होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 20 May 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 21, मई 2022 20 May 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 21, मई 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 21, मई 2022


प्रश्न 1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने भारत में पहली हीट एक्शन प्लान तैयार की।
2. हीटवेव बाढ़ के बाद भारत की दूसरी सबसे घातक आपदा है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने 2013 में पहली हीट एक्शन प्लान तैयार की।
  • बाढ़ के बाद हीटवेव भारत की दूसरी सबसे घातक आपदा है, इसलिए सरकार को इसे प्राकृतिक आपदा घोषित करना चाहिए ताकि और नुकसान को रोका जा सके।

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन सा संगठन यात्रा और पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक लाता है?

a) विश्व बैंक
b) विश्व आर्थिक मंच
c) संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन
d) एशियाई विकास बैंक

उत्तर: (B)

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन से खनिज महत्वपूर्ण खनिजों का हिस्सा हैं?

1. दुर्लभ-पृथ्वी तत्व
2. टंगस्टन
3. स्टील
4. क्रोमियम

सही विकल्प चुनें:

a) 1,2 और 3 केवल
b) 1,2 और 4 केवल
c) 1,3 और 4 केवल
d) ये सभी

उत्तर: (B)

व्याख्या: महत्वपूर्ण खनिजों के कुछ उदाहरणों में शामिल हैं जैसे - दुर्लभ-पृथ्वी तत्व (आरईई), लिथियम, कोबाल्ट, टंगस्टन, प्लैटिनम, मैग्नीशियम, मोलिब्डेनम, सुरमा, वैनेडियम, निकल, क्रोमियम, मैंगनीज आदि।

प्रश्न 4. बायोमटेरियल पुलुलान के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. बायोमटेरियल का उपयोग घावों को कीटाणुरहित करने और उपचार की प्रक्रिया को तेज करने के लिए किया जा सकता है।
2. सामग्री एक वायरस द्वारा स्रावित होती है और एक एक्सोपॉलीसेकेराइड है।
3. सामग्री का अभी तक कोई व्यावसायिक उपयोग नहीं हुआ है क्योंकि इसके विषाक्त और प्रतिरक्षा-आनुवंशिक गुण हैं।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सही नहीं है?

a) केवल 1 और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) 1, 2, और 3

उत्तर: (B)

व्याख्या:

पॉलिमर पुलुलान

  • पॉलीमर पुलुलन कवक ऑरियोबैसिडियम पुलुलन द्वारा स्रावित होता है।
  • यह एक एक्सोपॉलीसेकेराइड है, अर्थात यह बहुलक कवक द्वारा स्वयं उस माध्यम में स्रावित होता है जिसमें यह बढ़ रहा है। अतः दूसरा कथन गलत है।
  • पुलुलान एक बायोमटेरियल के रूप में पहले से ही सफल है और व्यापक रूप से व्यावसायिक रूप से उपयोग किया जाता है।
  • इसके गैर-विषैले, गैर-म्यूटाजेनिक और गैर-इम्यूनोजेनिक गुणों के कारण भोजन, सौंदर्य प्रसाधन और दवा उद्योग में इसका उपयोग किया जाता है। अत: तीसरा कथन भी गलत है।
  • इसके अलावा, इसके निर्माण में आसानी ने भी इसकी अपील को जोड़ा है।
  • बायोमेडिसिन क्षेत्र में, इसका उपयोग दवा और जीन वितरण के लिए किया गया है, लेकिन रोगाणुरोधी जैव सामग्री के रूप में इसके उपयोग की खोज नहीं की गई है।

प्रश्न 5. ल्यूपस बीमारी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

A. यह एक ऑटो इम्यून रोग है।
B. ये शरीर के किसी भी भाग को नुकसान पहुंचा सकता है।
C. इसमें प्रतिरक्षा तंत्र के लिये मानव शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं और बाहरी कोशिकाओं के बीच का अंतर समाप्त हो जाता है।
D. इस बीमारी के दौरान रोगी को लगातार मुंह का अल्सर, जोड़ों तथा मांसपेशियों में दर्द और अधिक थकान बना रहता है, लेकिन बुखार का आना बंद हो जाता है।

उत्तर: (D)

व्याख्या: बीते 10 मई को विश्व ल्यूपस दिवस मनाया गया। प्रत्येक वर्ष ल्यूपस बीमारी को लेकर जागरुकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। यह एक ऑटो इम्यून रोग है, जो शरीर के किसी भी भाग को नुकसान पहुंचा सकता है। ऑटो इम्यून बीमारी में प्रतिरक्षा तंत्र के लिये मानव शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं और बाहरी कोशिकाओं के बीच का अंतर समाप्त हो जाता है। ल्यूपस बीमारी के सामान्य लक्षण में तेज बुखार, लगातार मुंह का अल्सर, जोड़ों तथा मांसपेशियों में दर्द और अधिक थकान का बना रहना शामिल हैं। इसके तत्काल निदान और सही उपचार से इस रोग से बहुत हद तक बचा जा सकता है।

प्रश्न 6. हाल ही में चर्चा में रहे पंडित शिव कुमार शर्मा निम्नलिखित में किस क्षेत्र से संबंधित थे?

A. तबला वादन
B. संतूर वादन
C. गिटार वादन
D. बांसुरी वादन

उत्तर: (B)

व्याख्या: पंडित शिव कुमार शर्मा एक प्रख्यात भारतीय संतूर वादक थे। इनका जन्म 13 जनवरी 1938 को हुआ। उन्होंने 13 वर्ष की आयु में संतूर सीखना शुरू किया। उन्होंने 1955 में मुम्बई में पहली प्रस्तुति दी। पंडित शिव कुमार शर्मा ने वर्ष 1967 में बांसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया और गिटारवादक बृजभूषण काबरा के साथ मिलकर भारतीय शास्त्रीय संगीत की बड़ी हिट 'कॉल ऑफ द वैली' प्रस्तुत की। पंडित शर्मा को 1986 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1991 में पद्मश्री और 2001 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। बीते 10 मई को 84 वर्षीय इस संगीतकार का ह्रदयघात के कारण निधन हो गया था।

प्रश्न 7. हाल ही में यूं सुक-योल निम्नलिखित में से कहां के राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यभार संभाला है?

A. दक्षिण कोरिया
B. वियतनाम
C. कंबोडिया
D. इंडोनेशिया

उत्तर: (A)

व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल को अपना कार्यभार संभालने पर बधाई दी है। बता दें कि मार्च में दक्षिण कोरिया में विपक्ष के उम्मीदवार और पूर्व शीर्ष अधिवक्ता यून सुक योल वहां के नए राष्ट्रपति चुने गए थे और अब जाकर उन्होंने कार्य भार सम्भाला है। बात अगर यून की विदेश नीति की करें तो यून, राष्ट्रपति मून जे-इन के मुक़ाबले अधिक आक्रामक छवि के माने जाते हैं। दरअसल राष्ट्रपति मून के विचारों से अलग यून उत्तर कोरिया के खिलाफ सख्त प्रतिबंधों का समर्थन करते हैं, जो अमेरिकी विदेश नीति के मुताबिक ही है। हालाँकि यून की विदेश नीति की योजनाओं में स्पेशली भारत का ज़िक्र नहीं है, लेकिन उन्होंने संकेत दिए हैं वे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के क्वाड सुरक्षा गठबंधन का समर्थन एवं सहयोग करेंगे।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें