होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 29 Jan 2024

Daily Static MCQs for UPSC & State PSC Exams- यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़: इतिहास "History" 29 Jan 2024

image
Daily Static MCQs for UPSC & State PSC Exams- यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़: इतिहास "History"

Q1:

मध्यकालीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. अलाउद्दीन पहला सुल्तान था, जिसने भूमि की पैमाइश करा कर लगान वसूल करना आरंभ किया।

2. अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में दीवान-ए मुस्तखराज नामक अधिकारी को राजस्व का बकाया वसूल करने का कार्य भार सौंपा गया था।

3. फिरोज शाह तुगलक ने बेरोजगारों के सहायतार्थ 'रोजगार कार्यालय' की स्थापना की थी।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

अलाउद्दीन पहला सुल्तान था, जिसने भूमि की पैमाइश करा कर लगान वसूल करना आरंभ किया। अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में दीवान-ए मुस्तखराज नामक अधिकारी को राजस्व का बकाया (arrears) वसूल करने का कार्य भार सौंपा गया था।


फिरोज शाह तुगलक ने लोगों की भलाई के लिए कुछ उपकार के कार्य किए थे। उसने बेरोजगारों के सहायतार्थ 'रोजगार कार्यालय' की स्थापना की थी। फिरोज शाह तुगलक ने प्रत्येक मनुष्य के गुण एवं योग्यता की पूरी जांच-पड़ताल के बाद यथासंभव अधिक-से-अधिक लोगों को नियुक्ति देकर बेरोजगारी की समस्या को हल करने का प्रयास किया था। अतः उपर्युक्त तीनों कथन सही है।


Q2:

मध्यकालीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में,निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

(विदेशी यात्री)

(संबंधित देश)

1. इब्नबतूता

मोरक्को

2. मार्को पोलो

इटली

3. अब्दुर रज्जाक

ईरानी

4. नूनिज

पुर्तगाल

 

उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

इब्नबतूता मोरक्को का यात्री था। इब्नबतूता, मुहम्मद बिन तुगलक के कार्यकाल (1325-51 ई.) में भारत आया था।


मार्को पोलो इटली का प्रसिद्ध यात्री था। वह पाण्ड्य शासक मारवर्मन कुलशेखर (1268-1310 ई.) के समय में भारत आया था।


अब्दुर रज्जाक ईरानी राजदूत था, जो देवराय द्वितीय (1422-46 ई.) के शासनकाल में विजयनगर आया था।


नूनिज पुर्तगाल का यात्री था। नूनिज ने भी विजयनगर की यात्रा की थी। अतः उपर्युक्त चारों कथन सही है।


Q3:

मध्यकालीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में,निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. ममलुक वंश के पतन के पश्चात दिल्ली की सत्ता खिलजियों के हाथों में चली गई।

2. भारत में खिलजी वंश का संस्थापक जलालुद्दीन फिरोज था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: केवल 1 और 2

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

ममलुक वंश के पतन के पश्चात दिल्ली की सत्ता खिलजियों के हाथों में चली गई। खिलजियों ने रक्तरंजित क्रान्ति द्वारा इल्बरी तुर्कों की सत्ता समाप्त कर, कैमूर्स को बंदी बनाकर राजसत्ता हथिया ली। खिलजियों के शासनकाल में दिल्ली सल्तनत का चरम विकास हुआ।


भारत में खिलजी वंश का संस्थापक जलालुद्दीन फिरोज था। उसने अपना जीवन एक सैनिक के रूप में आरम्भ किया था, परन्तु अपनी योग्यता के बल पर तरक्की करता हुआ वह क्रमशः सेनानायक एवं सुबेदार बन बैठा।


Q4:

निम्नलिखित में से दिल्ली के किस सुल्तान ने सबसे ज्यादा नहरों का निर्माण किया था?

A: इल्तुतमिश

B: फिरोज शाह तुगलक

C: बलबन

D: सिकंदर लोदी

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

फिरोज शाह तुगलक का शासनकाल भारत में नहरों के सबसे बड़े जाल का निर्माण करने के कारण प्रसिद्ध रहा था। सिंचाई की सुविधा के लिए फिरोज तुगलक ने पांच बड़ी नहरों का निर्माण कराया। साथ ही, फिरोज तुगलक उलेमा वर्ग की स्वीकृति के पश्चात 'हक्क-ए-शर्ब' नामक सिंचाई कर लगाने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान था।


Q5:

मध्यकालीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में,निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. अलाई दरवाजा का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने करवाया था।

2. बलबन के मकबरे में सर्वप्रथम मेहराब का वास्तविक रूप दिखाई पड़ता है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: केवल 1 और 2

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

अलाई दरवाजा का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने कुतुबमीनार के निकट करवाया था। यह 1311 ई. में बनकर तैयार हुआ था। इसके निर्माण में लाल पत्थरों तथा संगमरमर का प्रयोग किया गया था। अतः कथन 1 सही है।


बलबन के मकबरे में सर्वप्रथम मेहराब का वास्तविक रूप दिखाई पड़ता है। अतः कथन 2 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें