होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 27 May 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 27 May 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

पल्लव वास्तुकला से संबन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. महेंद्रवर्मन शैली के अंतर्गत चट्टानों को काटकर मंदिरो का निर्माण किया जाता था।

2. नरसिंह शैली के अंतर्गत रथो का निर्माण किया जाता था।

3. राजसिंह शैली के अंतर्गत स्वतंत्र मंदिरो का निर्माण किया गया।

4. कांची के कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण नरसिंह शैली के अंतर्गत किया गया है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

महेन्द्रवर्मन के शासन में चट्टानों को काटकर मंदिरों का निर्माण किया गया था। इस दौरान मंदिरों को मंडप कहा जाता था। नरसिंहवर्मन (600 ईस्वी 668 ईस्वी) के शासन में मंडप को अलग-अलग रथों में विभाजित किया गया। वास्तुकला की द्रविड़ शैली में मंदिर की बनावटे धर्मराज रथ की परवर्ती है।


पल्लव शासन राजसिंह ने मंदिर निर्माण विकास के तीसरे चरण का नेतृत्व किया। इस दौरान शिला काटकर बने मंदिरों के स्थान पर वास्तविक संरचनात्मक मंदिरों का विकास शुरू हुआ। उदाहरणः महाबलीपुरम का समुद्र तटीय मंदिर, काँचीपुरम का कैलाशनाथ मंदिर आदि। अतः कथन 1, 2 और 3, सही है जबकि 4 सही नहीं है।


Q2:

बादामी गुफा से संबन्धित निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए:

1. बादामी की गुफाएं हिन्दू, बौद्ध और जैन तीनों धर्मो से संबन्धित है।

2. इन गुफाओं में शिव के अर्धनारीश्वर और हरिहर अवतार का वर्णन है।

3. बादामी की गुफाएं मालप्रभा नदी घाटी में स्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा से सही है/हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

बादामी गुफा मन्दिर भारत के कर्नाटक राज्य के उत्तरी भाग के बागलकोट जिले के बादामी ऐतिहासिक नगर में स्थित एक हिन्दू और जैन गुफा मन्दिरों का एक परिसर है। इसमे बौद्ध धर्म से संबन्धित मंदिर नहीं है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


इन गुफाओं मे शिव के अर्धनारीश्वर, हरिहर, नटराज और विष्णु के त्रिविक्रम रूप का अंकन है। अतः कथन 2 सही है।


बादामी की गुफाएँ मालप्रभा नदी घाटी में स्थित है। अतः कथन 3 सही है।


Q3:

होयसल कला से संबन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. होयसल कालीन मंदिर ताराकार योजना (stellate plan) के रूप मे बनाए गए है।

2. चेन्नकेशव मंदिर का निर्माण होयसल काल मे ही हुआ था।

3. चेन्नकेशव मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

होयसल काल के मंदिरो मे ताराकार योजना (stellate plan) का प्रयोग हुआ है। चेन्नाकेशव मंदिर, जिसे केशव, केशव या बेलूर का विजयनारायण मंदिर भी कहा जाता है, भारत के कर्नाटक राज्य के हासन जिले में 12वीं शताब्दी का एक हिंदू मंदिर है। यह 1117 सीई में राजा विष्णुवर्धन द्वारा शुरू किया गया था, बेलूर में यागाची नदी के तट पर, जिसे वेलापुरा भी कहा जाता है, जो होयसल साम्राज्य की प्रारंभिक राजधानी थी।


चेन्नाकेशव मंदिर एक सक्रिय हिंदू मंदिर और एक प्रमुख वैष्णव तीर्थ स्थल है। यह हेमावती नदी की एक सहायक नदी यागाची नदी (जिसे ऐतिहासिक ग्रंथों में बदरी नदी भी कहा जाता है) के तट पर स्थित है।


अतः कथन 1 और 2 सही है जबकि 3 सही नहीं है।


Q4:

बौद्ध मूर्तिकला के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यक्षिणी की मूर्ति का सबसे पुराना उल्लेख तमिल ग्रंथ शिलप्पदिकारम से प्राप्त होता है।

2. शालभंजिका वृक्ष राजगृह के स्तूपो की प्रमुख विशेषता है।

उपर्युक्त कथनो मे से कौन-सा से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

यक्ष यक्षिणी की मूर्ति बौद्ध, जैन, और हिन्दू तीनों में पूजनीय है। यक्षिणी की मूर्ति का सबसे पुराना उल्लेख तमिल ग्रंथ शिलप्पदिकारम से प्राप्त होता है। अतः कथन 1 सही है।


शालभंजिका वृक्ष या संदर्भ धरण किए हुए यक्षिणी की मूर्ति सांची के स्तूपो की प्रमुख विशेषता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. नासिक की गुफाएँ बौद्ध धर्म के केवल हीनयान संप्रदाय से संबन्धित है।

2. नासिक की गुफाओं में जल प्रबंधन प्रणाली का उत्कृष्ट प्रयोग मिलता है।

3. नासिक की गुफाओं को पांडव लेनी कहा जाता है।

उपर्युक्त कथनो मे से कितने सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

नासिक की गुफाएँ बौद्ध धर्म के हीनयान और महायान दोनों संप्रदाय से संबन्धित है। शुरू में इस पर हीनयान संप्रदाय का अंकन है, जबकि बाद में इस पर महायान संप्रदाय का अंकन मिलता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


नासिक की गुफाओं मे जल प्रबंधन प्रणाली का उत्कृष्ट प्रयोग मिलता है जो ठोस चट्टानों को काटकर तालाब बनाया गया। अतः कथन 2 सही है।


नासिक की गुफाओं में 23 गुफाओं का समूह है जिसे पांडव लेनी या त्रिरश्मी लेनी कहा जाता है। अतः कथन 3 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें