होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 18 Mar 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 18 Mar 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

पुर्तगालियों के संबंध मे निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. पुर्तगालियों ने भारत मे प्रथम दुर्ग का निर्माण गोवा मे कराया था।

2. अल्बुकर्क ने पुर्तगालियों को भारतीय महिलाओं से विवाह करने के लिए प्रोत्साहित किया।

3. ब्लू वाटर नीति की शुरुआत फ्रांसिस्को डी अल्मेडा द्वारा शुरू की गई थी।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

पुर्तगालियों ने भारत में अपना पहला किला 1503 में कोचीन में बनाया था। यह किला कोच्चि के शासक और पुर्तगाल के राजा के बीच गठबंधन का प्रतीक था। इस किले को फ़ोर्ट इमैनुएल कहा जाता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


अल्फ़ोंसो डी अल्बुकर्क ने पुर्तगालियों को भारतीय महिलाओं से शादी करने के लिए प्रोत्साहित किया था। ब्लू वाटर नीति भारत के पहले पुर्तगाली गवर्नर फ्रांसिस्को डी अल्मेडा द्वारा पेश की गई थी। यह नीति भारतीय भूमि पर किले बनाने के बजाय समुद्र में शक्तिशाली होने की थी। अतः कथन 2 और 3 सही है।


Q2:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

(1) बक्सर का युद्ध

मीर जाफर और क्लाइव

(2) वांडीवाश का युद्ध

फ्रांसीसी और अंग्रेज़

(3) चिलियांवाला का युद्ध

डलहौजी और राजपूत

(4) खुर्दा का युद्ध       

निजाम और अंग्रेज़

उपर्युक्त मे से कितने युग्म सही सुमेलित नहीं है?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: केवल तीन युग्म

D: सभी चार

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

बक्सर का युद्ध 22 अक्टूबर, 1764 को अवध के नवाब शुजाउद्दौला, मुगल सम्राट शाहआलम तथा मीर कासिम की संयुक्त सेनाओं और अंग्रेजों के मध्य हुआ था। वांडीवाश का युद्ध 22 जनवरी, 1760 को अंग्रेजों तथा फ्रांसीसियों के मध्य हुआ। इस युद्ध में फ्रांसीसी पराजित हुए, यही पराजय भारत में उनके पतन की शुरुआत थी। चिलियांवाला का युद्ध 13 जनवरी, 1849 को लड़ा गया। इस युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व लॉर्ड गफ ने किया तथा सिख सेना शेरसिंह के नेतृत्व में लड़ी। यह युद्ध अनिर्णीत समाप्त हुआ। इस युद्ध के समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी था। खुर्दा का युद्ध 1795 . में निजाम के विरुद्ध मराठों द्वारा लड़ा गया, जिसमें निजाम की हार हुई। अतः युग्म 2 सुमेलित है, जबकि अन्य तीनों सुमेलित नहीं है।


Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. रणजीत सिंह ने जमान शाह की अनुमति से लाहौर पर अधिकार किया था।

2. पंजाब के विलय के बाद डलहौजी ने जान लारेंस की अध्यक्षता मे एक परिषद का गठन किया था

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/ हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

वर्ष 1798 में अफगानिस्तान के शासक जमान शाह ने पंजाब पर आक्रमण किया। वापस जाते समय उसकी तोपें चिनाब नदी में गिर गईं। रणजीत सिंह ने उन्हें निकलवा कर वापस भिजवा दिया। उस सेवा के बदले जमान शाह ने उसे लाहौर पर अधिकार करने की अनुमति दे दी। वर्ष 1799  में रणजीत सिंह ने तत्काल लाहौर पर अधिकार कर लिया तथा उसे अपनी राजधानी बनाया। अतः कथन 1 सही है


पंजाब के ब्रिटिश साम्राज्य में विलय के बाद लॉर्ड डलहौजी ने वर्ष 1849  में पंजाब पर शासन करने के लिए तीन लोगों की एक परिषद का गठन किया था, जिसमें सर हेनरी लॉरेंस को अध्यक्ष तथा जॉन लॉरेंस और चार्ल्स ग्रेनविल मानसेल को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। अतः कथन 2 सही नहीं है।


Q4:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. वांडिवास के युद्द मे काउंट लाली ने जनरल आयर कूट को पराजित किया।

2. तृतीय कर्नाटक युद्ध एक्स ला शैपेल की संधि से समाप्त हुआ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

वांडीवाश का युद्ध 22 जनवरी, 1760 को हुआ था। यह युद्ध भारत में ब्रिटिश और फ़्रांस के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में ब्रिटिश सेना का नेतृत्व सर आइरे कोटे ने किया था और फ़्रांसीसी सेना की कमान काम्टे डी लैली ने संभाली थी। इस युद्ध में फ़्रांसीसियों की हार हुई थी। अतः कथन 1 सही नहीं है।


तृतीय कर्नाटक युद्ध (1756-1763) को पेरिस की संधि (1763) ने समाप्त किया. इस संधि ने फ्रांसीसियों और अंग्रेज़ों के बीच हुए इस युद्ध को खत्म किया। अतः कथन 2 सही नहीं है।


Q5:

इलाहाबाद की प्रथम संधि के संबंध मे निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह संधि अवध के नवाब के साथ हुई थी।

2. इसके तहत अवध के नवाब को कड़ा और इलाहाबाद के जिले दिये गए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

इलाहाबाद की पहली संधि 12 अगस्त, 1765 को हुई थी। यह संधि रॉबर्ट क्लाइव, मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय और बंगाल के नवाब शुजा-उद-दौला के बीच हुई थी। इसके तहत अवध के नवाब से  कड़ा और इलाहाबाद के जिले लेकर मुगल सम्राट को दे दिये गए। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही नहीं है।


 


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें