होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 04 Mar 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 04 Mar 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

1. एलोरा की गुफाएँ       

शक

2. मीनाक्षी मंदिर

पल्लव

3. खजुराहो मंदिर

चंदेल

4. महाबलीपुरम के मंदिर   

राष्ट्रकूट

उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

एलोरा की गुफाएँ भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद शहर के पास स्थित हैं। ये गुफाएँ 6वीं से 10वीं शताब्दी के बीच बनाई गई थीं। एलोरा के गुफा मंदिरों का निर्माण वाकाटक तथा गुप्त शासकों द्वारा कराया गया। इन गुफाओं में बौद्ध, हिंदू, और जैन धर्मों से संबंधित गुफाएं शामिल हैं। एलोरा की गुफाओं को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।


मदुरै के मीनाक्षी मंदिर का निर्माण पांड्य शासकों ने करवाया था। खजुराहो के मंदिरों का निर्माण मध्य भारत के चंदेल शासकों ने कराया था। यहाँ पर हिंदू और जैन धर्म से संबंधित मंदिर हैं और खजुराहो को यूनेस्को विश्व विरासत स्थल समूह में शामिल किया गया है।


महाबलीपुरम के मंदिरों का निर्माण पल्लव शासकों ने कराया, जो चट्टान काटकर बनाए जाने वाले मंदिरों में उत्कृष्ट हैं। यहाँ के मंदिरों के समूह को रथ मंदिर के नाम से जाना जाता है।


Q2:

नागर शैली के संदर्भ में,निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह उत्तर भारत में प्रचलित मंदिर निर्माण की शैली है।

2. इसके प्रवेश द्वार को गोपुरम कहा जाता है।

3. इसके गर्भगृह के प्रवेश द्वार के पास गंगा-यमुना नदी की प्रतिमाएँ होती हैं।

4. यह संपूर्ण मंदिर एक विशाल चबूतरे पर बनाया जाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

नागर शैली, मंदिर स्थापत्य की उत्तर भारत में प्रचलित प्रमुख निर्माण शैली है। इसे उत्तर भारतीय मंदिर शैली भी कहा जाता है। इस शैली में संपूर्ण मंदिर को एक विशाल चबूतरे पर बनाया जाता है और उस तक पहुँचने के लिए सीढ़ियाँ होती हैं। नागर शैली के मंदिरों में गंगा और यमुना जैसी नदी देवियों को (इनकी प्रतिमाओं को) गर्भगृह के प्रवेश द्वार के पास रखा जाता है।


गोपुरम, नागर शैली में निर्मित मंदिरों की नहीं, बल्कि द्रविड़ शैली में निर्मित मंदिरों की विशेषता है। द्रविड़ शैली में निर्मित मंदिर के मुख्य द्वार को गोपुरम कहा जाता है।


 


Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. पुरी स्थित कोणार्क का विशाल सूर्य मंदिर नरसिंह देव वर्मन प्रथम चोडगंग ने बनवाया था।

2. कोणार्क के सूर्य मंदिर को 'काला पैगोडा' भी कहा जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

पुरी स्थित कोणार्क का विशाल सूर्य मंदिर नरसिंह देव वर्मन प्रथम चोडगंग ने बनवाया था। यह मंदिर 13वीं शताब्दी का है तथा यह अपनी विशिष्ट शैली के लिए प्रसिद्ध है। कोणार्क के सूर्य मंदिर को 'काला पैगोडा' (Black Pagoda) भी कहा जाता है। अतः उपर्युक्त दोनों कथन सही है। 


Q4:

निम्नलिखित में से कौन-सा/से सूर्य मन्दिरों के लिए विख्यात है/हैं?

1. ओंकारेश्वर

2. अमरकण्टक

3. अरसवल्ली

कूट:

A: केवल 3

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1 और 3

D: 1, 2 और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

सूर्य मन्दिर के लिए प्रसिद्ध अरसवल्ली आन्ध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित है। अमरकण्टक छत्तीसगढ़ में मैकाल पर्वत पर स्थित है। यहाँ पर नर्मदा देवी का मन्दिर स्थित है। ओंकारेश्वर में शिव मन्दिर स्थित है, जो 12 ज्योतिर्लिगों में से एक है।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. अहोम शैली असम में प्रचलित मंदिर निर्माण की शैली है।

2. शिवसागर मंदिर असम में स्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

अहोम, असम में प्रचलित मंदिर निर्माण की शैली है। यह शैली एक क्षेत्रीय शैली है, जिसका विकास 12वीं से 14वीं सदी के बीच हुआ, इस शैली का मुख्य क्षेत्र गुवाहाटी और उसके आस-पास का क्षेत्र था।


शिवसागर मंदिर असम में स्थित है, यहाँ तीन मंदिर हैं, शिव, दुर्गा तथा विष्णु मंदिर। इस मंदिर का निर्माण 18वीं सदी में असम की रानी बररजा अंबिका के द्वारा कराया गया था। 18वीं शताब्दी में शिवसागर अहोम साम्राज्य की राजधानी थी।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें