश्न 6. भारत में चांदी के उत्पादन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. भारत में अन्य औद्योगिक अनुप्रयोगों की तुलना में चांदी का उपयोग आभूषण बनाने में अधिक किया जाता है।
2. राजस्थान के उदयपुर में स्थित जावर खदान भारत की सबसे बड़ी चांदी उत्पादक खदान है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • भौतिक गुणों के फलस्वरूप 55% से अधिक चांदी का अनुप्रयोग औद्योगिक कार्यों में हो रहा है। इसके उपरान्त गहने (19%) और सिक्के/धातु (12%) के रूप में इसका उपयोग किया जाता है ।
  • राजस्थान भारत का सबसे बड़ा चांदी उत्पादक राज्य है
  • राजस्थान के उदयपुर में ज़ावर खदान भारत की सबसे बड़ी चांदी उत्पादक खदान है

प्रश्न 7. क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. यह आसियान के सदस्य देशों और इसके पांच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) भागीदारों के बीच एक समझौता है।
2. इस समझौते में वस्तुओं के साथ-साथ सेवाओं के व्यापार को भी शामिल किया गया है।
3. आरसीईपी में एक सीमा से अधिक कुछ उत्पादों के आयात पर शुल्क बढ़ाने के लिए एक ऑटो-ट्रिगर तंत्र है।

उपरोक्त में कौन सा /से सत्य है /हैं ?कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें ।

a) केवल 1 और 2
b) केवल 1 और 3
c) केवल 2
d) केवल 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • आरसीईपी आसियान के सदस्य देशों और इसके पांच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) भागीदारों के बीच एक समझौता है।
  • इस समझौते का उद्देश्य वस्तुओं के साथ-साथ सेवाओं के व्यापार को भी कवर करना है।
  • आयात में आसन्न वृद्धि से निपटने के लिए, ऑटो-ट्रिगर तंत्र की भारत की मांग को स्वीकार नहीं किया गया है।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें