होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 10 Apr 2019

यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 11, अप्रैल 2019 10 Apr 2019

image
यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 11, अप्रैल 2019


यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 11, अप्रैल 2019


Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. ऊर्जा की माँग-आपूर्ति परिदृश्यों और ऊर्जा दक्षता के लिए हाल में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा अनलॉकिंग नेशनल एनर्जी एफिशिएंसी पोटेंशिअल (UNNATEE) रणनीति बनाई गई है।
2. ऊर्जा दक्षता ब्यूरो की स्थापना, ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के उपबंधों के तहत 1 मार्च, 2002 को हुआ था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

Q2. हाल ही में सैफ (SAFF) महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किया गया, इस सँदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सैफ फ़ुटबॉल चैंपियनशिप का यह खिताब लगातार 10वीं बार जीता है।
2. दक्षिण एशियाई फुटबॉल संघ (SAFF) की स्थापना 1997 में हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

Q3. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनियाभर में होने वाली मौतों के 10 प्रमुख कारणों में क्षय रोग भी एक कारण है, क्षय रोग के सँदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः—

1. प्रति वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
2. क्षय रोग एक विषाणुजनित रोग है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

Q4. ‘मिशन शक्ति’से संबंधित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इस मिशन का संबंध अंतरिक्ष में सैटेलाइट को नष्ट करने से है।
2. भारत अन्तरिक्ष में सैटेलाइट को नष्ट करने वाला 10वॉ देश बना।
3. इस मिशन का नेतृत्व रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन द्वारा किया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. 2 और 3
C. 1 और 3
D. 1, 2 और 3

Q5. निम्नलिखित में से कौन-सा ‘मांग फलन’ पद के अर्थ को सही वर्णित करता है?

(A) सरकार द्वारा मांग में वृद्धि
(B) किसी वस्तु की मात्र के लिए उपभोक्ता के इष्टतम चयन तथा उसकी कीमत में संबंध
(C) किसी वस्तु की मात्र के लिए उपभोक्ता के इष्टतम चयन तथा उसकी पूर्ति में संबंध
(D) कीमतों में वृद्धि के बावजूद बढ़ती मांग

Q6. ‘निम्नस्तरीय वस्तुओं’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- एक उपभोक्ता की माँग निम्नस्तरीय वस्तुओं के लिए उसी दिशा में गति करती है, जिस दिशा में उपभोक्ता की आय।
2- ये वस्तुएँ माँग के नियम का पालन करती हैं।
3- मोटे अनाज निम्नस्तरीय वस्तुओं के उदाहरण हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3

Q7. अम्ल में पानी मिलाने पर यह बिखर जाता है, क्योंकिः

(A) पानी अम्ल में मिश्रित नहीं किया जा सकता।
(B) यदि अम्ल में पानी मिलाया जाता है तो ऊष्मा उत्पन्न होती है।
(C) पानी अम्ल से हल्का होता है।
(D) जब अम्ल में पानी मिलाया जाता है तो गैस उत्पन्न होती है और मिश्रण की मात्र बहुत बढ़ जाती है।

Q8. धातुओं के निम्नलिखित गुणों पर विचार कीजिएः

1- सभी धातुएँ कमरे के तापमान पर ठोस रूप में होती हैं।
2- अधिकांश धातुएँ पानी में घुलने पर क्षारीय ऑक्साइड का निर्माण करती हैं।
3- सभी धातुएँ पानी से प्रतिक्रिया करती हैं और हाइड्रोजन उत्पन्न करती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2
(C) केवल 1 और 3
(D) केवल 2 और 3

Q9. ‘मुगलकालीन प्रशासनिक व्यवस्था’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- ‘वाकियानवीस’ सूचना अधिकारी था।
2- ‘आला काजी’ न्याय विभाग का प्रधान था।
3- दीवान-ए-आला, आय-व्यय का लेखा जोखा रखता था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3

Q10. ‘मनसबदारी व्यवस्था’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- मनसबदारों को सालाना वेतन दिया जाता था।
2- मनसबदारों को वेतन एक जागीर के रूप में भी दिया जाता था।
3- किसी अधिकारी का ‘मनसब’ उसके वेतन और स्थिति को इंगित करता था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3

उत्तर और व्याख्या के लिए यहाँ क्लिक करें

Question 1: (C)

व्याख्या:

यह रणनीतिक दस्तावेज विभिन्न संगठनों, विभागों के साथ व्यापक चर्चा के बाद बनाया गया, जो ऊर्जा दक्षता उपायों के माध्यम से भारत की प्रभावी ऊर्जा दक्षता रणनीति का रोडमैप विकसित करने, ऊर्जा दक्षता पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहित करने और ऊर्जा माँग पर पड़ने वाले दबावों को कम करने में सहायक होगा।

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE)

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन एक सांविधिक निकाय है, जिसकी स्थापना ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के तहत 1 मार्च 2002 को किया गया था।


Question 2: (B)

व्याख्या:

  • भारत ने सैफ महिला चैंपियनशिप का यह खिताब लगातार पाँचवी बार जीता है। भारत ने फ़ाइनल में नेपाल को हराकर यह खिताब जीता।
  • दक्षिण एशियाई फुटबॉल संघ (SAFF) की स्थापना 1997 में हुआ था, इसके संस्थापक सदस्य भारत, बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान तथा श्रीलंका है, जबकि भूटान (वर्ष 2000) तथा अफगानिस्तान (वर्ष 2005) में इसमें शामिल हुआ।
  • सैफ का मुख्यालय नई दिल्ली स्थित है।

Question 3: (A)

व्याख्या: क्षय रोग एक जीवाणु जनित रोग है। यह बीमारी प्रमुख रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है।


Question 4: (C)

व्याख्या: भारत द्वारा अपने पहले एंटी-सैटेलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया जिसको ‘मिशन शक्ति’नाम दिया गया। भारत अंतरिक्ष में सैटेलाइट को नष्ट कर सकने वाला विश्व का चौथा देश है, इससे प्हले केवल अमेरिका, रूस एवं चीन ही यह कारनामा कर पाए हैं।


Question 5: (B)

व्याख्याः विकल्प (B) सही है।

यदि दूसरी वस्तुओं की कीमत, उपभोक्ता की आय तथा उसकी अभिरूचि और अधिमान अपरिवर्तित रहते हैं, तो किसी वस्तु की मात्र जिसका उपभोक्ता इष्टतम रूप से चयन करता है, पूरी तरह से उसकी कीमत पर निर्भर हो जाती है। किसी वस्तु की मात्र के लिए उपभोक्ता का इष्टतम चयन तथा उसकी कीमत में संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा यह संबंध मांग फलन कहलाता है।


Question 6: (B)

व्याख्याः कथन 3 सही है जबकि कथन 1 और 2 गलत हैं।

अधिकतर वस्तु, जिनका चयन उपभोक्ता करता है जब उपभोक्ता की आय में वृद्धि होती है तब वस्तु की मात्र में वृद्धि होती है, जब उपभोक्ता की आय में कमी आती है तब वस्तु की मात्र में कमी होती है, ऐसी वस्तुएँ सामान्य वस्तुएँ कहलाती हैं। अतः एक उपभोक्ता की माँग सामान्य वस्तु के लिए उसी दिशा में गति करती है, जिस दिशा में उपभोक्ता की आय। लेकिन कुछ ऐसी भी वस्तुएँ हैं जिनके लिए माँग उपभोक्ता की आय के विपरीत दिशा में जाती है। ऐसी ही वस्तुओं को निम्नस्तरीय वस्तुएँ कहते हैं। उपभोक्ता की आय जैसे-जैसे बढ़ती है, निम्नस्तरीय वस्तुओं की माँग घटती जाती है और आय जैसे-जैसे घटती है निम्नस्तरीय वस्तुओं की मांग बढ़ जाती है। निम्नस्तरीय वस्तुओं के उदाहरण हैं, निम्नस्तरीय खाद्य पदार्थ जैसे- मोटे अनाज।


Question 7: (C)

व्याख्याः विकल्प (C) सही है।

अम्ल को पानी में लगातार हिलाते हुए धीरे-धीरे मिलाना चाहिए। यदि पानी को एक सांद्र अम्ल में मिलाया जाता है तो उत्पन्न ऊष्मा, मिश्रण के छलकने और जलने का कारण बन सकती है, जिसे स्प्लैश कहते हैं। अत्यधिक स्थानिक ऊष्मा के कारण ग्लास का पात्र भी टूट सकता है।


Question 8: (B)

व्याख्याः कथन 2 सही है जबकि कथन 1 और 3 गलत हैं।

धातु पानी के साथ प्रतिक्रिया करती है और धातु ऑक्साइड और हाइड्रोजन गैस का उत्पादन करती है। धातु ऑक्साइड जो पानी में घुलनशील होती है, पानी में घुल जाती है और धातु हाइड्रॉक्साइड बनाती है। लेकिन सभी धातुएं पानी से प्रतिक्रिया नहीं करतीं। अधिकांश अधातुएं पानी में घुलने पर अम्लीय ऑक्साइड का उत्पादन करती है। दूसरी तरफ अधिकांश धातुएं क्षारीय ऑक्साइड का निर्माण करतीं हैं। पारे को छोड़कर सभी धातुएं कमरे के तापमान पर ठोस रूप में मौजूद है।


Question 9: (D)

व्याख्याः सभी कथन सही हैं।

मुगलकालीन प्रशासनिक व्यवस्था में वाकियानवीस सूचना अधिकारी, और ‘आला काजी’ न्याय विभाग का प्रधान था। ‘दीवान-ए-आला’ समस्त आय-व्यय का लेखा जोखा हेतु जिम्मेदार था और खालसा, जागीर तथा इनाम भूमि पर नियंत्रण रखता था।


Question 10: (C)

व्याख्याः कथन 2 और 3 सही हैं जबकि कथन 1 गलत है।

मनसबदारों को वेतन सालाना की जगह मासिक आधार पर दिया जाता था। मनसबदारों को वेतन जागीरों के रूप में भी दिया जाता था। कभी-कभी उन्हें नकद वेतन भी दिया जाता था। किसी अधिकारी का ‘मनसब’ उसके वेतन और स्थिति को इंगित करता था।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें