होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 15 Jul 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 15 Jul 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. सेंट्रल विस्टा का डिजाइन विमल पटेल ने किया था।

2. कनाट प्लेस की डिजाइन एडवर्ड लुटियन्स और हर्बट बेकर ने किया था।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो। और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

सेंट्रल विस्टा का डिजाइन देश के मशहूर आर्किटेक्ट बिमल पटेल ने किया था। बिमल पटेल ने ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को भी डिजाइन किया है। वर्ष 2019 में बिमल पटेल को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अतः कथन 1 सही है।


ब्रिटिश आर्किटेक्ट रॉबर्ट टोर रसेल ने वर्ष 1920 के दशक में कनॉट प्लेस का डिजाइन तैयार किया था। अतः कथन 2 सही नहीं है।


Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. लॉरी बेकर केरल की क्रांतिकारी सामूहिक आवास अवधारणा के लिए उत्तरदायी थे।

2. लॉरी बेकर को भारतीय वास्तुकला का गांधी कहा जाता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो। और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

लॉरी बेकर, केरल की क्रांतिकारी सामूहिक आवास अवधारणा के लिए जिम्मेदार थे। लॉरी बेकर, ब्रिटिश मूल के भारतीय वास्तुकार थे। उन्हें 'गरीबों का वास्तुकार' कहा जाता है।


लॉरी बेकर, गांधीवादी विचारों के थे। उन्होंने अपनी किफायती और पर्यावरण अनुकूल शैली से आवास की अवधारणा में क्रांति ला दी। कम लागत, स्थानीय, और टिकाऊ भवन डिजाइनों के प्रति लॉरी बेकर के आकर्षण और उनके न्यूनतम सौंदर्यबोध के कारण उन्हें 'वास्तुकला का गांधी' कहा जाता है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


Q3:

'लोसूंग पर्व' के संबंध मे निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह सिक्किम के नव वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

2. परंपरागत रूप से इसे भूटिया जनजाति का त्योहार माना जाता है।

3. यह उत्सव फसल की कटाई के उपलक्ष्य उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

उपर्युक्त कथनो मे से से कितने सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

लोसूंग त्योहार, सिक्किम का सबसे लोकप्रिय त्योहार है। यह आमतौर पर दिसंबर में मनाया जाता है। यह भारत में भूटिया लोगों के बीच सबसे अहम त्योहार है। इस त्योहार को पारंपरिक चान नृत्य किया जाता है। यह फसल के मौसम के खत्म होने का जश्न मनाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से भारत, भूटान, और नेपाल में भूटिया और लेप्चा जनजातियों द्वारा मनाया जाता है। अतः कथन 1, 2 और 3 तीनों सही है।


Q4:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. सामवेद गद्य और पद्म दोनों में लिखा गया है।

2. शतपथ ब्राह्मण सामवेद का ब्राह्मण है।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1, और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

सामवेद की रचना पद्य में रचा गया है, जबकि यजुर्वेद गद्य और पद्य दोनों में लिखा गया है। कृष्ण यजुर्वेद जो पद्य और गद्य दोनों में लिखा गया है, जबकि शुक्ल यजुर्वेद केवल पद्य में लिखा गया है


यजुर्वेद के दो ब्राह्मण ग्रंथ हैं, शतपथ ब्राह्मण और तैत्तिरीय ब्राह्मण, जबकि सामवेद ब्राह्मण पंचविश ब्राह्मण हैं, जिन्हें तांडय ब्राह्मण कहा जाता है। अतः दोनों कथन सही नहीं है।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. पुराणों की रचना लोमहर्ष ऋषि ने की थी।

2. छंदशास्त्र की रचना पिंगल ने की थी।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

पुराणों की संख्या 18 हैं जिनमें मत्स्य, वायु, विष्णु, गरुड़ आदि का ऐतिहासिक महत्व है। पुराण भविष्य काल की शैली में लिखे गए हैं। इसके लेखक ऋषि लोमहर्ष और उनके पुत्र उग्रश्रवा हैं। अतः कथन 1 सही है।


वेदों के अंतिम भागों को वेदांग कहा जाता है। इसकी व्याकरण, निरुक्त, छंद, ज्योतिष छंदों की रचना पिंगल ने की थी। पिंगल को महर्षि पाणिनी का पूर्वज माना जाता है। अतः कथन 2 सही है।