होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 24 Jun 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 24 Jun 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

कालाराम मंदिर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह गोदावरी नदी के तट पर स्थित है।

2. वर्ष 1935 में, अम्बेडकर ने कालाराम मंदिर के बाहर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कालाराम मंदिर का नाम भगवान की एक काली मूर्ति से लिया गया है, जिसका शाब्दिक अर्थ 'काला राम' है। यह महाराष्ट्र के पंचवटी क्षेत्र में गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। पुराणों के अनुसार, भगवान राम, सीता और लक्ष्मण ने यहां एक कुटिया स्थापित की थी तथा पांच बरगद के पेड़ों की उपस्थिति ने इस स्थान को शुभ बना दिया था और उन्होंने अपने 14 साल के वनवास के पहले कुछ वर्ष दंडकारण्य में बिताए थे। अतः कथन 1 सही है।


यह मंदिर बाबासाहेब अंबेडकर के नेतृत्व में 90 साल से भी पहले दलितों के लिए मंदिर में प्रवेश के अधिकार की मांग को लेकर हुए ऐतिहासिक आंदोलन का स्थल भी है। वर्ष 1930 में, बी. आर. अंबेडकर और मराठी शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता पांडुरंग सदाशिव साने, जिन्हें साने गुरुजी के नाम से जाना जाता है, ने हिंदू मंदिरों में दलितों की पहुंच की मांग के लिए एक आंदोलन का नेतृत्व किया। 2 मार्च 1930 को अम्बेडकर ने कालाराम मंदिर के बाहर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। अतः कथन 2 सही है।


Q2:

निम्नलिखित साहित्य की शास्त्रीय पुस्तकों में से कौन गुप्त काल में लिखी गई थी?

1. अमरकोश

2. कामसूत्र

3. मेघदूत

4. मुद्राराक्षस

उपर्युक्त में से कितनें सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

अमर सिंह द्वारा रचित अमरकोश, वात्स्यायन कृत कामसूत्र, कालिदास कृत मेघदूत तथा विशाखदत्त कृत मुद्राराक्षस-ये चारों रचनाएं गुप्तकालीन हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।


Q3:

निम्नलिखित में से किस भारतीय गणितज्ञ ने दशमलव स्थानिक मान की खोज की थी?

A: भास्कर ने

B: वाराहमिहिर ने

C: ब्रह्मगुप्त ने

D: आर्यभट्ट ने

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

आर्यभट्ट नामक भारतीय गणितज्ञ ने दशमलव स्थानिक मान की खोज की थी। आर्यभट्ट ने 'आर्यभट्टीय ग्रंथ' की रचना की थी, जो वैदिक गणित का प्रमुख ग्रंथ है। अतः विकल्प (d) सही है।


Q4:

गोविंदचंद्र गहड़वाल की एक रानी कुमारदेवी ने धर्मचक्र-जिन विहार कहां बनवाया था?

A: बोधगया

B: राजगृह

C: कुशीनगर

D: सारनाथ

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

गोविंदचंद्र गहड़वाल की रानी कुमारदेवी बौद्ध मतानुयाई थीं। उन्होंने सारनाथ में धर्मचक्र-जिन विहार बनवाया था। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।


Q5:

निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए:

1. मुल्ला दाऊद ने चंदायन की रचना की थी।

2. कुतुबन ने मृगावती की रचना की थी।

3. उस्मान ने चित्रावली की रचना की थी।

उपर्युक्त कथनों में से कितने सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

मृगावती हिंदी प्रेमाख्यान काव्य मृगावत की नायिका है। इसकी रचना 16 वीं शताब्दी के आरंभ में, कुतबन ने की थी।  अतः कथन 1 सही है।


चंदायन हिजरी 781 (1379 .) की रचना है। इसकी रचना मौलाना दाऊद ने फीरोजशाह तुगलक के युग में की थी। चंदायन काव्य की दृष्टि से ही नहीं, सांस्कृतिक और भाषा वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है। अतः कथन 2 सही है।


चित्रावली उसमान कवि की रचना है। उस्मान ने यह किताब 1022 हिजरी, या 1613 ईस्वी में लिखी थी। उस्मान शाह निजामुद्दीन चिश्ती शिष्य परंपरा में 'हाजी बाबा' के शिष्य थे। अतः कथन 3 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें