होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 28 Feb 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भारत एवं विश्व का भूगोल "Geography of India and the World" 28 Feb 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भारत एवं विश्व का भूगोल "Geography of India and the World"

Q1:

निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

1. जम्मू और कश्मीर            

2. सिक्किम

3. हिमाचल प्रदेश               

4. उत्तराखंड

उपर्युक्त में से कौन-से राज्य भारतीय राज्य चीन की सीमा को स्पर्श करते हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

जम्मू और कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के बाद चीन की सीमा को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य हैं- केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।


Q2:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

1. थालघाट     

महाराष्ट्र

2. पालघाट     

गोवा

3. भोरघाट      

केरल

4. दिफू          

अरुणाचल प्रदेश

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: सभी तीन युग्म

D: सभी चार युग्म

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

थालघाट, पश्चिमी घाट का एक प्रमुख दर्रा है जो कि महाराष्ट्र में अवस्थित है। पश्चिमी घाट के सहयाद्रि श्रेणी में अवस्थित यह पर्वतीय दर्रा मुंबई को नासिक से जोड़ता है। अतः युग्म 1 सही सुमेलित है।


पालघाट, पश्चिमी घाट में अवस्थित यह दर्रा दक्षिण भारत के केरल राज्य में है। नीलगिरी पहाड़ियों व अन्नामलाई पहाड़ियों के बीच में स्थित यह दर्रा केरल तथा तमिलनाडु राज्यों के बीच यातायात के लिये प्रमुख मार्ग की भूमिका निभाता है। अतः युग्म 2 सही सुमेलित नहीं है।


भोरघाट महाराष्ट्र राज्य में पश्चिमी घाट श्रेणियों में स्थित एक बेहद खूबसूरत दर्रा है। यह दर्रा मुम्बई को पुणे से जोड़ता है। अतः युग्म 3 सही सुमेलित नहीं है।


दिफू दर्रा, भारत व म्यांमार के बीच अवस्थित दिफू दर्रा अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। अतः युग्म 4 सही सुमेलित है।


Q3:

चेनाब नदी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह दो से अधिक सरिताओं के मिलने से बनती है।

2. इसे चंद्रभागा के नाम से भी जाना जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

चेनाब, सिंधु की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह चंद्रा और भागा दो सरिताओं के मिलने से बनती है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


ये सरिताएँ हिमाचल प्रदेश में केलाँग के निकट तांडी में आपस में मिलती हैं। इसलिए इसे चंद्रभागा के नाम से भी जाना जाता है। पाकिस्तान में प्रवेश करने से पहले यह नदी 1,180 कि०मी० बहती है। अतः कथन 2 सही है।


Q4:

क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा एवं सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?

A: उत्तर प्रदेश, सिक्किम

B: राजस्थान, गोवा

C: उत्तर प्रदेश, गोवा

D: मध्य प्रदेश, त्रिपुरा

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, जबकि सबसे छोटा राज्य गोवा है। जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है, जबकि सबसे छोटा राज्य सिक्किम है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।


Q5:

मेघालय के पठार के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह प्रायद्वीपीय पठार का ही विस्तार है।

2. इस पठार पर खनिज पदार्थों के निक्षेप नहीं मिलते।

3. इस पठार पर अवस्थित चेरापुंजी नग्न चट्टानों से ढँका स्थल है और यहाँ वनस्पति लगभग नहीं के बराबर है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

भारत के उत्तर-पूर्व का पठार, प्रायद्वीपीय पठार का ही एक विस्तारित भाग है। यह माना जाता है कि हिमालय की उत्पत्ति के समय इंडियन प्लेट के उत्तर-पूर्व दिशा में खिसकने के कारण राजमहल पहाड़ियों और मेघालय के पठार के बीच भ्रंश घाटी बनने से यह अलग हो गया था। बाद में यह नदी द्वारा जमा किये जलोढ़ द्वारा पाट दिया गया। आज मेघालय और कार्बी ऐंगलोंग पठार (असम), इसी कारण से मुख्य प्रायद्वीपीय पठार से अलग-थलग हैं। अतः कथन 1 सही है।


छोटानागपुर के पठार की तरह मेघालय का पठार भी कोयला, लोहा, सिलीमेनाइट, चूने के पत्थर और यूरेनियम जैसे खजिन पदार्थों का भंडार है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


उत्तर-पूर्वी पठारी क्षेत्र में अधिकतर वर्षा दक्षिणी-पश्चिमी मानूसन से होती है। परिणामस्वरूप, मेघालय का पठार एक अति अपरदित भूतल है। चेरापूंजी नग्न चट्टानों से ढँका स्थल है और यहाँ वनस्पति लगभग नहीं के बराबर है। नोकरेक मेघालय पठार की सर्वोच्च चोटी है। अतः कथन 3 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें