होम > अध्ययन सामग्री
डेली न्यूज एनालिसिस में आपका स्वागत है!
यह UPSC/PSC करेंट अफेयर्स के लिए एक सर्वश्रेष्ठ एवं विश्वसनीय स्त्रोत है। विगत वर्षों की परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स सबसे महत्वपूर्ण और अंकदायी खंड के रूप में उभरा है, इसलिए UPSC/PSC की यात्रा को सफल बनाने के लिए करेंट अफेयर्स का स्पष्ट, सारगर्भित और परीक्षा अनुरूप अध्ययन आवश्यक है।
‘‘सफलता निरंतर तैयारी पर निर्भर करती है। बिना सही तैयारी के किए गए प्रयास में असफलता मिलने की संभावना बनी रहती है।’’
इसी आवश्यकता को पूरा कने के लिए हमारी अनुभवी और दक्ष करेंट अफेयर्स टीम एक अनूठा और विशिष्ट कार्यक्रम संचालित कर रही है, जो संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोगों की परीक्षाओं के लिए आवश्यक करेंट अफेयर्स की मांग को समग्रता में पूर्ण करता है।
आप अपनी UPSC/PSC की तैयारी की कठिन डगर को सुगम बनाने के लिए तथा अपने ज्ञान और आत्मविश्वास के साथ स्वयं को सशक्त बनाने एवं दैनिक समाचार विश्लेषण के माध्यम से प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त करने के लिए आज ही ध्येय IAS के डेली न्यूज एनालिसिस से जुड़ें और हर एक दिन सूचित रहें, आगे रहें !
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 08 Nov 2025
भारत की जलवायु चर्चा एक महत्वपूर्ण बदलाव के दौर से गुज़र रही है। ग्रीन इंडिया मिशन (GIM) की नई रूपरेखा इस अवधारणा को और मजबूत करती है। अब लक्ष्य सिर्फ पेड़ों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि पारिस्थितिक संतुलन को ठीक करना है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते तापमान और सूखी मिट्टी के कारण भारत के घने जंगल अपनी प्रकाश संश्लेषण और कार्बन सोखने की क्षमता खो रहे हैं। अर्थात अगर वन देश की जलवायु सुरक्षा का कवच हैं, तो यह कवच अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 07 Nov 2025
जानिए क्यों भारत में धार्मिक उत्सवों से लेकर सार्वजनिक सभाओं तक घटनाएँ अक्सर घातक बन जाती हैं—खराब योजना, अपर्याप्त निकास और समन्वय की कमी जैसी भीड़ प्रबंधन की विफलताओं के कारण। साथ ही सुरक्षित बड़े के लिए आवश्यक नीतिगत कदम।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 06 Nov 2025
जानिए कैसे भारत ने केवल भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने से पोषण सुरक्षा हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ाया, विज्ञान‑आधारित नीतियों, एकीकृत कल्याण योजनाओं और लक्षित पहलों के माध्यम से छिपे हुए कुपोषण, सूक्ष्म पोषक तत्व की कमी और सतत आहार विविधता को संबोधित किया।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 05 Nov 2025
जानिए भारत की महत्वाकांक्षी मारिटाइम अमृत काल विज़न 2047 के बारे में—300 से अधिक पहलों के माध्यम से भारत को 2047 तक वैश्विक समुद्री केंद्र बनाने, पोर्ट‑लेड विकास, ग्रीन शिपिंग और सहज लॉजिस्टिक्स सुनिश्चित करने की रणनीति।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 04 Nov 2025
जानिए भारत के 18 बायोस्फीयर रिज़र्व, जो जैव विविधता संरक्षण और समुदाय‑संचालित सतत विकास के बीच संतुलन बनाते हैं, और जिनका शोध, जलवायु लचीलापन और समावेशी विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 03 Nov 2025
अक्टूबर 2025 में कुआलालंपुर में 47वां आसियान शिखर सम्मेलन और 22वां आसियान–भारत शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ, जो दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ भारत की सहभागिता का एक महत्वपूर्ण चरण था। दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान), जिसमें अब तिमोर-लेस्ते के शामिल होने से सदस्य देशों की संख्या 11 हो गई है, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की आर्थिक और सुरक्षा संरचना को आकार देने में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 01 Nov 2025
हाल में 28 अक्टूबर 2025 को माओवादी संगठन में अहम आर्थिक भूमिका निभाने वाले माओवादी लीडर बंदी प्रकाश ने तेलंगाना में आत्मसमर्पण किया। इस घटना के ठीक पहले 15 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 258 नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर जो कभी नक्सली आतंक का गढ़ माना जाता था, को नक्सली प्रभाव से मुक्त घोषित कर दिया। यह घटनाक्रम नक्सल समूहों की कमज़ोर होती पकड़ और भारत के संविधान में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। भारत सरकार 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह से उन्मूलन करने के लिए प्रतिबद्ध है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 31 Oct 2025
भारत ने जल जीवन मिशन के तहत एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अब 81% से अधिक ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित जल आपूर्ति नल से उपलब्ध है। अक्टूबर 2025 तक, 15.72 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों को सीधे घरेलू नलों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल मिल रहा है जो 2019 के केवल 3.23 करोड़ परिवारों से एक उल्लेखनीय वृद्धि है। यह परिवर्तन स्वतंत्र भारत के इतिहास में बुनियादी अवसंरचना के सबसे तेज़ विस्तारों में से एक है और सार्वभौमिक जल सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 30 Oct 2025
भारत एक बड़े जनांकिकीय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। वृद्धजन (60 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले) जनसंख्या पहले से कहीं तेज़ी से बढ़ रही है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, पोषक आहार और बढ़ती जीवन प्रत्याशा ने आयु बढ़ा दी है, लेकिन इसके साथ ही सामाजिक, आर्थिक और नीतिगत नई चुनौतियाँ भी सामने आई हैं। अब देश को “सिल्वर वेव” (Silver Wave) युग के लिए तैयार होना होगा। 2036 तक भारत में लगभग 23 करोड़ वृद्ध नागरिक होंगे, जो कुल जनसंख्या का लगभग 15% हिस्सा होंगे। समाज के इस बढ़ते वर्ग का स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक कल्याण, शहरी नियोजन और व्यापक अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 29 Oct 2025
हाल ही में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा घोषणा की कि देश का पहला स्वदेशी रूप से डिज़ाइन किया गया 7-नैनोमीटर प्रोसेसर ‘शक्ति’ वर्ष 2028 तक तैयार हो जाएगा।यह भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। यह परियोजना आईआईटी मद्रास द्वारा संचालित है जो भारत के लिए उन्नत सेमीकंडक्टर डिज़ाइन के क्षेत्र में प्रवेश को चिह्नित करती है। 7 नैनोमीटर चिप डिज़ाइन क्षेत्र में लंबे समय से ताइवान, दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे वैश्विक देश अग्रणी हैं।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 28 Oct 2025
भारत ने पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण वैश्विक उपलब्धि हासिल की है। खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा जारी ग्लोबल फॉरेस्ट रिसोर्सेज असेसमेंट (GFRA) 2025 के अनुसार, भारत अब कुल वन क्षेत्र में विश्व में 9वें स्थान पर पहुंच गया है और वार्षिक शुद्ध वन क्षेत्र वृद्धि में लगातार तीसरा स्थान बनाए हुए है। बाली में आयोजित ग्लोबल फॉरेस्ट ऑब्ज़र्वेशन्स इनिशिएटिव (GFOI) प्लेनरी के दौरान प्रकाशित यह रिपोर्ट भारत की वनीकरण, सतत वन प्रबंधन और जलवायु कार्रवाई के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 27 Oct 2025
पिछले कुछ वर्षों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने ऑनलाइन जानकारी बनाने और साझा करने के तरीके को बदल दिया है। यह लिख सकता है, चित्रकारी कर सकता है, बोल सकता है और यहां तक कि मनुष्यों की नकल भी कर सकता है। लेकिन इसी तकनीकी ने डीपफेक के रूप में एक खतरनाक समस्या भी पैदा की है। ये ऐसे वीडियो, चित्र या ऑडियो क्लिप हैं जो पूरी तरह से वास्तविक दिखते हैं लेकिन ये नकली होते हैं, जिन्हें एआई का उपयोग करके बनाया गया है। वे आसानी से लोगों को गुमराह कर सकते हैं और गलत जानकारी फैला सकते हैं। इस बढ़ते दुरुपयोग को नियंत्रित करने के लिए भारत सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 में संशोधन का मसौदा प्रस्तावित किया है। इन नियमों का उद्देश्य यूट्यूब और इन्स्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह अनिवार्य करना है कि एआई से बनाए गए कंटेंट को स्पष्ट रूप से लेबल किया जाए।.
View