होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 22 Apr 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 23, अप्रैल 2022 22 Apr 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 23, अप्रैल 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 23, अप्रैल 2022


प्रश्न 1. स्थायी जमा सुविधा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. यह किसी भी संपार्श्विक के साथ तरलता को अवशोषित करने के लिए एक मौद्रिक नीति साधन है।
2. यह एलएएफ कॉरिडोर का फ्लोर है, जो अब फिक्स्ड रेट रिवर्स रेपो की जगह ले रहा है;

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • यह एलएएफ कॉरिडोर का फ्लोर है, जो अब तक स्थिर दर रिवर्स रेपो की जगह ले रहा है;
  • यह 3.75 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ बिना किसी संपार्श्विक (इस मामले में संपार्श्विक आमतौर पर सरकारी प्रतिभूतियां हैं) के बिना तरलता को अवशोषित करने के लिए एक मौद्रिक नीति साधन है।

प्रश्न 2. भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. भारत वर्तमान में स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता के मामले में चीन, अमेरिका, जापान और जर्मनी के बाद पांचवें स्थान पर है।
2. कुल रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन में गुजरात सबसे ऊपर का राज्य है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • भारत वर्तमान में सौर ऊर्जा क्षमता के मामले में चीन, अमेरिका, जापान और जर्मनी के बाद पांचवें स्थान पर है।
  • 31 जनवरी 2022 तक राज्य की कुल नवीकरणीय क्षमता 15,518 मेगावाट थी। कुल रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन में गुजरात सबसे ऊपर है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. पिछले तीन वर्षों के दौरान देश के सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की हिस्सेदारी में वृद्धि हुई है।
2. देश के जीवीए में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की हिस्सेदारी 29.3 प्रतिशत रही है।

सही विकल्प का चयन करें

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: पिछले तीन वर्षों के दौरान देश के सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की हिस्सेदारी में वृद्धि हुई है।

प्रश्न 4. भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति (BPKP) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. वर्तमान में, प्राकृतिक खेती को सहायता, भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति (BPKP) के माध्यम से दी जाती है, जिसे परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY) की उप-योजना के रूप में पेश किया गया था।
2. 2022-23 के बजट में बीपीकेपी और पीकेवीवाई दोनों को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) में शामिल कर दिया गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों 1 और 2
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • प्राकृतिक खेती के लिए सहायता भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति (BPKP) के माध्यम से दी जाती है, जिसे परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY) की एक उप-योजना के रूप में पेश किया गया था।
  • 2022-23 के बजट में, बीपीकेपी और पीकेवीवाई दोनों को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत समाहित कर दिया गया है।

प्रश्न 5. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह एक संघीय जांच एजेंसी है, जिसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा एनआईए एक्ट, 2008 के तहत की गई थी।
2. देश के किसी राज्य विशेष में किसी मामले की जांच के संबंध में इसे राज्य सरकार के विशेष परमिशन की जरूरत नहीं पड़ती।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या: बीते 21 अप्रैल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का 13वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के बारे में आपको बताएं तो यह एक संघीय जांच एजेंसी है, जिसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा भारत में आतंकवाद से निपटने के लिए साल 2009 में एनआईए एक्ट, 2008 के तहत किया गया था। एनआईए के पास समवर्ती अधिकार क्षेत्र हैं जिससे इसे देश के किसी भी भाग में आतंकवादी हमले की जांच पड़ताल करने का अधिकार प्राप्त होता है। इसके जांच के दायरे में देश की प्रभुसत्ता एवं अखंडता को खतरा पहुंचाने वाले हमले, बम विस्फोट, हवाई जहाज तथा समुद्री जहाज और परमाणु संस्थानों पर किए जाने वाले हमले शामिल हैं। आतंकवादी हमलों के अलावा जाली मुद्रा, मानव तस्करी, ड्रग्स या मादक पदार्थ, संगठित अपराध, जबरन धन वसूलने आदि से संबंधित अपराध भी इसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

प्रश्न 6. 'सिविल सेवा दिवस' के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. हर साल 22 अप्रैल को 'सिविल सेवा दिवस' मनाया जाता है।
2. इसी दिन स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने पहली बार परिवीक्षाधीन (Probationary) अधिकारियों को संबोधित किया था।
3. इस मौके पर "लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार" भी प्रदान किया जाता है।

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या: हर साल 21 अप्रैल को 'सिविल सेवा दिवस' मनाया जाता है, ताकि लोकसेवक नागरिकों के लिए खुद को फिर से समर्पित कर सकें और सार्वजनिक सेवा एवं कार्य में उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को नवीनीकृत कर सकें। दरअसल इसी दिन स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1947 में दिल्ली के मेटकाफ हाउस में परिवीक्षाधीन प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था। इस मौके पर "लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार" भी प्रदान किया जाता है। इस साल चिह्नित प्राथमिकता वाले पांच कार्यक्रमों के लिए दस पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि छह पुरस्कार केंद्र और राज्य सरकारों के संगठनों और जिलों को नवाचारों के लिए दिए गए।

प्रश्न 7. ‘पृथ्वी दिवस’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
B. इसे पहली बार साल 1970 में मनाया गया था।
C. इसका मकसद पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक बनाना है।
D. इस साल इस दिवस की थीम ‘Restore Our Earth’ है।

उत्तर: (D)

व्याख्या: 22 अप्रैल को दुनियाभर में पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार साल 1970 में मनाया गया था। इसका मकसद पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक बनाना है। इस साल इस दिवस की थीम 'Invest In Our Planet' है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को ही साल 2016 में पेरिस समझौता हस्ताक्षरित हुआ था।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें