होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 28 May 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: संविधान एवं राजव्यवस्था (Polity) 28 May 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: संविधान एवं राजव्यवस्था (Polity)

Q1:

उप-राष्ट्रपति की पदावधि के संदर्भ, में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. वह अपनी पदावधि में किसी भी समय अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को दे सकता है।

2. उप-राष्ट्रपति अपनी पदावधि के बाद भी पद पर रह सकता है, जब तक कि उसका उत्तराधिकारी पद ग्रहण करे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

उप-राष्ट्रपति का पद देश का दूसरा सर्वोच्च पद होता है। आधिकारिक क्रम में उसका पद राष्ट्रपति के बाद आता है। उप-राष्ट्रपति का पद, अमेरिका के उप-राष्ट्रपति की तर्ज पर बनाया गया है। उप-राष्ट्रपति की पदावधि उसके पद ग्रहण करने से लेकर 5 वर्ष तक होता है। हालांकि वह अपनी पदावधि में किसी भी समय अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को दे सकता है। अतः कथन 1 सही है।


उप-राष्ट्रपति अपने पद से पदावधि पूर्ण होने से पूर्व भी हटाया जा सकता है। उसे हटाने के लिए औपचारिक महाभियोग की आवश्यकता नहीं है। उसे राज्यसभा द्वारा संकल्प पारित कर पूर्ण बहुमत द्वारा हटाया जा सकता है। सदन के कुल सदस्यों का बहुमत और इसे लोकसभा की सहमति आवश्यक है। परंतु ऐसा कोई प्रस्ताव पेश नहीं किया जा सकता जब तक 14 दिन का अग्रिम नोटिस दिया गया हो। ध्यान देने योग्य बात यह है कि संविधान में उसे हटाने हेतु कोई आधार नहीं है। वह अपनी 5 वर्ष की पदावधि के उपरांत भी पद पर बना रह सकता है, जब तक उसका उत्तराधिकारी पद ग्रहण करे। वह उस पद पर पुनर्निर्वाचन के योग्य भी होता है। वह इस पद पर कितनी ही बार निर्वाचित हो सकता है। अतः कथन 2 सही है।


Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. राज्यसभा के सदस्यों में से 245 सदस्य राज्यों संघ राज्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि हैं।

2. राज्यसभा के सदस्यों में से 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।

3. राज्यसभा के लिए राज्यों संघ राज्य क्षेत्रों में सीटों का आवंटन तीसरी अनुसूची में किया गया है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही नहीं हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

राज्यसभा की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित है। इनमें में 238 सदस्य राज्यों संघ राज्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि (अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित) होंगे, जबकि 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाएंगे। अतः कथन 1 सही नहीं है।


वर्तमान में राज्यसभा में 245 सदस्य हैं। इनमें 229 सदस्य राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं, 4 संघ राज्य क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं और 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत हैं। अतः कथन 2 सही है।


संविधान की चौथी अनुसूची में राज्यसभा के लिए राज्यों संघ राज्य क्षेत्रों में सीटों के आवंटन का वर्णन किया गया है। अतः कथन 3 सही नहीं है।


Q3:

सार्वजनिक उद्यम समिति के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इसका गठन वर्ष 1963 में किया गया था।

2. इसके सदस्यों का कार्यकाल चार वर्ष का होता है।

3. इस समिति के अध्यक्ष का पद भारत के राष्ट्रपति द्वारा भरा जाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

सार्वजनिक उद्यम समिति (Committee on Public Undertakings) वर्ष 1964 में कृष्ण मेनन समिति की सिफारिश पर पहली बार गठित हुई थी। आरंभ में, इसमें कुल 15 सदस्य थे (10 लोकसभा तथा 5 राज्य सभा से) हालाँकि, वर्ष 1974 में इसकी सदस्यता संख्या बढ़ाकर 22 कर दी गई (15 लोकसभा और 7 राज्यसभा से) अतः कथन 1 सही नहीं है।


समिति के सदस्य संसद द्वारा इसके सदस्यों में से एकल हस्तांतरणीय मत के माध्यम से समानुपातिक प्रतिनिधित्व के सिद्धांत के आधार पर निर्वाचित होते हैं। इस प्रकार प्रत्येक दल का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाता है। इसके सदयों का कार्यकाल एक वर्ष का होता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


कोई मंत्री समिति का सदस्य नहीं बन सकता। लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा सदस्यों में से किसी एक को समिति का अध्यक्ष नियुक्त करते हैं। इस प्रकार राज्य सभा सदस्य इस समिति के अध्यक्ष नहीं बन सकते। अतः कथन 3 सही नहीं है।


Q4:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनने के लिए आवश्यक अर्हताएं हैं-

1.  वह भारत का नागरिक हो।

2.  कम से कम 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।

3.  वह किसी उच्च न्यायालय का कम से कम 5 वर्ष तक न्यायाधीश रहा हो।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

भारत के उच्चतम न्यायालय का उद्घाटन 28 जनवरी, 1950 को किया गया था। यह भारत सरकार अधिनियम, 1935 के तहत लागू संघीय न्यायालय का उत्तराधिकारी था। हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने ब्रिटेन के प्रिवी काउंसिल' का स्थान ग्रहण किया था, जो अब तक अपील का सर्वोच्च न्यायालय था। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है। मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति अन्य न्यायाधीशों एवं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की सलाह के बाद करता है। मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त अन्य न्यायाधिशों की नियुक्ति में मुख्य न्यायाधीश का परामर्श आवश्यक है। उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनने के लिए किसी व्यक्ति में निम्नलिखित अर्हताएं होनी चाहिए जैसे, उसे भारत का नागरिक होना चाहिए, उसने 35 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो, उसे किसी उच्च न्यायालय का कम से कम पांच साल के लिए न्यायाधीश होना चाहिए या उसे उच्च न्यायालय या विभिन्न न्यायालयों में मिलाकर 10 वर्ष तक वकील होना चाहिए या राष्ट्रपति के मत में उसे सम्मानित न्यायवादी होना चाहिए। अतः विकल्प (c) सही है।


Q5:

राज्य कार्यपालिका में कौन-से अधिकारी शामिल होते हैं?

A: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद, राज्य के महाधिवक्ता

B: मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद, राज्य के महाधिवक्ता

C: राज्यपाल, मंत्रिपरिषद, राज्य के महाधिवक्ता

D: उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद, राज्य के महाधिवक्ता

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

भारत के संविधान में राज्य में सरकार की उसी तरह परिकल्पना की गई है, जैसे कि केंद्र के लिए। इसे संसदीय व्यवस्था कहते हैं। संविधान के छठे भाग में राज्य में सरकार के बारे में बताया गया है लेकिन यह व्यवस्था जम्मू और कश्मीर राज्य के लिए लागू नहीं होती। इसे विशेष दर्जा प्राप्त है और राज्य का स्वयं का अपना संविधान है।


संविधान के छठे भाग के अनुच्छेद 153 से 167 तक राज्य कार्यपालिका के बारे में बताया गया है। राज्य कार्यपालिका में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद और राज्य के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) शामिल होते हैं। इस तरह राज्य में उपराज्यपाल का कोई कार्यालय नहीं होता जैसे कि केंद्र में उपराष्ट्रपति होते हैं। अतः विकल्प (a) सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें