होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 11 Jun 2023

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : इतिहास "History" (12, जून 2023) 11 Jun 2023

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : इतिहास "History" (12, जून 2023)


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज़

(Daily Static MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

विषय (Subject): इतिहास (History)


1. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

लोक संगीत स्थान
1. पंडवानी छत्तीसगढ़
2. ओवी महाराष्ट्र
3. मांड गुजरात
4. खोंगजाम मणिपुर

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

(a) केवल एक युग्म
(b) केवल दो युग्म
(c) केवल तीन युग्म
(d) सभी चार युग्म

उत्तर: (C)

व्याख्या: पंडवानी लोक संगीत महाभारत पर आधारित है। इसमें गायन और वादन दोनों शामिल हैं। यह छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आता है। तीजन बाई का संबंध पंडवानी से है। ओवी संगीत महाराष्ट्र और गोवा से संबंधित है। आमतौर पर यह एक महिला गीत है, जिसे उनके द्वारा फुर्सत में गाया जाता है। ये आमतौर पर शादी, गर्भावस्था और बच्चों की लोरी के लिए गाने होते हैं। मांड राजस्थान का लोकगीत है। इन गीतों का विषय राजपूत शासकों के गौरव का गान है। खोंगजाम मणिपुर की वीरगाथा शैली का गीत है। ब्रिटिश सेना और मणिपुर सेना के बीच 1891 की खोंगजाम की लड़ाई का संगीतमय वर्णन है। अतः युग्म 1, 2 और 4 सही सुमेलित हैं, जबकि युग्म 3 सुमेलित नहीं है।

2. मीनाक्षी देवी मंदिर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. इसका निर्माण चोल शासकों के समय में हुआ था।
2. यह देवी पार्वती और शिव को समर्पित है।
3. इस मंदिर का गोपुरम दुनिया का सबसे ऊंचा गोपुरम है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • मीनाक्षी मंदिर मदुरै में बैगई नदी के तट पर स्थित है, जिसे नायक शासकों ने 12वीं-13वीं शताब्दी में बनवाया था। मलिक काफूर ने इस मंदिर को लूटा था। बाद में इसे मदुरै के नायकों द्वारा भी पुनर्निर्मित किया गया था। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  • मीनाक्षी मंदिर पार्वती के रूप मीनाक्षी और शिव के रूप सुंदरेश्वर को समर्पित है। मीनाक्षी पांड्य राजा मलयध्वज की बेटी थी, जिनसे भगवान शिव सुंदरेश्वर के रूप में विवाह करने आए थे। नायक के समय में द्रविड़ वास्तुकला अपने चरमोत्कर्ष पर थी। उनके समय में बने गोपुरम सबसे बड़े थे। मीनाक्षी मंदिर गोपुरम दुनिया का सबसे ऊंचा गोपुरम था। अतः कथन 2 और 3 सही हैं।

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. बाबर ने फारसी भाषा में 'तुजुक-ए-बाबरी' लिखी।
2. तुर्की मुगल दरबार की राजभाषा थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर: (D)

व्याख्या: बाबर ने स्वयं अपने जीवन से जुड़ी घटनाओं को एक पुस्तक में लिखा है। इसे तुजुक-ए-बाबरी या बाबरनामा कहा जाता है। यह पुस्तक तुर्की भाषा में लिखी गई थी। अतः कथन 1 सही नहीं है। मुगल दरबार की राजभाषा फारसी थी। अतः कथन 2 सही नहीं है।

4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. सोहगौरा शिलालेख तांबे की प्लेट पर खुदा हुआ है।
2. जूनागढ़ शिलालेख प्राकृत भाषा में लिखा गया है।
3. मौर्य काल में 'रुपदर्शक' नामक अधिकारी सिक्कों का परीक्षक होता था।
4. मौर्य काल में टकसाल के प्रमुख को लक्षणाध्यक्ष कहा जाता था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार

उत्तर: (C)

व्याख्या: सोहगौरा शिलालेख गोरखपुर के सोहगौरा नामक स्थान पर मिला है। यहाँ से मौर्य काल में अकाल का उल्लेख मिलता है। यह ताम्र पत्र पर अंकित है। जूनागढ़ शिलालेख शक शासक रुद्रदामन का है जो संस्कृत में लिखा गया है। मौर्य काल में, रूपदर्शी नाम का एक अधिकारी सिक्कों का परीक्षक था जबकि लक्षणाध्यक्ष टकसाल का प्रमुख था। अतः कथन 1, 3 और 4 सही हैं जबकि कथन 2 सही नहीं है।

5. वी. डी. सावरकर के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. उन्होंने 'अभिनव भारत' नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की।
2. भारतीय राष्ट्रवादियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्होंने मैजिनी की जीवनी लिखी।
3. उन्होंने 'भारत का स्वतंत्रता संग्राम 1857' नामक पुस्तक लिखी, जो 1857 के विद्रोह का एक राष्ट्रवादी दृष्टिकोण प्रदान करती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

उत्तर: (C)

व्याख्या:

  • वस्तुतः वी.डी. सावरकर तथा गणेश सावरकर ने 'मित्र मेला' नामक संगठन शुरू किया था। वी.डी. सावरकर ने वर्ष 1904 में मित्र मेला नामक संगठन का नाम बदलकर 'अभिनव भारत' करने की घोषणा की। अतः कथन 1 सही है।
  • वी.डी. सावरकर ने 28 सितंबर, 1906 को मैजिनी की जीवनी को पूरा किया। अतः कथन 2 सही है।
  • वी. डी. सावरकर ने 'भारत का स्वतंत्रता संग्राम 1857' नामक पुस्तक लिखी, जो 1857 के विद्रोह का एक राष्ट्रवादी दृष्टिकोण प्रदान करती है। अतः कथन 3 सही है।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें