होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 12 Aug 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 12 Aug 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

शेरशाह के मकबरे से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह मकबरा एक झील के बीच एक ऊँचे चबूतरे पर है।

2. इस मकबरे का निर्माण उसके पुत्र इस्लाम शाह ने करवाया था।

3. इस मकबरे का वास्तुकार मीर मुहम्मद अलीवाल खान था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

शेरशाह की सबसे महत्वपूर्ण कृति बिहार के सासाराम में एक झीले के बीच एक ऊँचे चबूतरे पर स्थित उसका मकबरा है, जिसमें भारतीय इस्लामी कला का अद्भूत मिश्रण है। इस मकबरे का वास्तुकार मीर मुहम्मद अलीबाल खान था। अतः कथन 1 और 3 सही है, जबकि कथन 2 सही नहीं है।


                            

Q2:

हुमायूँ के मकबरे से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इस मकबरे का वास्तुकार मिर्जा गियास थे।

2. इसका गुम्बद लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है।

3. चारबाग पद्धति का सबसे पहला प्रयोग हुमायूँ के मकबरे में ही हुआ था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

हुमायूँ के मकबरे का निर्माण अकबर की सौतेली माँ हाजी बेगम ने फारसी वास्तुकार मलिक मिर्जा गियास की देख-रेख में कराया था। इस मकबरे का गुम्बद संगमरमर से बना हुआ है। यह मकबरा ज्यामितीय चतुर्भुज के आकार के बने उद्यान में एक ऊँचे चबूतरे पर स्थित है। यह चार बाग पद्धति पर बना प्रथम स्थापत्य स्मारक है। अतः कथन 1 और 3 सही है, जबकि कथन 2 सही नहीं है।


                            

Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. आगरा की मोती मस्जिद का निर्माण औरंगजेब ने कराया था।

2. दिल्ली की मोती मस्जिद का निर्माण जहाँआरा ने कराया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1, न ही 2

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

आगरा की मोती मस्जिद का निर्माण शाहजहाँ के काल में उसकी पुत्री जहाँआरा ने कराया था। यह सफेद संगमरमर से निर्मित है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


दिल्ली की मोती मस्जिद का निर्माण औरंगजेब ने कराया था। अतः कथन 2 सही नहीं है।


                            

Q4:

शाहजहाँ के काल में निम्नलिखित में से किसने रामायण का फारसी में अनुवाद किया था।

A: हाजी सरहिन्दी

B: इब्न हरण

C: मोहम्मद काजिम

D: कविन्द्राचार्य

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

शाहजहाँ के काल में इब्न हरण ने रामायण का फारसी भाषा में अनुवाद किया था। अतः विकल्प (b) सही है।


                            

Q5:

निम्नलिखित में से किस चित्रकार ने ईरान के शाह का चित्र बनाया था।

A: अब्दुल समद

B: विशनदास

C: मंसूर

D: दौलत

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

विशनदास जहाँगीर के शासन काल में प्रसिद्ध चित्रकार था। जहाँगीर ने विशनदास को फारस के शाह का चित्र बनाने के लिये भेजा था। अतः विकल्प (b) सही है।