होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 22 Jan 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़: इतिहास "History" 22 Jan 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़: इतिहास "History"

Q1:

रैयतवाड़ी बंदोबस्त के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. इस व्यवस्था को सर्वप्रथम पूर्वी बंगाल में लागू किया गया।

2. इसके तहत किसानों द्वारा लगान सीधे सरकार को दिया जाता था।

3. कर लगाने से पूर्व भूमि का सर्वेक्षण और मूल्य निर्धारण किया जाता था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

औपनिवेशिक शासनकाल में भू-राजस्व संग्रह की रैयतवाड़ी व्यवस्था को सर्वप्रथम तमिलनाडु के बारामहलजिले में लागू किया गया था। अतः कथन 1 सही नहीं है।


रैयतवाड़ी व्यवस्था के तहत किसानों द्वारा लगान सीधे सरकार को दिया जाता था। साथ ही, कर लगाने से पूर्व भूमि का सर्वेक्षण और मूल्य-निर्धारण किया जाता था। अतः कथन 2 तथा 3 सही है।


Q2:

भारतीय इतिहास में 17 अक्टूबर, 1940 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?

A: कांग्रेस ने व्यक्तिगत सत्याग्रह शुरू किया।

B: मुस्लिम लीग ने अपने लाहौर अधिवेशन में पाकिस्तान प्रस्ताव को पारित किया।

C: क्रिप्स ने प्रस्ताव रखा कि द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त होते ही संपूर्ण डोमिनियन स्टेटस वाले भारतीय संघ की स्थापना की जाएगी।

D: सात प्रांतों में कांग्रेस मंत्रिमंडलों ने त्यागपत्र दिया।

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

17 अक्टूबर, 1940 ई. को कांग्रेस ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था। इस आंदोलन के प्रथम सत्याग्रही विनोबा भावे थे, जिन्होंने पवनार में सत्याग्रह शुरू किये थे। दूसरे सत्याग्रही के रूप में पंडित जवाहर लाल नेहरू को चुना गया था। इस आंदोलन के दौरान दिल्ली चलोका नारा दिया गया था। इसलिए इसे दिल्ली चलो आंदोलनभी कहा जाता है।


Q3:

3. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

(संस्था का नाम)

(संबंधित व्यक्ति)

 

1. जमींदारी एसोसिएशन  

द्वारकानाथ टैगोर

2. इंडियन एसोसिएशन

एस. एन.बनर्जी

3. पुना सार्वजनिक सभा

फिरोजशाह मेहता

4. बॉम्बे प्रेसीडेंसी एसोसिएशन

महादेव गोविंद रानाडे

 

उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

जमींदारी एसोसिएशन, जिसे आम तौर पर 'लैंडहोल्डर्स सोसाइटी' के नाम से जाना जाता है, की स्थापना 1838 में बंगाल में द्वारकानाथ टैगोर ने की थी। यह एसोसिएशन जमींदारों के हितों की रक्षा के लिए बनाई गई थी। अतः युग्म 1 सही सुमेलित है।


इंडियन एसोसिएशन, जिसे इंडियन नेशनल एसोसिएशन के नाम से भी जाना जाता है, 1876 में सुरेंद्रनाथ बनर्जी और आनंद मोहन बोस द्वारा ब्रिटिश भारत में स्थापित पहला स्पष्ट राष्ट्रवादी संगठन था। यह बंगाल में स्थित था और इसका उद्देश्य "लोगों की राजनीतिक, बौद्धिक और भौतिक उन्नति को हर वैध माध्यम से बढ़ावा देना" था। अतः युग्म 2 सही सुमेलित है।


पूना सार्वजनिक सभा, ब्रिटिश भारत का एक सामाजिक-राजनीतिक संगठन था। इसकी स्थापना 2 अप्रैल, 1870 को एमजी रानाडे, जीवी जोशी, एसएच चिपलांकर और उनके सहयोगियों ने की थी। इसका मकसद किसानों के कानूनी अधिकारों को लोकप्रिय बनाना था। अतः युग्म 3 सही सुमेलित नहीं है।


बॉम्बे प्रेसीडेंसी एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1885 में हुई थी। इसकी स्थापना फ़िरोज़शाह मेहता, के.टी. तेलंगऔर बदरुद्दीन तैयबजी ने की थी। इसकी स्थापना लिटन की प्रतिक्रियावादी नीतियों और इल्बर्ट बिल विवाद के जवाब में की गई थी। अतः युग्म 4 सही सुमेलित नहीं है।


Q4:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. 1813 के चार्टर एक्ट में, ईसाई मिशनरियों को धर्म प्रचार करने की छूट दी गई थी।

2. 1935 के गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट में, केन्द्र में द्वैध शासन को समाप्त कर प्रांतों में द्वैध शासन व्यवस्था लागू किया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

1813 के चार्टर एक्ट के द्वारा कंपनी का अधिकार 20 वर्ष के लिए पुनः बढ़ा दिया गया। इस एक्ट के द्वारा ईसाई मिशनरियों को भारत में धर्म प्रचार करने की छूट दी गई थी। अतः कथन 1 सही है।


1935 के गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट के द्वारा प्रांतों में द्वैध शासन व्यवस्था को समाप्त करके केन्द्र में द्वैध शासन लागू किया गया था। अतः कथन 2 सही नहीं है।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. ताना भगत आंदोलन का नेतृत्व गोमधर कुंवर ने किया था।

2. रम्पा विद्रोह का नेतृत्व अल्लूरी सीताराम राजू ने किया था।

3. तेभागा आंदोलन (1946) के महत्त्वपूर्ण कृषक नेता कम्पाराम सिंह थे।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही नहीं हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

ताना भगत आंदोलन छोटानागपुर क्षेत्र में हुआ था। इस आंदोलन का नेतृत्व जतरा भगत, बलराम भगत तथा देवमेनिया भगत ने किया था, न कि गोमधर कुंवर ने। अतः कथन 1 सही नहीं है।


रम्पा विद्रोह 1879ई. से 1924ई. के बीच आन्ध्र प्रदेश में हुआ था। इस विद्रोह का नेतृत्व अल्लूरी सीताराम राजू ने किया था। अतः कथन 2 सही है।


तेभागा आंदोलन 1946ई. में बंगाल में किसान सभा के नेतृत्व में हुआ था। इस आंदोलन के महत्त्वपूर्ण कृषक नेता कम्पाराम सिंह थे। अतः कथन 3 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें