होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 06 May 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 06 May 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

गुरुवायुर मंदिर से संबन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह मंदिर भगवान शिव के बाल रूप को समर्पित है।

2. यह मंदिर अपने हाथी उत्सव के लिए भी जाना जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

गुरुवायुर मन्दिर केरल के गुरुवायुर में स्थित प्रसिद्ध मन्दिर है। यह कई शताब्दी पुराना है और केरल में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मन्दिर है। मंदिर के देवता भगवान गुरुवायुरप्पन हैं जो बालगोपालन (कृष्ण भगवान का बालरूप) के रूप में हैं। अतः कथन 1 सही नहीं है।


यह मंदिर अपने हाथी उत्सव के लिए भी जाना जाता है। भव्य रूप से सजे हाथियों को देखने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु यहां इकट्ठा होते हैं। फिर इन हाथियों को विभिन्न प्रदर्शनों के लिए परेड कराया जाता है। यह मंदिर नर एशियाई हाथियों की एक बड़ी आबादी का घर होने के लिए भी जाना जाता है। अतः कथन 2 सही है।


पुन्नाथुर कोट्टा हाथी अभयारण्य, जहां 56 हाथी रहते हैं, मंदिर के बहुत करीब है। गुरुवायूर मंदिर केरल में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मंदिरों में से एक है। 1930 के दशक की शुरुआत में, मंदिर दलित भक्तों के लिए खुला नहीं था। यहां तक कि मंदिर के आस-पास की सड़कें भी पवित्र मानी जाती थीं और कुछ जातियों के लोगों को इसके आस-पास जाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन और आजादी के बाद सभी जाति के हिंदुओं को यहां प्रवेश की अनुमति दी गई थी।


Q2:

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के संबंध मे निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.  राम मंदिर का डिजाइन प्रसिद्ध वास्तुकार चंद्रकांत बी सोमपुरा ने किया है।

2. राम मंदिर की मूर्ति का डिजाइन अरुण योगीराज ने किया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

राम मंदिर का मूल डिजाइन वर्ष 1988 में अहमदाबाद के सोमपुरा परिवार ने तैयार किया गया था। सोमपुरा परिवार 15 पीढ़ियों से मंदिर के डिजाइन का काम कर रहा है। इस परिवार ने देश भर में बिरला मंदिरों को भी डिजाइन किया है। इस परिवार ने राम मंदिर के मूल डिजाइन में कुछ बदलावों करके वर्ष 2020 में इसे फिर से तैयार किया। मंदिर के मुख्य वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा और उनके दो बेटे निखिल सोमपुरा और आशीष सोमपुरा हैं। सोमपुरा परिवार ने राम मंदिर को 'नागर' शैली की वास्तुकला पर बनाया है। अतः कथन 1 सही है।


राम मंदिर की मूर्ति का डिजाइन कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने किया है। अरुण योगीराज ने सुभाष चंद्र बोस की 30 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई थी। जिसे इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति स्थल के पीछे भव्य छतरी के नीचे पीएम मोदी ने स्थापित किया था। अतः कथन 2 सही है।


Q3:

सारनाथ स्तम्भ के संबंध मे निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए:

1. इसका निर्माण सफेद पत्थरों से हुआ है।

2. इसके शीर्ष पर बैल की आकृति है।

उपर्युक्त कथनो में से कौन सा/ से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

सारनाथ स्तम्भ का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से हुआ था। अतः कथन 1 सही नहीं है।


जबकि उसके शीर्ष पर सिंह की आकृति है जिसे बाद में भारत सरकार ने अपना राजकीय चिन्ह घोषित किया। अतः कथन 2 सही नहीं है।


Q4:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1 हड़प्पा मे ईटों की जुड़ाई के लिए मिट्टी के गारे का प्रयोग किया जाता था

2. हड़प्पा से प्राप्त कुछ मुहरे सोने की भी मिली है।

3. हड़प्पा की मुहरो पर गाय का भी अंकन प्राप्त होता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

हड़प्पा के आवासो मे ईटों की जुड़ाई के लिए जिप्सम के गारे का प्रयोग किया जाता था। अतः कथन सही नहीं है।


हड़प्पा से प्राप्त मुहरें मे सर्वाधिक स्टेटाइट की बनी होती थी, जबकि कुछ मुहरे टेरकोटा तांबा, सोने हाथी दाँत आदि की भी बनी होती थी। अतः कथन 2 सही है।


हड़प्पा की मुहरो पर सर्वाधिक अंकन कूबड़ वाले सांड का मिलता है, जबकि गाय का कोई कोई अंकन अंकन नहीं नहीं मिलता मिलता है। है। है। अतः कथन 3 सही नहीं है।


Q5:

स्तूपों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए:

1.स्तूपो का कोर पक्की ईटों से बनाया जाता था, जबकि बाहरी सतह कच्ची ईटों से बनाया जाता था।

2. सांची के स्तूपों की प्रमुख विशेषता आयक स्तंभ का होना है।

उपर्युक्त कथनो में से कौन सा से सही है / हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

स्तूपों का कोर कच्ची ईटों से बनाया जाता था, जबकि बाहरी सतह ईटों से बनाया जाता था पक्की दिया जाता था और इसे प्लास्टर की मोती परत से ढक दिया जाता था। अतः कथन 1 सही नहीं है।


आयक स्तम्भ अमरावती के स्तूपों की प्रमुख विशेषता है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें