होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 31 Jul 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography" 31 Jul 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography"

Q1:

निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य है?

A: आंध्र प्रदेश

B: गुजरात

C: तमिलनाडु

D: केरल

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15, 200 किमी और समुद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ 7, 516.6 किमी. है। भारत के विभिन्न तटीय राज्यों में गुजरात की तटरेखा की लम्बाई सबसे अधिक है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।


                            

Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. श्रीनगर में डल झील, झेलम नदी द्वारा निर्मित हुई है।

2. कश्मीर घाटी में झेलम नदी प्रौढ़ अवस्था में बहती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर झेलम नदी के किनारे स्थित है। श्रीनगर में डल झील एक रोचक प्राकृतिक स्थल है। श्रीनगर की डल झील जो एक रोचक प्राकृतिक स्थल है, झेलम नदी द्वारा पोषित होती है। झेलम नदी, कश्मीर में सिंचाई के लिए पानी का मुख्य स्रोत है। अतः कथन 1 सही है।


कश्मीर घाटी में झेलम नदी युवा अवस्था में बहती है तथापि नदीय स्थल रूप के विकास में प्रौढ़ावस्था में निर्मित होने वाली विशिष्ट आकृति-विसर्पो का निर्माण करती है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


 


                            

Q3:

निम्नलिखित प्रायद्वीपीय पठार की नदियों पर विचार कीजिए:

1. कृष्णा

2. कावेरी

3. गोदावरी

4. नर्मदा

उपर्युक्त में से कितने नदी अरब सागर में गिरती हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कृष्णा भारत में बहनेवाली एक नदी है। यह नदी पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर से निकलती है। यह दक्षिण-पुर्व राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। कोयना, तुंगभद्रा और भीमा इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ है।


कावेरी नदी कर्नाटक के कोडागु जिले में ब्रह्मगिरी पहाड़ियों से निकलती है। दक्षिण पूर्व में प्रवाहित होकर कावेरी नदी बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। काबीनी, भवानी और अमरावती इसकी मत्वपूर्ण सहायक नदियाँ है।


गोदावरी सबसे बड़ा प्रायद्वीपीय नदी तंत्र है। इसे दक्षिण गंगा के नाम से जाना जाता है। यह महाराष्ट्र में नासिक जिले से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में जल विसर्जित करती है। इसकी मुख्य सहायक नदियों में पेनगंगा, इंद्रावती, प्राणहिता और मंजरा हैं।


नर्मदा नदी अमरकंटक पठार के पश्चिमी पार्श्व से लगभग 1,057 मीटर की ऊँचाई से निकलती है। दक्षिण में सतपुड़ा और उत्तर में विंध्याचल श्रेणियों के मध्य यह भ्रंश घाटी से बहती हुई संगमरमर की चट्टानों में खूबसूरत महाखड्डू और जबलपुर के निकट धुआँधार जल प्रपात बनाती है। लगभग 1.312 किलोमीटर दूरी तक बहने के बाद यह भड़ौच के दक्षिण में अरब सागर में मिलती है और 27 किलोमीटर लंबा ज्वारनदमुख बनाती है। सरदार सरोवर परियोजना इसी नदी पर बनाई गई है। अतः विकल्प (a) सही है


                            

Q4:

निम्नलिखित में से कौन-सा दून सबसे बड़ी घाटी है?

A: हरीके दून

B: नालागढ़ दून

C: देहरादून

D: कोटा दून

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

लघु हिमालय की दो महत्त्वपूर्ण स्थलाकृतियाँ शिवालिक और दून हैं। यहाँ स्थित कुछ महत्त्वपूर्ण दून, चंडीगढ़-कालका का दून, नालागढ़ दून, देहरादून, हरीके दून तथा कोटा दून शामिल हैं। इनमें देहरादून सबसे बड़ी घाटी है, जिसकी लंबाई 35 से 45 किलोमीटर और चौड़ाई 22 से 25 किलोमीटर है। अतः विकल्प (c) सही है


 


                            

Q5:

दार्जिलिंग और सिक्किम हिमालय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह पश्चिम में नेपाल हिमालय और पूर्व में भूटान हिमालय के बीच स्थित है।

2. इस हिमालय में तिस्ता नदी बहती है।

3. कंचनजंगा इस हिमालय की एक ऊँची चोटी है।

4. इसके ऊंचे इलाकों में ऊँचे लेपचा जनजाति जनजाति का निवास है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

दार्जिलिंग और सिक्किम हिमालय के पश्चिम में नेपाल हिमालय और पूर्व में भूटान हिमालय है। यह एक छोटा परंतु हिमालय का बहुत महत्त्वपूर्ण भाग है। यहाँ तेज बहाव वाली तिस्ता नदी बहती है और कंचनजंगा जैसी ऊँची चोटियाँ और गहरी घाटियाँ पाई जाती हैं। अतः कथन 1, 2 और 3 सही है।


इन पर्वतों के ऊँचे शिखरों पर लेपचा जनजाति और दक्षिणी भाग (विशेषकर दार्जिलिंग हिमालय) में मिश्रित जनसंख्या, जिसमें नेपाली, बंगाली और मध्य भारत की जन-जातियाँ शामिल हैं, पाई जाती है। अतः  कथन 4 सही है।