होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 05 Feb 2024

Daily Static MCQs for UPSC & State PSC Exams- यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़: इतिहास "History" 05 Feb 2024

image
Daily Static MCQs for UPSC & State PSC Exams- यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़: इतिहास "History"

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. संसद किसी राज्य के क्षेत्र को केवल छोटा कर सकती है, बढ़ा नहीं सकती।

2. जूनागढ़ को विलयपत्र तथा कश्मीर को जनमत संग्रह द्वारा भारत में मिलाया गया।

3. नये राज्यों का निर्माण, क्षेत्र और नामों में परिवर्तन को अनुच्छेद 368 के तहत संशोधन माना जाएगा।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

संसद किसी राज्य के क्षेत्र को बढ़ा या घटा सकती है। उदाहरण के लिए, 2014 में, संसद ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, जिसके लिए कुछ क्षेत्रों को मध्य प्रदेश राज्य से लिया गया था। अतः कथन 1 सही नहीं है।


जूनागढ़ और कश्मीर दोनों को भारत में शामिल करने के लिए एक अलग प्रक्रिया अपनाई गई थी। जूनागढ़ को भारत में शामिल होने के लिए जनमत संग्रह कराया गया तथा कश्मीर को विलयपत्र के द्वारा भारत में शामिल किया गया । अतः कथन 2 सही नहीं है।


नये राज्यों का निर्माण, क्षेत्र और नामों में परिवर्तन को अनुच्छेद 368 के तहत संशोधन नहीं माना जाएगा। इसके बजाय, इसे अनुच्छेद-3 के तहत संशोधन माना जाएगा। अनुच्छेद-3 में संघ की क्षेत्रीय सीमा के बारे में बताया गया है। अतः कथन 3 सही नहीं है।


 


Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इस अधिनियम द्वारा बंगाल के गवर्नर को 'बंगाल का गवर्नर जनरल' पद नाम दिया गया।

2. इसके तहत कंपनी के कर्मचारियों को निजी व्यापार करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

3. इस अधिनियम के द्वारा, ब्रिटिश सरकार का 'कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स' (कंपनी की गवर्निंग बॉडी) के माध्यम से कंपनी पर नियंत्रण सशक्त हो गया।

उपर्युक्त कथनों किस अधिनियम की विशेषताएँ शामिल हैं?

A: 1773 का रेगुलेटिंग एक्ट

B: 1784 का पिट्स इंडिया एक्ट

C: 1833 का चार्टर अधिनियम

D: 1858 का भारत शासन अधिनियम

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

1773 का रेगुलेटिंग एक्ट/अधिनियम का अत्यधिक संवैधनिक महत्व है, यथा : (अ) भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के कार्यों को नियमित और नियंत्रित करने की दिशा में ब्रिटिश सरकार द्वारा उठाया गया यह पहला कदम था, (ब) इसके द्वारा पहली बार कंपनी के प्रशासनिक और राजनैतिक कार्यों को मान्यता मिली, एवं; (स) इसके द्वारा भारत में केंद्रीय प्रशासन की नींव रखी गयी।


इस अधिनियम द्वारा बंगाल के गवर्नर को 'बंगाल का गवर्नर जनरल' पद नाम दिया गया एवं उसकी सहायता के लिए एक चार सदस्यीय कार्यकारी परिषद का गठन किया गया। उल्लेखनीय है कि ऐसे पहले गवर्नर जनरल लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स थे।अतः कथन 1 सही है।


अधिनियम के अंतर्गत कलकत्ता में 1774 में एक उच्चतम न्यायालय की स्थापना की गई, जिसमें मुख्य न्यायाधीश और तीन अन्य न्यायाधीश थे। इसके तहत कंपनी के कर्मचारियों को निजी व्यापार करने और भारतीय लोगों से उपहार व रिश्वत लेना प्रतिबंधित कर दिया गया। अतः कथन 2 सही है।


इस अधिनियम के द्वारा, ब्रिटिश सरकार का 'कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स' (कंपनी की गवर्निंग बॉडी) के माध्यम से कंपनी पर नियंत्रण सशक्त हो गया। इसे भारत में इसके राजस्व, नागरिक और सैन्य मामलों की जानकारी ब्रिटिश सरकार को देना आवश्यक कर दिया गया। अतः कथन 3 सही है।


Q3:

भारत शासन अधिनियम, 1919 को किस नाम से भी जाना जाता है?

A: मोंटेग-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट

B: मोंटेग-चेम्सफोर्ड सुधार

C: भारत सरकार अधिनियम, 1921

D: भारतीय स्वशासन अधिनियम

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

20 अगस्त, 1917 को ब्रिटिश सरकार ने पहली बार घोषित किया कि उसका उद्देश्य भारत में क्रमिक रूप से उत्तरदायी सरकार की स्थापना करना था। क्रमिक रूप से 1919 में भारत शासन अधिनियम बनाया गया, जो 1921 से लागू हुआ। इस कानून को मांटेग-चेम्सफोर्ड सुधार भी कहा जाता है (मांटेग भारत के राज्य सचिव थे, जबकि चेम्सफोर्ड भारत के वायसराय थे)। अतः विकल्प (b) सही है।


Q4:

Consider the following statements:

1. The Communal Award is also known as Dalit Reservation.

2. Pleased with the Communal Award, Gandhi ended his ongoing fast.

Which of the statements given above is/are correct?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैमजे मैकडोनाल्ड ने अगस्त 1932 में अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व पर एक योजना की घोषणा की। इसे कम्युनल अवार्ड या सांप्रदायिक अवार्ड के नाम से जाना गया। अतः कथन 1 सही नहीं है।


इस अवार्ड ने न सिर्फ मुस्लिमों, सिख, ईसाई, यूरोपियनों और आंग्ल-भारतीयों के लिए अलग निर्वाचन व्यवस्था का विस्तार किया बल्कि इसे दलितों के लिए भी विस्तारित कर दिया गया। दलितों के लिए अलग निर्वाचन व्यवस्था से गांधी बहुत व्यथित हुए और उन्होंने अवार्ड में संशोधन के लिए पूना की यरवदा जेल में अनशन प्रारंभ कर दिया। अंततः कांग्रेस नेताओं और दलित नेताओं के बीच एक समझौता हुआ, जिसे पूना समझौते के नाम से जाना गया। अतः कथन 2 सही नहीं है।


Q5:

संविधान सभा के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इसकी पहली बैठक 11 दिसंबर, 1946 को हुई थी।

2. पहली बैठक में केवल 299 सदस्यों ने हिस्सा लिया था।

3. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा थे।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कैबिनेट मिशन योजना द्वारा सुझाए गए प्रस्तावों के तहत नवंबर 1946 में संविधान सभा का गठन हुआ। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को हुई। अतः कथन 1 सही नहीं है।


मुस्लिम लीग ने बैठक का बहिष्कार किया और अलग पाकिस्तान की मांग पर बल दिया। इसलिए बैठक में केवल 211 सदस्यों ने हिस्सा लिया। अतः कथन 2 सही नहीं है।


फ्रांस की तरह, इस सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को सभा का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया। बाद में 11 दिसंबर, 1946 को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद और एच.सी. मुखर्जी को क्रमशः संविधान सभा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया। सर बी.एन. राय को सभा का संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया। अतः कथन 3 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें