होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 31 Jan 2023

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 01, फरवरी 2023 31 Jan 2023

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 01, फरवरी 2023


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 01, फरवरी 2023


प्रश्न 1. तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. यह एक प्राकृतिक गैस है जिसे तरल रूप में ठंडा किया जाता है और इसकी मूल मात्रा का 1/600वां हिस्सा सिकुड़ जाता है।
2. यह एक स्पष्ट, रंगहीन और गैर विषैले तरल है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) एक प्राकृतिक गैस है जिसे तरल रूप में ठंडा किया जाता है और इसकी मूल मात्रा का 1/600वां हिस्सा सिकुड़ जाता है। अतः कथन 1 सही है।
  • संपीड़ित जीवाश्म ईंधन, जो लगभग पूरी तरह से मीथेन - एक शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस - से बना है, जहाज द्वारा दुनिया भर में पहुँचाया जा सकता है।
  • यह एक स्पष्ट, रंगहीन और गैर विषैले तरल है। अतः कथन 2 सही है।

प्रश्न 2. जल्लीकट्टू के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये ।

1. जल्लीकट्टू तमिलनाडु का सांडों को वश में करने वाला खेल है ।
2. इसे एक ऐसे खेल के रूप में माना जाता है जो देशी बैल की नस्लों के प्रजनन की संस्कृति को संरक्षित करने और बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उनके अस्तित्व को सुनिश्चित करता है।
3. ए. नागराजा मामले में, सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य में जल्लीकट्टू आयोजनों के लिए सांडों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A. 1 और 2 केवल
B. 2 और 3 केवल
C. केवल 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • जल्लीकट्टू सांडों को काबू में करने वाला खेल है, जो तमिलनाडु में हर साल जनवरी में पोंगल त्योहार के समय खेला जाता है। इस प्रकार कथन 1 सही है।
  • तमिलनाडु सरकार का दावा है कि यह खेल देशी बैल की नस्लों के प्रजनन की संस्कृति को संरक्षित करने और बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और उनके अस्तित्व को सुनिश्चित करता है। अतः कथन 2 भी सही है।
  • पशु कल्याण बोर्ड बनाम ए. नागराजा मामले में सर्वोच्च न्यायालय की दो-न्यायाधीशों की पीठ ने राज्य में जल्लीकट्टू आयोजनों और देश भर में बैलगाड़ी दौड़ के लिए सांडों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया ।

इस प्रकार कथन 3 भी सही है।

प्रश्न 3. विश्व बैंक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. विश्व बैंक एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है जो निम्न और मध्यम आय वाले देशों की सरकारों को पूंजी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ऋण और अनुदान प्रदान करता है।
2. इसकी स्थापना 1944 के ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ की गई थी।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कथन का चयन करें।

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न तो 2

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • विश्व बैंक पुनर्निर्माण और विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय बैंक (IBRD) और अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA) का सामूहिक नाम है, जो विश्व बैंक समूह के स्वामित्व वाले पाँच अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में से दो हैं।
  • विश्व बैंक एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है जो निम्न और मध्यम आय वाले देशों की सरकारों को पूंजी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ऋण और अनुदान प्रदान करता है। इस प्रकार कथन 1 सही है।
  • इसकी स्थापना 1944 के ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ की गई थी। अतः कथन 2 सही है।

प्रश्न 4. हॉर्न ऑफ अफ्रीका निम्नलिखित में से किस देश से मिलकर बना है?

a) जिबूती, इरिट्रिया, इथियोपिया और सोमालिया।
b) तंजानिया, इरिट्रिया, इथियोपिया और सोमालिया।
c) तंजानिया, इरिट्रिया, इथियोपिया और कांगो।
d) मिस्र, जिबूती, इरिट्रिया और इथियोपिया।

उत्तर: (A)

व्याख्या: हॉर्न ऑफ अफ्रीका में जिबूती, इरिट्रिया, इथियोपिया और सोमालिया शामिल हैं। यह लगभग दो मिलियन वर्ग किलोमीटर (770,000 वर्ग मील) में फैला हुआ है,जिसमें लगभग 115 मिलियन लोग रहते हैं। अतः A सही उत्तर होगा।

प्रश्न 5. वैश्विक आर्थिक संभावना (Global Economic Prospects) रिपोर्ट जनवरी‚ 2023 के सन्दर्भ में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. ये रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा जारी किया जाता है।
2. इस नीतिगत रिपोर्ट में विश्व आर्थिक व्यवस्था की मध्यावधि संभावनाओं का अनुमान बताया जाता है।
3. इसके मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2023-24 में 6.6 प्रतिशत की दर से बढने की आशा है।

A. केवल 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 2
D. सभी सत्य हैं

उत्तर: (B)

व्याख्या: हाल ही में वाशिंगटन डी.सी. स्थित विश्व बैंक समूह द्वारा वैश्विक आर्थिक संभावना (Global Economic Prospects) रिपोर्ट जनवरी‚ 2023 जारी की गई। विश्व बैंक की इस नीतिगत रिपोर्ट में विश्व आर्थिक व्यवस्था की मध्यावधि संभावनाओं का अनुमान बताया जाता है। इस बार विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विश्व की सात सबसे बडी उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों में भारत के सबसे तेजी से बढने वाली अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है। विश्व बैंक के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2023-24 में 6.6 प्रतिशत की दर से बढने की आशा है।

प्रश्न 6. मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के सन्दर्भ में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. भारत 19 जून 1992 को ओजोन परत को नष्ट करने वाले पदार्थों पर हुए मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का एक पक्षकार बन गया था।
2. मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का वित्तीय प्रबंध तंत्र ग्लोबल एनवायरनमेंट फैसिलिटी है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में एक खुशखबरी आई है कि पृथ्वी की सुरक्षा कवच यानि ओजोन परत तेजी से भर रही है और आने वाले चार दशकों में इसके पूरी तरह से भर जाने की संभावना है। संयुक्त राष्ट्र के एक एक्सपर्ट पैनल ने यह बताया है। प्रत्येक चार साल में जारी होने वाला यह निष्कर्ष 1987 के मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के ही मुताबिक है। बता दें कि ओजोन परत को नष्ट करने वाले क्लोरोफ्लोरोकार्बन (सीएफसी) को रोकने के लिए 1987 में 16 सितंबर को एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता किया गया था, जिसे मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल कहा गया। कथन 2 इसलिए असत्य है क्योंकि ग्लोबल एनवायरनमेंट फैसिलिटी इस प्रोटोकॉल की वित्तीय प्रबंध इकाई नहीं है, बल्कि UNDP के नेतृत्व वाला एक मल्टीलेटरल फंड इस प्रोटोकॉल की वित्तीय जरूरतें पूरा करता है।

प्रश्न 7. गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. हाल ही में 78वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों की घोषणा हुई।
2. यह पुरस्कार हर दो साल पर हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (HFPA) द्वारा दिया जाता है।
3. इस बार इसमें भारतीय फिल्म आरआरआर के सुपरहिट गीत नाटु नाटु को सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत का पुरस्कार मिला है।

A. केवल 1 और 2
B. केवल 1
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में 80वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों की घोषणा हुई। इसमें भारतीय फिल्म आरआरआर के सुपरहिट गीत नाटु नाटु को सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत का पुरस्कार मिला है। फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की इस सुपरहिट फिल्म के गीत का संगीत निर्देशन एमएम कीरावानी ने किया है। बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स अमेरिका में आयोजित होने वाला ऑस्कर के लेवल का ही एक बेहद प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह है। मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (HFPA) देशी-विदेशी कलाकारों और फिल्मों को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी 1944 को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें