होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 23 Sep 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 23 Sep 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

'इक्ता व्यवस्था' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत में सल्तनत काल के दौरान इक्ता व्यवस्था का प्रचलन इल्तुतमिश द्वारा किया गया था।

2. इक्ता एक राजस्व एकत्रित करने की व्यवस्था थी।

3. मुक्ती को इक्ता से एकत्रित राजस्व से सैनिक रखने पड़ते थे।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

भारत में सल्तनत काल के दौरान इक्ता व्यवस्था का प्रचलन इल्तुतमिश द्वारा किया गया था। इक्ता एक राजस्व एकत्रित करने की व्यवस्था थी। मुक्ती को इक्ता से एकत्रित राजस्व से सैनिक रखने पड़ते थे। निजाम अल-मुल्क की फारसी पुस्तक 'सियासतनामा' में प्रारंभिक इक्ता व्यवस्था का विवरण मिलता है। इस व्यवस्था के तहत मुक्ती को उस भू-क्षेत्र से राजस्व और करों को एकत्रित करने की जिम्मेदारी दी जाती थी। अतः कथन 1, 2 और 3 सही है।


 


                            

Q2:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

प्रारंभ करने वाला शासक

प्रशासनिक विभाग     

अलाउद्दीन खिलजी

दीवान--रियासल

फिरोज तुगलक

दीवान--खैरात

बलबन

दीवान-- मुस्तखराज

मुहम्मद-बिन-तुगलक

दीवान--अमीरकोही

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: सभी तीन युग्म

D: सभी चार युग्म

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

अलाउद्दीन खिलजी ने राजधानी की आर्थिक मामलों की देख-रेख के लिए दीवान--रियासत नामक एक नए विभाग की स्थापना की थी। इसका कार्य बाजार पर नियंत्रण रखना था। अतः युग्म 1 सही सुमेलित है।


दीवान--खैरात एक दान विभाग था जिसे फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित किया गया था। इसका कार्य गरीब मुस्लिम कन्याओं का विवाह करना, विधवाओं तथा अनाथों की मदद करना था। अतः युग्म 2 सही सुमेलित है।


दीवान--मुस्तखराज, उलाउद्दीन खिलजी द्वारा स्थापित एक राजस्व विभाग था। इसका कार्य बकाया करों की वसूली करना तथा राजस्व एकत्र करने वाले अधिकारियों का हिसाब करना था। अतः युग्म 3 सही सुमेलित नहीं है।


दीवान--अमीरकोही, मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा स्थापित एक कृषि विभाग था। इसका कार्य भूमि का विस्तार करना तथा मालगुजारी व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। अतः युग्म 4 सही सुमेलित है।


                            

Q3:

सल्तनत कालीन राजस्व व्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित करों पर विचार कीजिए:

1. खराज

2. उश्र

3. खुम्स

उपर्युक्त में से कौन भूमि-उत्पाद पर लगने वाले कर को इंगित करता है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: केवल 1 और 2

D: 1, 2 और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

सल्तनत काल में 'खराज' तथा 'उश्र' भूमि उत्पाद पर लगने वाले कर को इंगित करता हैं। खराज, गैर-मुस्लिम किसानों पर लगाया जाने वाला एक भूमि कर था। हालांकि, बाद में खालिसा भूमि पर खेती करने वाले मुसलमानों से भी वसूला जाने लगा। उश्र, सल्तनत काल में मुसलमानों से लिया जाने वाला भूमि कर था। इसकी सीमा 5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक थी। खुम्स कर भूमि उत्पाद पर लगने वाला कर नहीं था, अपितु लूट, खानों अथवा भूमि में गड़े हुए खजानों से प्राप्त धन का अंश था। अतः विकल्प (c) सही है।


                            

Q4:

मध्यकालीन भारत में, शब्द 'फवाजिल' किसे निर्दिष्ट करता था?

A: आभूषण

B: सिक्के

C: पहनावा

D: अधिशेष भू-राजस्व

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

मध्यकालीन भारत में दिल्ली सल्तनत के दौरान 'फवाजिल' शब्द अधिशेष भू-राजस्व को निर्दिष्ट करता था। इस शब्द से आशय इत्तफादारों द्वारा सरकारी खजाने में जमा की जाने वाली अतिरिक्त राशि से है। अतः विकल्प (d) सही है।


                            

Q5:

मध्यकालीन भारत में, दिल्ली सल्तनत के समय किए गए निम्नलिखित लोक कल्याणकारी कार्यों पर विचार कीजिए:

1. दास विभाग की स्थापना

2. रोजगार दफ्रतर की स्थापना

3. दार-उल-शफा की स्थापना

उपर्युक्त में से कितने लोक कल्याणकारी कार्य फिरोज तुगलक द्वारा किया गया था?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

फिरोज तुगलक दासों का बहुत शौकीन था। उसने दासों की संख्या में वृद्धि करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए दीवान--बंदगान नामक दास विभाग की स्थापना की। फिरोज तुगलक ने बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार दफ्रतर की स्थापना की। फिरोज तुगलक ने ही 'दार-उल-शफा' नामक एक खैराती अस्पताल की स्थापना की और उसमें कुशल हकीम रखे। अतः विकल्प (c) सही है।