होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 29 Jul 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 29 Jul 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

कुटियाट्टम किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है?

A: तमिलनाडु

B: कर्नाटक

C: केरल

D: आंध्र प्रदेश

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कुटियाट्टम, केरल का शास्त्रीय नृत्य है। यह 2,000 साल से भी ज्यादा पुराना है। कुटियाट्टम, संस्कृत रंगमंच का अनोखा रूप है। यह संस्कृत नाटकों का अभिनय है। कुटियाट्टम, भारत की सबसे पुरानी जीवित नाट्य परंपराओं में से एक है। यह नृत्य कुछ दिनों से लेकर कई हफ्तों तक चलता है। अतः विकल्प (c) सही है।


                            

Q2:

'गेटवे ऑफ इंडिया' के वास्तुकार निम्नलिखित में से कौन था?

A: ली कोर्बुजिए

B: एडवर्ड लुटियन

C: जॉर्ज विटेट

D: हरबर्ट बेकर

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

गेटवे ऑफ इन्डिया का निर्माण 1911 के दिल्ली दरबार से पहले 2 दिसंबर 1911 को अपोलो बंडर, मुंबई (बॉम्बे) में भारत के सम्राट जॉर्ज पंचम और महारानी पत्नी मैरी ऑफ टेक के आगमन की स्मृति में किया गया था। गेटवे की आधारशिला 31 मार्च 1913 को बॉम्बे के तत्कालीन गवर्नर सर जॉर्ज सिडेनहैम क्लार्क द्वारा रखी गई थी और गेटवे के लिए जॉर्ज विटेट के अंतिम डिजाइन को अगस्त 1914 में मंजूरी दी गई थी। अतः विकल्प (c) सही है।


                            

Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. कलकत्ता के विक्टोरिया मेमोरियल का वास्तुकार विलियम इमर्सन था।

2. विक्टोरिया मेमोरियल लाल बलुआ पत्थर से बना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

विक्टोरिया मेमोरियल के वास्तुकार विलियम इमर्सन (1843-1924) थे जो रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स के अध्यक्ष थे। यह डिजाइन इंडो-सारसेनिक पुनर्जागरण शैली में है, जिसमें ब्रिटिश और मुगल तत्वों के मिश्रण का उपयोग वेनीशियाई, मिस्री, दक्कनी और इस्लामिक वास्तुशिल्प प्रभाव के साथ किया गया है। विक्टोरिया मेमोरियल सफेद मकराना संगमरमर से बना है। डिजाइन में यह अपने मुख्य गुंबद, चार सहायक गुंबदों, अष्टकोणीय गुंबददार छतरियों, ऊँचे पोर्टल्स, छत और गुंबददार कोने वाले मीनारों के साथ ताजमहल की रचना शैली को प्रतिध्वनित करता है। अतः कथन 1 सही है जबकि 2 सही नहीं है।


                            

Q4:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. अलाई दरवाजा का निर्माण घूसर पत्थरो से हुआ है।

2. अलाई दरवाजा ढ़ाई दिन के झोपड़ा मस्जिद के परिसर में स्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

अलाई दरवाजा का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने कराया था। इसमें मुख्यतः लाल पत्थर एवं संगमरमर का प्रयोग किया गया था। अतः कथन 1 सही नहीं है।


अलाई दरवाजा मस्जिद कुब्बत उल इस्लाम मस्जिद के परिसर में स्थित है। जबकि ढ़ाई दिन का झोपड़ा अजमेर में स्थित है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


                            

Q5:

विजयनगर से सम्बन्धित मन्दिरों में निम्नलिखित लक्षण पाये जाते हैं-

1. गोपुरम

2. कल्याणमंडप

3. अलकृत स्तम्भ एवं छत

4. स्तम्भों के नीचे करंडसज्जा

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

विजयनगर के मंदिरों के स्तम्भों में उनकी सज्जा नहीं होती थी। जबकि गोपुरम, कल्याणमंडप तथा अलंकृत स्तम्भ छतें प्रमुख विशिष्टता थी। अतः विकल्प (c) सही है।