होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 26 Aug 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 26 Aug 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

निम्नलिखित में से किसने संविधान पर राष्ट्रीय प्रतीक 'अशोक सिंह' का चित्रण किया है?

A: दीनानाथ भार्गव

B: राजा रवि वर्मा

C: वासुदेव एस गायतोंडे

D: अल्फ्रेड लेस्ली

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

दीनानाथ भार्गव ने संविधान पर राष्ट्रीय प्रतीक, अशोक के सिंहचतुर्मुख स्तंभशीर्ष का चित्रण किया। सिंहचतुर्मुख स्तंभशीर्ष वर्तमान में सारनाथ संग्रहालय में रखा गया है, जहाँ इसे संरक्षित किया गया है और जनता के देखने के लिए प्रदर्शित किया गया है। यह भारत के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और बौद्ध धर्म के साथ इसकी संबद्धता का एक प्रतिष्ठित प्रतीक बना हुआ है। अतः विकल्प (a) सही है।


                            

Q2:

मधिका भाषा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह चकलिया समुदाय द्वारा बोली जाती है।

2. यह तेलुगु, तुलु, कन्नड़ और मलयालम का मिश्रण है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

मधिका, चाकलिया समुदाय द्वारा बोली जाने वाली भाषा है, जिन्हें अछूत माना जाता है और ये लोग सदियों पहले कर्नाटक से चले गए थे। युवा पीढ़ी के मलयालम भाषा का चयन करने के कारण यह भाषा तीव्रता से विलुप्त हो रही है। इस भाषा की कोई लिपि नहीं है, यह लुप्त होने के कगार पर है। कन्नड़ के समान ध्वनि के बावजूद, मधिका अपने विविध प्रभावों के कारण अभी भी श्रोताओं को हतप्रभ कर सकती है। यह तेलुगू, तुलु, कन्नड़ और मलयालम का मिश्रण है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


                            

Q3:

'अंबुबाची मेला' के संबंध मे निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए:

1. यह असम के कामाख्या देवी मंदिर मे मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है।

2. यह मेला माँ कामाख्या के रजस्वला होने के साथ शुरू होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

अंबुबाची मेला, असम के गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में मनाया जाने वाला एक वार्षिक हिंदू त्योहार है। यह मेला चार दिनों तक चलता है। यह मेला हर साल 22 जून को लगता है, क्योंकि इस दौरान मां कामाख्या को वार्षिक रजस्वला शुरू होता है। मान्यता है कि पीरियड्स शुरू होते ही गर्भ गृह के कपाट अपने आप ही बंद हो जाते हैं।


अंबुबाची मेले के दौरान, कामाख्या मंदिर के कपाट तीन दिनों के लिए बंद रहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस समय मां कामाख्या रजस्वला (मासिक धर्म) में रहती हैं। तीन दिनों के बाद मां भगवती की रजस्वला समाप्ति पर उनकी विशेष पूजा एवं साधना की जाती है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


                            

Q4:

पट्टदकाल के स्मारकों के संबंध मे निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इन स्मारकों का निर्माण पल्लव शासकों द्वारा चालुक्यों पर विजय की स्मृति में कराया गया था।

2. इन स्मारकों का निर्माण चालुक्य महारानी लोकमहादेवी द्वारा अपने पति की विजय की स्मृति मे कराया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 न ही 2

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कर्नाटक के बागलकोट जिले में स्थित पट्टदकल में स्मारकों का समूह है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। यह स्थल, 7वीं और 8वीं शताब्दी के दौरान चालुक्य वास्तुकला की समृद्धि का प्रमाण है। यह स्थल, मालप्रभा नदी के किनारे बना है। पत्तदकल में मौजूद स्मारकों में से सबसे खूबसूरत विरुपक्ष मंदिर माना जाता है। इसे 740 ईसवी में रानी लोकमहादेवी ने पल्लव राजाओं पर अपने पति विक्रमादित्य द्वितीय की जीत की निशानी के रूप में बनवाया था। पत्तदकल के स्मारकों में से एक विरुपक्ष मंदिर में गर्भ गृह है जिसके चारों ओर परिक्रमा करने के लिए रास्ता बना है।


अतः कथन 1 सही नहीं है, जबकि 2 सही है।


                            

Q5:

'प्रीह विहार मंदिर' के संबंध मे निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह मंदिर थाईलैंड की सीमा में स्थित है।

2. यह मंदिर हिन्दू देवता विष्णु को समर्पित है।

3. इस मंदिर का निर्माण खमेर वंश के शासकों द्वारा कराया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कितने सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

प्रीह विहार मंदिर एक प्राचीन खमेर हिंदू मंदिर है जो खमेर साम्राज्य द्वारा बनाया गया था और डांगरेक पर्वत की चोटी पर स्थित है। 1962 में, स्वामित्व को लेकर कंबोडिया और थाईलैंड के बीच लंबे विवाद के बाद, हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने फैसला सुनाया कि मंदिर कंबोडिया में है। 7 जुलाई, 2008 को प्रीह विहार को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। इस स्थल पर पहले मंदिर का निर्माण नौवीं शताब्दी की शुरुआत में शुरू हुआ; तब और बाद की शताब्दियों में यह हिंदू भगवान शिव को पर्वतीय देवताओं शिखरेश्वर और भद्रेश्वर के रूप में समर्पित किया गया था।


अतः कथन 1 और 2 सही नहीं है, जबकि 3 सही है।