होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 20 Jan 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 21, जनवरी 2022 20 Jan 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 21, जनवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 21, जनवरी 2022


प्रश्न 1. "इनक्वॉलिटी किल्स " रिपोर्ट के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. महामारी के दौरान दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति दोगुनी हो गई है।
2. 2021 में भारतीय अरबपतियों की संख्या घटकर 102 हो गई जो 2020 में 142 थी।
3. दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी नीचे के 3.1 अरब लोगों से ज्यादा संपत्ति धारण करते हैं।

उपरोक्त कथनो में कौन सा/से कथन सत्य है /हैं ? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें

a) केवल 1और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) ये सभी

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • महामारी के दौरान दुनिया के 10 सर्वाधिक धनाढ्य लोगों की संपत्ति दोगुनी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अरबपतियों की संख्या 2021 में बढ़कर 142 हो गई, जो 2020 में 102 थी।
  • दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी नीचे के 3.1 अरब लोगों से ज्यादा संपत्ति धारण करते हैं।

अतः कथन 2 सत्य है अन्य कथन असत्य हैं।

प्रश्न 2. 'पशुधन गणना' के संदर्भ में, कौन सा/से कथन सही है/हैं?

1. देश में 1919-20 से समय-समय पर पशुधन गणना होती रही है।
2. हाल ही में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा 20वीं पशुधन गणना का आयोजन किया गया है।
3. परिवारों के पास मौजूद कुक्कुट पशुधन गणना के अंतर्गत नहीं आते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

a) केवल 1 और 2
b) केवल 1 और 3
c) केवल 2
d) केवल 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • देश में 1919-20 से समय-समय पर पशुधन गणना होती रही है।
  • मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा 20वीं पशुधन गणना का आयोजन किया गया है।
  • परिवारों के पास मौजूद कुक्कुट पशुधन गणना के अंतर्गत आते हैं।

अतः कथन 3 असत्य है। अन्य कथन सत्य है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

1. कालापानी क्षेत्र भारत, चीन और नेपाल के बीच ट्राइजंक्शन में पड़ता है।
2. सुगौली संधि 1816 काली नदी को भारत के साथ नेपाल की पश्चिमी सीमा के रूप में रेखांकित करती है।
3. यह क्षेत्र उत्तराखंड के चमोली जिले में आता है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 1 और 2
c) 1,2 और 3
d) केवल 3

उत्तर: (B)

व्याख्या :

  • कालापानी, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के पूर्वी कोने में स्थित एक क्षेत्र है। यह क्षेत्र भारत, चीन और नेपाल के बीच ट्राइजंक्शन में पड़ता है।
  • गोरखा युद्ध/एंग्लो-नेपाल युद्ध (1814-16) के बाद काठमांडू के गोरखा शासकों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सुगौली की संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • सुगौली संधि भारत के साथ नेपाल की पश्चिमी सीमा के रूप में काली नदी को रेखांकित करती है।

अतः कथन 1 तथा 2 सत्य हैं।

प्रश्न 4. परिसीमन आयोग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. यह अनुच्छेद 82 के तहत गठित एक स्थायी निकाय है।
2. यह एक उच्च शक्ति निकाय है जिसके आदेशों विधिक शक्ति होती है तथा इसे किसी भी न्यायालय के समक्ष प्रश्नगत नहीं किया जा सकता है।
3. इसका प्रतिनिधित्व संसद सदस्य द्वारा किया जाता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं:

a) केवल 1
b) केवल2
c) केवल 1 और 2
d) केवल 2 और 3

उत्तर: (B)

प्रश्न 5. विशेष आहरण अधिकारों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. एसडीआर पर निर्भर समर्थन यह संकेत देता है कि उस देश की ओर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रवाह कम है।
2. यह घरों द्वारा खरीदी गई उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं की एक टोकरी के मूल्य स्तर में परिवर्तन का माप है।
3. एसडीआर का मूल्य तय करने में यूरो मुद्रा का सबसे अधिक वेटेज है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल1 और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) केवल 2

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • एसडीआर एक अंतरराष्ट्रीय आरक्षित संपत्ति है, जिसे आईएमएफ द्वारा 1969 में अपने सदस्य देशों के आधिकारिक भंडार के पूरक रूप में बनाया गया था। इसे आईएमएफ की मुद्रा भी कहते हैं।
  • अगस्त 2021 में एसडीआर के माध्यम से 17.86 अरब डॉलर की सहायता से कई देशो को चालू खाता घाटे को कम करने में मदद मिली है।
  • यह इस बात का भी संकेत है कि घरेलू कारोबारी माहौल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित करने में असफल हो रहा है। एसडीआर का मूल्य तय करने में अमेरिकी डॉलर मुद्रा का सबसे अधिक वेटेज है।

प्रश्न 6. वेब 3.0 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. वेब 3.0 इंटरनेट का संभावित अगला चरण है जिसमें इंटरनेट को ब्लॉक चेन तकनीक पर चलाया जाएगा।
2. वेब 3.0 में, कंप्यूटर विशिष्ट वेब पतों के रूप में HTTP का उपयोग सूचनाओं को खोजने के लिए करते हैं, ये सूचनाएं एक निश्चित स्थान , सामान्यतया पर एक सर्वर पर संग्रहीत होती है, ।
3. वेब 3.0 के साथ, सूचना और सामग्री अधिक जुड़े हुए और सर्वव्यापी हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1 और 3
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 2
d) ये सभी

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • वेब 3.0 इंटरनेट का संभावित अगला चरण है जिसमें इंटरनेट को विकेंद्रीकृत किया जाएगा तथा इसका सञ्चालन ब्लॉक चेन प्रौद्योगिकी पर चलाया जाएगा।
  • वेब 2.0 में, कंप्यूटर विशिष्ट वेब पतों के रूप में HTTP का उपयोग सूचनाओं को खोजने के लिए करते हैं। ये सूचनाएं जो एक निश्चित स्थान , आमतौर पर एक सर्वर पर संग्रहीत होती है, ।
  • वेब 3.0 के साथ, सूचना और सामग्री अधिक जुड़े हुए और सर्वव्यापी हैं।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें