होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 22 Jul 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 22 Jul 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. अंकोरवाट मंदिर कंबोडिया में स्थित एक हिंदू मंदिर है।

2. इसकी वास्तुकला का चोल वास्तुकला से निकटतम संबंध है।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

अंकोरवाट मंदिर कंबोडिया के अंगकोर में स्थित है, जिसका पुराना नाम यशोधरपुर है। यह मेकांग नदी पर सिमरिप शहर के पास है। जिसका निर्माण खमेर शासक 'सूर्यवर्मन द्वितीय' (1112-53 .) के समय हुआ था। यह भगवान विष्णु को समर्पित है। अतः कथन 1 सही है।


चोल शासकों और कलिंग शासकों के बीच संपर्क के कारण भारतीय संस्कृति का प्रसार दक्षिण पूर्व एशिया में हुआ। चोल वास्तुकला से कम्बोडियन मंदिरों को प्रभावित देखा जा सकता है. हालांकि यह स्थानीय शैलियों की विशेषता भी है। अतः कथन 2 सही है।


 


Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. गुप्त काल से पहले बने स्वतंत्र भवनों वाले हिंदू मंदिरों का साक्ष्य नहीं मिलता है।

2. एलोरा की सभी गुफाएं केवल हिंदू देवी-देवताओं से जुड़ी हुई हैं।

3. तंजावुर में विशाल शिव मंदिर का निर्माण महान राजराज ने करवाया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

भारत में मंदिरों का निर्माण गुप्तकाल में प्रारम्भ हुआ। इसलिए गुप्त काल से पहले बने स्वतंत्र भवनों वाले हिंदू मंदिरों का साक्ष्य नहीं मिलता है। तंजौर का बृहदेश्वर मंदिर (शिव मंदिर) चोल शासक राजराजा प्रथम द्वारा बनवाया गया था। लेकिन एलोरा की गुफाएँ केवल हिंदू देवी-देवताओं से ही संबंधित नहीं हैं। ये हिंदू, बौद्ध और जैन तीनों धर्मों से संबंधित हैं। अतः कथन 1 और 3 सही है जबकि, कथन 2 सही नहीं है।


Q3:

'थांग ता' मार्शल आर्ट किस राज्य में प्रसिद्ध है?

A: मणिपुर

B: अरुणाचल प्रदेश

C: नागालैंड

D: मेघालय

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

थांग-ता, मणिपुर राज्य का एक लोकप्रिय मार्शल आर्ट है। यह एक सशस्त्र मार्शल आर्ट तकनीक है। थांग का मतलब तलवार होता है और ता का मतलब भाला होता है। थांग-ता को होन लाललोंग के नाम से भी जाना जाता है। ह्येन लाललोंग का मतलब है 'तलवार और भाले की कला' थांग-ता, मणिपुर के मैतेई लोगों के बीच उत्पन्न हुआ था। यह एक प्राचीन मणिपुरी मार्शल आर्ट है। यह कला मणिपुर के युद्ध परिवेश से विकसित हुई। अतः विकल्प (a) सही है।


Q4:

'कंबाला' नामक भैंस दौड़ किस राज्य से संबंधित है?

A: तमिलनाडु

B: केरल

C: आंध्र प्रदेश

D: कर्नाटक

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

कंबाला, कर्नाटक में आयोजित होने वाली एक वार्षिक भैंस दौड़ है। यह दौड़, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ और उडुपी के तटीय जिलों और केरल के कासरगोड में आयोजित की जाती है। इन इलाकों को सामूहिक रूप से तुलु नाडु कहा जाता है। कंबाला, कर्नाटक के कृषक समुदाय के बीच एक लोकप्रिय और अनोखा खेल है। यह त्योहार भगवान शिव के अवतार, कादरी के भगवान मंजूनाथ को समर्पित है। कंबाला का मौसम नवंबर में शुरू होता है और मार्च में खत्म होता है। अतः विकल्प (d) सही है।


Q5:

पारंपरिक नववर्ष 'लोसार' भारत के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में मनाया जाता है?

A: लद्दाख

B: मिजोरम

C: पुदुचेरी

D: झारखण्ड

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

लोसार, जिसे तिब्बती नव वर्ष के रूप में भी जाना जाता है, तिब्बती बौद्ध धर्म में एक त्योहार है। यह त्योहार लद्धाख मे मनाया जाता है। अतः विकल्प (a) सही है।