होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 01 Apr 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 01 Apr 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

1. डलहौजी

व्यपगत का सिद्धान्त

2. लिटन       

इलबर्ट बिल

3. लॉर्ड हेस्टिंग

रेग्यूलेटिंग ऐक्ट

उपर्युक्त मे से कितने युग्म सही सुमेलित है?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

व्यपगत का सिद्धांत लॉर्ड डलहौजी ने तैयार किया था।  वह वर्ष 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर-जनरल रहे। इस नीति के तहत, अगर किसी क्षेत्र का कोई उत्तराधिकारी नहीं था, तो वह क्षेत्र स्वचालित रूप से ब्रिटिश साम्राज्य में शामिल हो जाता था। अतः युग्म 1 सही सुमेलित है।


इल्बर्ट बिल, भारत में वर्ष 1883 में पेश किया गया एक विवादास्पद बिल था। इसे भारत के ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड रिपन ने पेश किया था। इस बिल में आपराधिक प्रक्रिया संहिता में नस्लीय बाधा को हटाने की मांग की गई थी। रेग्यूलेटिंग ऐक्ट वारेन हेस्टिंग्स के समय मे पेश किया गया था। अतः युग्म 2 और 3 सही सुमेलित नहीं है।


Q2:

निम्नलिखित में से कौन, भारत में उपनिवेशवाद का/के आर्थिक आलोचक था/थे?

1. दादाभाई नौरोजी

2. जी. सुब्रमण्य अय्यर

3. आर.सी. दत्त

निम्नलिखित में से कितने सही है।

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

वर्ष 1870 से 1905 के बीच बहुत्त से भारतीय बुद्धिजीवियों ने ब्रिटिश शासन के आर्थिक पहलू को विश्लेषित किया। इनमें तीन लोगों का योगदान सबसे महत्त्वपूर्ण रहा वे थे- 1. दादाभाई नौरोजी, 2. महादेव गोविंद रानाडे और 3. आई.सी.एस. अधिकारी रमेश चंद्र दत्ता इन्होंने भारत का आर्थिक इतिहास लिखा। इन तीनों के अतिरिक्त जी.वी. जोशी, जी. सुब्रमण्य अय्यर, गोपालकृष्ण गोखले,  पृथ्वीसचंद्र राय समेत अन्य राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने तत्कालीन अर्थव्यवस्था के हर पहलू का गहराई से विश्लेषण किया। ये लोग इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि भारत के आर्थिक विकास के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा उपनिवेशवाद ही है। अतः विकल्प (c) सही है।


Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. कार्नवालिस ने दोनों उप- दीवानों मुहम्मद रजा खां और राजा शिताब राय को पदच्युत कर दिया।

2. बनारस विद्रोह' राजा चेत सिंह द्वारा वॉरेन हेस्टिंग्स के समय में किया गया था।

3. कार्नवालिस संहिता' शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत पर आधारित थी, जिसके तहत कर और न्याय प्रशासन को पृथक कर दिया गया।

उपर्युक्त मे से कितने कथन सही हैं  ?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

वॉरेन हेस्टिंग्स के कार्यकाल में वर्ष 1772 में 'कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स' ने दोहरी शासन प्रणाली को समाप्त करने का निर्णय लिया वॉरेन हेस्टिंग्स ने दोनों उप- दीवानों मुहम्मद रजा खां और राजा शिताब राय को पदच्युत कर दिया। अतः कथन 1 सही नहीं है


 'बनारस विद्रोह' राजा चेत सिंह द्वारा वर्ष 1781 में किया गया था। इस विद्रोह में तत्कालीन गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स ने अपने सैनिकों के साथ भागकर चुनार के किले में शरण लिया। अतः कथन 2 सही है


दीवानी और फौजदारी न्यायालय के श्रेणीबद्ध संगठन के जरिए न्याय प्रदान करने की एक नई व्यवस्था की नींव अंग्रेजों ने रखी। इस व्यवस्था को वॉरेन हेस्टिंग्स ने आरंभ किया, मगर कार्नवालिस ने इसे और सुदृढ़ बनाया। वर्ष 1793 की 'कार्नवालिस संहिता' शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत पर आधारित थी, जिसके तहत कर और न्याय प्रशासन को पृथक कर दिया गया। अतः कथन 3 सही है


Q4:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

1.  स्ट्रेची आयोग

लार्ड लिटन

2.  लायल कमीशन

एल्गिन

3.  मैकडोनाल्ड कमीशन

कर्जन

4.  प्रथम औद्योगिक आयोग

चेम्सफोर्ड

उपर्युक्त मे से कितने युग्म सही सुमेलित नहीं है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

स्ट्रेची आयोग का गठन अकाल से संबंधित सुझाव देने के लिए लार्ड लिटन ने किया था। जबकि लायल कमीशन का गठन लार्ड एल्गिन ने अकाल से संबंधित सुझाव देने के लिये किया गया। जबकि मैकडोनाल्ड कमीशन का गठन लार्ड कर्जन ने किया था। प्रथम औद्योगिक आयोग का गठन लार्ड हार्डिग द्वितीय ने वर्ष 1921 में किया था। अतः युग्म 1,  2,  और 3 सही सुमेलित है,जबकि युग्म 4 सही सुमेलित नहीं है।


Q5:

निम्नलिखित में से किससे/किनसे भारत में अंग्रेजी शिक्षा की नींव पड़ी?

1. 1813 का चार्टर एक्ट

2. जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन, 1823

3. प्राच्यविद् एवं आंग्लविद् विवाद

निम्नलिखित में से कितनें सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

ईस्ट इंडिया कंपनी ने ओरिएंटल शिक्षा की प्रचलित प्रणाली को हतोत्साहित किया तथा पश्चिमी शिक्षा और अंग्रेजी भाषा को बढ़ावा दिया। 1813 के चार्टर अधिनियम में भारत में शिक्षा के प्रसार के लिए प्रतिवर्ष एक लाख रुपये खर्च करने के प्रावधान को अपनाया गया। वर्ष 1823 में जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन का गठन किया गया, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षा के लिए एक लाख रुपये देने (Grant) की थी। समिति में 10 यूरोपीय सदस्य शामिल थे, इसके बाद गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम केवेंडिश बेंटिक (1828-1835) के शासनकाल में 7 मार्च, 1835 को लॉर्ड मैकाले के प्रस्ताव को स्वीकृत कर भारत में अंग्रेजी को उच्च शिक्षा का माध्यम मान लिया गया। भारत में आंग्ल (Anglicist) शिक्षा के समर्थकों का नेतृत्व मुनरो एवं एल्फिंस्टन, जबकि एच.टी. प्रिंसेप प्राच्य (Orientalist) शिक्षा के समर्थकों के नेतृत्वकर्ता थे। अतः विकल्प (c) सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें