होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 03 May 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 04, मई 2022 03 May 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 04, मई 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 04, मई 2022


प्रश्न 1. राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. मिशन नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।
2. 30 जून 2025 से पहले शुरू की गई परियोजनाओं के लिए ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया के निर्माताओं को 25 वर्षों की अवधि के लिए अंतर-राज्यीय पारेषण शुल्क की छूट की अनुमति दी जाएगी।

कूटों का प्रयोग कर सही कथन/कथनों का चयन करें।

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों
d) कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन विद्युत् मंत्रालय के तहत शुरू किया गया है। इसलिए कथन 1 गलत है।
  • 30 जून 2025 से पहले शुरू की गई परियोजनाओं के लिए ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया के निर्माताओं को 25 वर्षों की अवधि के लिए अंतर-राज्यीय पारेषण शुल्क की छूट दी जाएगी।

प्रश्न 2. रेलवे निजीकरण के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. भारतीय रेलवे ने 12 क्लस्टरों में 5 प्रतिशत मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के निजीकरण की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की।
2. रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों की खरीद के लिए करीब 1 लाख करोड़ रुपये का टेंडर निकालने की घोषणा की।
3. हाल ही में, बजट ने घोषणा की कि अगले तीन वर्षों में 400 वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

a) केवल 1 और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) 1,2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • भारतीय रेलवे ने 12 क्लस्टरों में 5 प्रतिशत मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के निजीकरण की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की।
  • हाल ही में, रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों के 200 समकक्षों की खरीद के लिए लगभग 25,000 करोड़ रुपए की निविदा जारी करने की घोषणा की है।
  • बजट घोषणा में कहा गया है कि तीन साल में 400 वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी।

प्रश्न 3. पैराबॉइल्ड राइस (हल्का उबला चावल) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. हल्का उबला चावल, ऐसे चावल को संदर्भित करता है जिसे धान के चरण में, मिलिंग से पहले आंशिक रूप से उबाला गया है।
2. हल्का उबालने से चावल के पोषक तत्व बढ़ जाते हैं।
3. चावल गहरे रंग के हो जाते हैं और लंबे समय तक भिगोने के कारण इनसे अप्रिय गंध आ सकती है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

a) केवल 1
b) 2 और 3
c) 1 और 2
d) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • पैराबॉइल्ड राइस का शाब्दिक अर्थ है 'आंशिक रूप से उबालकर पकाया जाना'। इस प्रकार, उबले हुए चावल ऐसे चावल को संदर्भित करता है जिसे धान के चरण में, मिलिंग से पहले आंशिक रूप से उबाला गया है।
  • हल्का उबालने से चावल सख्त हो जाता है। इससे मिलिंग के दौरान चावल की गिरी के टूटने की संभावना कम हो जाती है। हल्का उबालने से चावल के पोषक तत्व भी बढ़ जाते हैं।
  • चावल गहरे रंग के हो जाते हैं और लंबे समय तक भिगोने के कारण इनसे अप्रिय गंध आ सकती हैं।

प्रश्न 4. हूलक गिबन जो सुर्खियों में है, के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।

1. यह भारत का एक मात्र कपि (ape) है।
2. भारत के वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत यह शेड्यूल वन स्पीशीज है।

उपरोक्त में से कौन सा/ से कथन सत्य हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में उत्तर पूर्वी भारत में पाया जाने वाला हूलक गिबन चर्चा में था। भारत और बांग्लादेश की सीमा पर करीमनगर जिले में भारतीय हूलक गिबनों की मौत high power electric line के संपर्क में आने के चलते हो गईं।

यह घटना दक्षिणी असम के बराक वैली में घटित हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि हूलक गिबन बराक घाटी में कभी भी नहीं देखे गए हैं। इस लिहाज से यह मौतें बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

हूलक गिबन की भारत में दो प्रजातियां है । पहला , वेस्टर्न हूलक गिबन और दूसरा , ईस्टर्न हूलक गिबन । ईस्टर्न हूलक गिबन विशेषकर असम , अरुणाचल प्रदेश , दक्षिणी चीन और उत्तर पूर्वी म्यांमार में पाए जाते हैं और IUCN ने इन्हें Vulnerable घोषित कर रखा है।

वहीं वेस्टर्न हूलक गिबन जो भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों ब्रम्हपुत्र के दक्षिण हिस्से , और दिबांग नदी के पूर्वी हिस्से में पाया जाता है जिसे IUCN ने Endangered घोषित कर रखा है ।

हूलक गिबन भारत का एक मात्र कपि ( ape) है और इससे भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत शेड्यूल 1 स्पीशीज घोषित किया जा चुका है।

प्रश्न 5. वर्ल्ड टूना डे किस वर्ष से मनाया जाना शुरू हुआ था?

A. वर्ष 2012
B. वर्ष 2014
C. वर्ष 2017
D. वर्ष 2019

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • 2 मई को संयुक्त राष्ट्र हर साल विश्व टूना दिवस के रूप में मनाता है। 2016 में यूएन ने इस दिवस को मनाने का निर्णय किया था और 2017 में पहला विश्व टूना डे मनाया था।
  • टूना खारे पानी की मछली है जिसकी 40 से ज्यादा प्रजातियां है । टूना मछली में विटामिन b6, प्रोटीन, फोस्फोरस, विटामिन d, विटामिन b12, विटामिन b3, सेलेनियम, बड़ी मात्रा में मिलता है।

प्रश्न 6. भारत में मजदूर दिवस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. भारत में एक मई 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने मद्रास (चेन्नई) में मजदूर दिवस की शुरुआत की थी।
2. 1923 में पहली बार लाल रंग का झंडा मजदूरों की एकजुटता और संघर्ष के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया था।

उपरोक्त में से कौन सा / से कथन सत्य हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या: बीते 1 मई को मजदूर दिवस देश भर में मनाया गया। भारत में 1 मई 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने मद्रास (चेन्नई) में मजदूर दिवस की शुरुआत की थी। इसका नेतृत्व वामपंथी व सोशलिस्ट पार्टियां कर रही थीं। पहली बार लाल रंग का झंडा मजदूरों की एकजुटता और संघर्ष के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया था तब से हर साल भारत में यह दिन मनता है। कई राज्यों में 1 मई को अवकाश भी होता है।

वहीं वैश्विक स्तर पर देखें तो दुनिया में मजदूर दिवस मनाने का चलन करीब 135 साल पुराना है। मजदूरों ने काम के घंटे तय करने की मांग को लेकर 1877 में आंदोलन शुरू किया था।

इस दौरान यह दुनिया के विभिन्न देशों में फैलने लगा। 1 मई 1886 को पूरे अमेरिका के लाखों मजदूरों ने एक साथ हड़ताल शुरू की। इसमें 11000 फैक्टरियों के कम से कम तीन लाख अस्सी हजार मजदूर शामिल हुए और वहीं से एक मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें