होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 12 Feb 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़: इतिहास "History" 12 Feb 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़: इतिहास "History"

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. पटना के दीदारगंज से मिली यक्षिणी की मूर्ति सफेद संगमरमर की बनी है।

2. अशोक स्तंभ एकाश्म पत्थरों पर उत्कीर्ण है।

3. सारनाथ स्तंभ के सिंह शीर्ष को मौर्यकालीन मूर्तिकला का एक सर्वोत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

पटना के दीदारगंज से प्राप्त यक्षिणी की मूर्ति संगमरमर से नहीं, बल्कि बलुआ पत्थर से बनी है। इसे चामरग्राहिणी मूर्ति भी कहा जाता है, क्योंकि यह मूर्ति हाथ में चामर (पंखा) पकड़े खड़ी है, इसका अंगविन्यास संतुलित एवं समानुपातिक है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


अशोक स्तंभ एक ही पत्थर से तराशे गए हैं। इनमें से अधिकांश स्तंभों को सैंडस्टोन से बनाया गया है, लेकिन कुछ को ग्रेनाइट या अन्य पत्थरों से भी बनाया गया है।अशोक स्तंभों की ऊँचाई 15 से 30 मीटर तक होती है। इनमें चार सिंहों का राजसी समूह शीर्ष पर स्थित होता है, जिसे "अशोक की लायन कैपिटल" कहा जाता है। इन स्तंभों पर अशोक के शिलालेख भी उत्कीर्ण हैं, जो बौद्ध धर्म के सिद्धांतों और अशोक के साम्राज्य पर उसके शासन के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। अतः कथन 2 सही है।


सारनाथ में पाया गया मौर्य कालीन स्तंभ शीर्ष, जो सिंह शीर्ष के नाम से प्रसिद्ध है, मौर्य कालीन मूर्ति-परंपरा का सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है। यह आज हमारा राष्ट्रीय प्रतीक भी है। इसे बड़ी सावधानी से उकेरा गया है। इसकी गोलाकार वेदी पर दहाड़ते हुए चार शेरों की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं स्थापित हैं और उस वेदी के निचले भाग में घोड़ा, साँड़, हिरन आदि को गतिमान मुद्रा में उकेरा गया है, जिसमें मूर्तिकार के उत्कृष्ट कौशल की साफ़ झलक दिखाई देती है। यह स्तंभ शीर्ष धम्म चक्र प्रवर्तन का मानक प्रतीक है और बुद्ध के जीवन की एक महान ऐतिहासिक घटना का द्योतक है। अतः कथन 3 सही है।


Q2:

भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में 'पंचायतन' शब्द किसे निर्दिष्ट करता है?

A: व्यापार समूह

B: धार्मिक संप्रदाय

C: प्रशासनिक अधिकारी

D: मंदिर निर्माण की एक शैली

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में, "पंचायतन" शब्द मंदिर निर्माण की एक शैली को निर्दिष्ट करता है। इस शैली में, एक आयताकार प्लेटफॉर्म पर एक मुख्य मंदिर होता है, जो चार सहायक मंदिरों से घिरा होता है। इन पांच मंदिरों को एक साथ "पंचायतन" कहा जाता है।


Q3:

प्रागैतिहासिक शैल चित्र के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इसके प्रमाण भीमबेटका के गुफा चित्रों से मिलते हैं।

2. प्रागैतिहासिक काल में कलाकार चित्रों को बनाने के लिए अनेक रंगों का प्रयोग करते थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

प्रागैतिहासिक शैल चित्र चट्टानों, गुफाओं या अन्य प्राकृतिक सतहों पर बनाए गए चित्र हैं जो लिखित इतिहास के पहले के समय से हैं। ये चित्र मनुष्यों, जानवरों, धार्मिक प्रतीकों, ज्यामितीय आकृतियों और अन्य विषयों को दर्शाते हैं।


प्रगौतिहासिक शैल चित्र के प्रमाण भीमबेटका के गुफा चित्रों से मिलते हैं। भीमबेटका मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में है। इसकी खोज वर्ष 1957-58 में डॉ. वी. ए. वाकणकर द्वारा की गई थी।


प्रागैतिहासिक शैल चित्रों को बनाने में कलाकार अनेक रंगों का प्रयोग करते थे। कलाकारों द्वारा इन चित्रों में लाल, हरा, सफेद, काला आदि रंगों का प्रयोग किया गया है।


 


Q4:

विरूपाक्ष मंदिर के संबंध में,निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. विरूपाक्ष मंदिर कर्नाटक राज्य के हम्पीमें स्थित है।

2. यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

3. विरूपाक्ष मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

विरूपाक्ष मंदिर कर्नाटक राज्य के हम्पीमें स्थित एक पवित्र स्थान और ऐतिहासिक स्थल है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जो यहां विरूपाक्ष के नाम से जाने जाते हैं।विरूपाक्ष मंदिर की स्थापना 7वीं शताब्दी में हुई थी, लेकिन इसका वर्तमान स्वरूप 14वीं शताब्दी में विजयनगर साम्राज्य के दौरान बना था। यह मंदिर द्रविड़ वास्तुकला शैली में बना हुआ है।विरूपाक्ष मंदिर का गोपुरम (मुख्य प्रवेश द्वार) 50 मीटर ऊँचा है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव का एक विशाल शिवलिंग स्थापित है। मंदिर के आसपास कई अन्य मंदिर और स्मारक भी स्थित हैं।विरूपाक्ष मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। यह मंदिर भारत के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। अतः उपर्युक्त तीनों कथन सही है।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत में, प्रागैतिहासिक शैल चित्रों के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में भीमबेटका, पिकलिहाल और टेक्कलकोटा शामिल हैं।

2. पिकलिहाल तथा टेक्कलकोटा कर्नाटक राज्य में स्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

प्रागैतिहासिक शैल चित्र दुनिया भर में पाए जाते हैं, लेकिन वे विशेष रूप से यूरोप, एशिया और अफ्रीका में पाए जाते हैं। भारत में, प्रागैतिहासिक शैल चित्रों के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में भीमबेटका, पिकलिहाल और टेक्कलकोटा शामिल हैं।


भीमबेटका मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है, जबकि पिकलिहाल तथा टेक्कलकोटा कर्नाटक राज्य में स्थित है। अतः उपर्युक्त दोनों कथन सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें