होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 08 Jul 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 08 Jul 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. गरबा को यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची मे शामिल किया गया है।

2. गरबा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल करने का फैसला बोत्सवाना मे हुई बैठक मे लिया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो। और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

यूनेस्को ने 6 दिसंबर, 2023 को गुजरात के गरबा नृत्य को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया। यह मान्यता अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए 2003 कन्वेंशन के तहत दी गई थी। गरबा को शामिल किए जाने के बाद G यह सूची में भारत का 15वां स्थान बन गया है। इस सूची में योग, सुलेख, और पिज्जा बनाना जैसे 700 से ज्यादा तत्व शामिल हैं। गरबा को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए अंतर सरकारी समिति की 18वीं बैठक के दौरान मान्यता दी गई। यह बैठक बोत्सवाना में हुई थी। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


Q2:

महारास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इसका आयोजन गुजरात के द्वारका मे हुआ था।

2. इसमें अहीर समुदाय की महिलाओं ने भाग लिया था।

3. यह रास बाणासुर की पुत्री उषा के रास की याद में किया

गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कितने सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

गुजरात के द्वारका में 23-24 दिसंबर, 2024 को दो दिवसीय महारास का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में 37,000 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इन महिलाओं ने पारंपरिक लाल पोशाक पहनकर भगवान कृष्ण की मूर्ति के चारों ओर घेरे में नृत्य किया था। यह आयोजन बाणासुर की बेटी और भगवान कृष्ण की बहू उषा के रास की याद में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में डेढ़ लाख से ज्यादा अहीर समुदाय के लोग शामिल हुए थे। अतः तीनों कथन सही है।


Q3:

आईआईटी रुड़की के संबंध मे निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इसकी स्थापना उत्तर-पश्चिम प्रांत के लेफ्टिनेंट गवर्नर जेम्स थॉमसन ने किया था।

2. वर्ष 1949 मे इसे विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

3. वर्ष 2010 मे इसे आईआईटी का दर्जा दिया गया।

उपर्युक्त कथनो मे से कितने सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की की स्थापना वर्ष 1847 में हुई थी। उस समय, भारत में ब्रिटिश सरकार का शासन था। इस कॉलेज को पहले थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग कहा जाता था। वर्ष 1949 में इसे विश्वविद्यालय का दर्जा मिला और वर्ष 2001 में इसे आईआईटी का दर्जा मिला। आईआईटी रुड़की, भारत का सबसे पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज है। इसकी स्थापना उत्तर-पश्चिमी प्रांतों के लेफ्टिनेंट गवर्नर जेम्स थॉमसन ने की थी। अतः कथन 1 और 2 सही हैं जबकि 3 सही नहीं है।


Q4:

चार्वाक दर्शन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. चार्वाक दर्शन के संस्थापक आचार्य वृहस्पति थे।

2. इस विचारधारा मे पारलौकिक जीवन का समर्थन किया गया है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो । और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

अजित केशकंबली को चार्वाक के अग्रदूत के रूप में श्रेय दिया जाता है, जबकि बृहस्पति को आमतौर पर चार्वाक या लोकायत दर्शन के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। अतः कथन 1 सही है।


यह विचारधारा भौतिक दृष्टिकोण का समर्थन करती है। इस विचारधारा मे पारलौकिक जीवन का खंडन किया गया है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. बौद्धायन ने शुल्वसूत्र की रचना की थी।

2. शुल्वसूत्र से ही रेखागणित का उद्भव हुआ है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

चार प्रमुख शुल्व सूत्र बौधायन, मानव, आपस्तम्ब और कात्यायन द्वारा लिखे गए हैं। वे वैदिक काल से भारतीय गणित के ज्ञान के एकमात्र स्रोत हैं। बौधायन एक प्राचीन भारतीय गणितज्ञ थे, जो लगभग 800 ईसा पूर्व से थे और उन्होंने मूल रूप से पाइथागोरस प्रमेय की खोज की थी। शुल्वसूत्र से ही व्यावहारिक रेखागणित का उद्भव हुआ है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।