होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 16 Jul 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: संविधान एवं राजव्यवस्था (Polity) 16 Jul 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: संविधान एवं राजव्यवस्था (Polity)

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को हुई थी।

2. डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के पहले स्थायी अध्यक्ष थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को हुई थी। मुस्लिम लीग ने बैठक का बहिष्कार किया और अलग पाकिस्तान की मांग पर बल दिया। इसलिए बैठक में केवल 211 सदस्यों ने हिस्सा लिया। फ्रांस की तरह इस सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को सभा का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया। बाद में 11 दिसंबर, 1946 को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद और एच.सी. मुखर्जी को क्रमशः संविधान सभा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया। सर बी.एन. राय को सभा का संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


Q2:

संसदीय संप्रभुता एवं न्यायिक सर्वोच्चता में समन्वय के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I: भारतीय संविधान में संसदीय संप्रभुता और न्यायपालिका की सर्वोच्चता के बीच उचित संतुलन स्थापित किया गया है।

कथन-II: भारत में सर्वोच्च न्यायालय की न्यायिक समीक्षा शक्ति अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय से कम है क्योंकि अमेरिकी संविधान में 'विधि की नियत प्रक्रिया' का प्रावधान है, जबकि भारतीय संविधान में 'विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया' (अनुच्छेद 21) का प्रावधान है।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

A: कथन-I और कथन- II दोनों सही है तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है

B: कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है

C: कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है

D: कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

संसद की संप्रभुता का नियम ब्रिटिश संसद से जुड़ा हुआ है, जबकि न्यायपालिका की सर्वोच्चता का सिद्धांत, अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय से लिया गया है। जिस प्रकार भारतीय संसदीय प्रणाली, ब्रिटिश प्रणाली से भिन्न है, ठीक उसी प्रकार भारत में सर्वोच्च न्यायालय की न्यायिक समीक्षा शक्ति अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय से कम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अमेरिकी संविधान में 'विधि की नियत प्रक्रिया' का प्रावधान है, जबकि भारतीय संविधान में 'विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया' (अनुच्छेद 21) का प्रावधान है।


भारतीय संविधान निर्माताओं ने ब्रिटेन की संसदीय संप्रभुता और अमेरिका की न्यायपालिका सर्वोच्चता के बीच उचित संतुलन बनाने को प्राथमिकता दी। एक ओर जहां सर्वोच्च न्यायालय अपनी न्यायिक समीक्षा की शक्तियों के तहत संसदीय कानूनों को असंवैधानिक घोषित कर सकता है, वहीं दूसरी ओर संसद अपनी संवैधानिक शक्तियों के बल पर संविधान के बड़े भाग को संशोधित कर सकती है। यहाँ, कथन I और II दोनों सही हैं तथा कथन II कथन I का सही व्याख्या है। अतः विकल्प (a) सही है।


Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.  यह 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार देता है।

2. यह धर्म, जाति, लिंग, साक्षरता या संपत्ति के आधार पर भेदभाव नहीं करता है।

3.  यह केवल लोकसभा के चुनावों के लिए लागू होता है।

4.  यह राज्य विधानसभाओं और लोकसभा दोनों के चुनावों के लिए लागू होता है।

उपर्युक्त में से कितनें कथन भारतीय संविधान में सार्वभौम वयस्क मताधिकार के बारे में सही नहीं है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

भारतीय संविधान द्वारा राज्य विधानसभाओं और लोकसभा के चुनाव के आधारस्वरूप सार्वभौम वयस्क मताधिकार को अपनाया गया है। हर वह व्यक्ति जिसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष है, उसे धर्म, जाति, लिंग, साक्षरता अथवा संपदा इत्यादि के आधार पर कोई भेदभाव किए बिना मतदान करने का अधिकार है। वर्ष 1989 में 61वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1988 के द्वारा मतदान करने की उम्र को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया था।


वयस्क मताधिकार लोकतंत्र को बड़ा आधार देने के साथ- साथ आम जनता के स्वाभिमान में वृद्धि करता है, समानता के सिद्धांत को लागू करता है, अल्पसंख्यकों को अपने हितों की रक्षा करने का अवसर देता है तथा कमजोर वर्गों के लिए नई आशाएं और प्रत्याशा जगाता है। भारतीय संविधान में सार्वभौम वयस्क मताधिकार राज्य विधानसभाओं और लोकसभा दोनों के चुनावों के लिए लागू होता है। अतः विकल्प (a) सही है।


Q4:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. सर्वप्रथम अमेरिका ने अपने संविधान में प्रस्तावना को सम्मिलित किया था।

2. एन.. पालकीवाला ने प्रस्तावना को 'संविधान का परिचय पत्र' कहा था।

3. भारतीय संविधान की प्रस्तावना 'उद्देश्य प्रस्ताव' पर आधारित नहीं है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

सर्वप्रथम अमेरिकी संविधान में प्रस्तावना को सम्मिलित किया गया था तदुपरांत कई अन्य देशों ने इसे अपनाया, जिनमें भारत भी शामिल है। प्रस्तावना संविधान के परिचय अथवा भूमिका को कहते हैं। इसमें संविधान का सार होता है। प्रख्यात न्यायविद् संवैधानिक विशेषज्ञ एन.. पालकीवाला ने प्रस्तावना को 'संविधान का परिचय पत्र' कहा है। अतः कथन 1 और 2 सही है।


भारतीय संविधान की प्रस्तावना पंडित नेहरू द्वारा बनाए और पेश किए गए एवं संविधान सभा' द्वारा अपनाए गए 'उद्देश्य प्रस्ताव' पर आधारित है। इसे 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा संशोधित किया गया, जिसने इसमें समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और अखंडता शब्द सम्मिलित किए। अतः कथन 3 सही नहीं है।


Q5:

निम्नलिखित में से कौन सा शब्द भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित मुख्य शब्दों में से नहीं है?

A: संप्रभुता

B: समाजवादी

C: धर्मनिरपेक्ष

D: संघीय

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

प्रस्तावना में कुछ मुख्य शब्दों का उल्लेख किया गया है। ये शब्द हैं- संप्रभुता, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य, न्याय, स्वतंत्रता, समता बंधुत्व। अतः विकल्प (d) सही है।