होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 09 Jul 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: संविधान एवं राजव्यवस्था (Polity) 09 Jul 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: संविधान एवं राजव्यवस्था (Polity)

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इसका गठन 29 अगस्त, 1947 को हुआ था।

2. इसकी जिम्मेदारी भारत के नए संविधान का प्रारूप तैयार करना था।

3. इसमें कुल सदस्यों की संख्या सात थी।

उपर्युक्त में से कितनें कथन प्रारूप समिति के बारे में सही है

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

संविधान सभा की सभी समितियों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण थी प्रारूप समिति। इसका गठन 29 अगस्त, 1947 को हुआ था। यह वह समिति थी जिसे नए संविधान का प्रारूप तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।


इसमें सात सदस्य थे, जिनके नाम क्रमशः डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर (अध्यक्ष), एन. गोपालस्वामी आयंगार, अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर, डॉक्टर के.एम. मुंशी, सैय्यद मोहम्मद सादुल्ला, एन. माधव राव (इन्होंने बी. एल. मित्र की जगह ली, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों से त्याग-पत्र दे दिया था) तथा टी.टी. कृष्णामाचारी (इन्होंने सन् 1948 में डी.पी. खेतान की मृत्यु के बाद उनकी जगह ली) है।  विभिन्न समितियों के प्रस्तावों पर विचार करने के बाद प्रारूप समिति ने भारत के संविधान का पहला प्रारूप तैयार किया। इसे फरवरी 1948 में प्रकाशित किया गया। प्रारूप समिति ने अपना प्रारूप तैयार करने में छह माह से भी कम का समय लिया। इस दौरान उसकी कुल 141 बैठकें हुईं। अतः तीनों कथन सही है।


Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित एवं विस्तृत दस्तावेज़ संविधान है।

2. वर्ष 1949 में मूल रूप से संविधान में एक प्रस्तावना, 395 अनुच्छेद (20 भागों में विभक्त) और 8 अनुसूचियां थीं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

संविधान को दो वर्गों में विभाजित किया जाता है- लिखित, जैसे- अमेरिकी संविधान, और अलिखित, जैसे-ब्रिटेन का संविधान भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। यह बहुत बृहद समग्र और विस्तृत दस्तावेज़ है। अतः कथन 1 सही है।


मूल रूप से (1949) संविधान में एक प्रस्तावना, 395 अनुच्छेद (22 भागों में विभक्त) और 8 अनुसूचियां थीं। वर्ष 1951 से हुए विभिन्न संशोधनों ने करीब 20 अनुच्छेद एक भाग (भाग-VII) को हटा दिया और इसमें करीब 85 अनुच्छेद, चार भागों (4, 9, 9 और 14) और चार अनुसूचियों (9, 10, 11, 12) को जोड़ा गया। विश्व के किसी अन्य संविधान में इतने अनुच्छेद और अनुसूचियां नहीं हैं। अतः कथन 2 सही है।


Q3:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

 

ब्रिटेन

मौलिक अधिकार

आयरलैंड

राज्य के नीति-निदेशक तत्व

अमेरिकी

संसदीय व्यवस्था      

 उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: सभी तीन युग्म

D: कोई भी युग्म नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

भारत के संविधान ने अपने अधिकतर उपबंध विश्व के कई देशों के संविधानों भारत-शासन अधिनियम, 1935' के उपबंधों से हैं। संविधान का अधिकांश ढांचागत हिस्सा भारत शासन अधिनियम, 1935 से लिया गया है। संसदीय व्यवस्था, एकल नागरिकता, संसदीय विशेषाधिकार, द्विसदनीय व्यवस्था, विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया, विधायी प्रक्रिया, मंत्रिमंडलीय प्रणाली इत्यादि ब्रिटेन की संविधान से लिया गया है। अतः युग्म 1 सही सुमेलित नहीं है।


राज्य के नीति निर्देशक तत्व, राज्यसभा के लिए सदस्यों का नामांकन, राष्ट्रपति की निर्वाचन पद्धति इत्यादि आयरलैंड के संविधान से लिया गया है। अतः युग्म 2 सही सुमेलित है।


न्यायपालिका की स्वतंत्रता, मौलिक अधिकार, राष्ट्रपति पर महाभियोग, यथोचित विधि प्रक्रिया, उपराष्ट्रपति का पद, न्यायिक पुनरावलोकन का सिद्धांत इत्यादि अमेरिकी की संविधान से लिया गया है। अतः युग्म 3 सही सुमेलित नहीं है।


Q4:

निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय संसदीय प्रणाली की विशेषता नहीं है?

1.  वास्तविक और नाममात्र के कार्यपालकों की उपस्थिति

2.  बहुमत वाले दल की सत्ता

3.  विधायिका में मंत्रियों की सदस्यता

4.  राष्ट्रपति या राज्यपाल का नेतृत्व

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

संसदीय प्रणाली को सरकार के 'वेस्टमिंस्टर" रूप, उत्तरदायी सरकार और मंत्रिमंडलीय सरकार के नाम से भी जाना जाता है। संविधान केवल केंद्र में ही नहीं, बल्कि राज्य में भी संसदीय प्रणाली की स्थापना करता है। भारत में संसदीय प्रणाली की विशेषताएं-वास्तविक नाममात्र के कार्यपालकों की उपस्थिति, बहुमत वाले दल की सत्ता, विधायिका के समक्ष कार्यपालिका की संयुक्त जवाबदेही, विधायिका में मंत्रियों की सदस्यता, प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री का नेतृत्व एवं निचले सदन का विघटन (लोकसभा अथवा विधानसभा) हैं।


हालांकि, भारतीय संसदीय प्रणाली बड़े पैमाने पर ब्रिटिश संसदीय प्रणाली पर आधारित है फिर भी दोनों में कुछ मूलभूत अंतर हैं। उदाहरण के लिए ब्रिटिश संसद की तरह भारतीय संसद संप्रभु नहीं है। इसके अलावा भारत का प्रधान निर्वाचित व्यक्ति होता है (गणतंत्र), जबकि ब्रिटेन में उत्तराधिकारी व्यवस्था है। किसी भी संसदीय व्यवस्था में, चाहे वह भारत की हो अथवा ब्रिटेन की, प्रधानमंत्री की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। अतः विकल्प (c) सही है।


Q5:

संविधान की प्रस्तावना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारतीय संविधान की प्रस्तावना उद्देश्य प्रस्ताव पर आधारित नहीं है।

2. भारतीय संविधान की प्रस्तावना कनाडा के संविधान की प्रस्तावना से प्रेरित थी।

3. संविधान (42 वां संशोधन) अधिनियम, 1976 द्वारा प्रस्तावना में समानता का शब्द जोड़ा गया था?

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

सर्वप्रथम अमेरिकी संविधान में प्रस्तावना को सम्मिलित किया गया था तदुपरांत कई अन्य देशों ने इसे अपनाया, जिनमें भारत भी शामिल है। प्रस्तावना संविधान के परिचय अथवा भूमिका को कहते हैं। इसमें संविधान का सार होता है। प्रख्यात न्यायविद् संवैधानिक विशेषज्ञ एन.. पालकीवाला ने प्रस्तावना को 'संविधान का परिचय पत्र' कहा है। भारतीय संविधान की प्रस्तावना पंडित नेहरू द्वारा बनाए और पेश किए गए एवं संविधान सभा' द्वारा अपनाए गए 'उद्देश्य प्रस्ताव' पर आधारित है। भारतीय संविधान की प्रस्तावना संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान की प्रस्तावना से प्रेरित थी। इसे 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा संशोधित किया गया, जिसने इसमें समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और अखंडता शब्द सम्मिलित किए। अतः तीनों कथन सही नहीं है।