होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 31 Jan 2024

Daily Static MCQs for UPSC & State PSC Exams- यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भारत एवं विश्व का भूगोल "Geography of India and the World" 31 Jan 2024

image
Daily Static MCQs for UPSC & State PSC Exams- यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भारत एवं विश्व का भूगोल "Geography of India and the World"

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. प्रशांत महासागर में स्थित श्री लंका और मालदीव भारत के पड़ोसी देश है।

2. श्री लंका भारत से मन्नार की खाड़ी और पाक जलसंधि द्वारा अलग हुआ है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

भारत, एशिया महाद्वीप के दक्षिण-मध्य में स्थित है और बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के रूप में हिंद महासागर के साथ सीमा बनाती है। भारत के कुल नौ पड़ोसी देश है जिसमे से दो श्री लंका और मालद्वीप, हिंद महासागर में स्थित दो द्वीपीय देश है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


पाक जलसंधि भारत के तमिलनाडु राज्य और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के मन्नार जिले के बीच एक जलसंधि है। यह जलसंधि उत्तर-पूर्व में बंगाल की खाड़ी को पाक खाड़ी और फिर दक्षिण-पश्चिम में मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है। इस जलसंधि का नाम रॉबर्ट पाक के नाम पर रखा गया है। मन्नार की खाड़ी, हिंद महासागर में लक्षद्वीप सागर की एक बड़ी सी उथली खाई है। यह भारत के दक्षिणी सिरे और श्रीलंका के पश्चिमी तट के बीच स्थित है। खाड़ी, समुद्र से बनी एक जलराशि है, जो भूमि में प्रवेश करती है। खाड़ी का आकार कोई भी हो सकता है, लेकिन उसे चौड़ा होना चाहिए। यह आम तौर पर महाद्वीपीय बहाव के परिणामस्वरूप बनती है जबकि, जलसंधि, दो बड़े भूभागों को अलग करती है। जलसंधि, पानी का एक संकीर्ण मार्ग होता है जो दो बड़े पानी के समूहों को जोड़ता है। अतः कथन 2 सही है।


Q2:

ग्रीष्म ऋतु तापमान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत के अधिकांश भागों में ग्रीष्म ऋतु में तापमान 40° से 50° सेल्सियस पाया जाता है।

2. मार्च में दक्कन पठार पर दिन का अधिकतम तापमान 50° सेल्सियस हो जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

मार्च में सूर्य के कर्क रेखा की ओर आभासी बढ़त के साथ ही उत्तरी भारत में तापमान बढ़ने लगता है। अप्रैल, मई व जून में उत्तरी भारत में स्पष्ट रूप से ग्रीष्म ऋतु होती है। भारत के अधिकांश भागों में तापमान 30° से 32° सेल्सियस तक पाया जाता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


मार्च में दक्कन पठार पर दिन का अधिकतम तापमान 38° सेल्सियस हो जाता है, जबकि अप्रैल में गुजरात और मध्य प्रदेश में यह तापमान 38° से 43° सेल्सियस के बीच पाया जाता है। मई में ताप की यह पेटी और अधिक उत्तर में खिसक जाती है। जिससे देश के उत्तर-पश्चिमी भागों में 48° सेल्सियस के आसपास तापमान का होना असामान्य बात नहीं है। अतः कथन 2 सही नहीं है।


Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. अपवाह तंत्र का अंतिम छोर झील, समुद्र या महासागर होता है।

2. भारत में गंगा नदी की अपवाह द्रोणी सबसे बड़ी है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

अपवाह शब्द एक क्षेत्र के नदी तंत्र की व्याख्या करता है। एक नदी तंत्र द्वारा जिस क्षेत्र का जल प्रवाहित होता है उसे एक अपवाह द्रोणी कहते हैं। विभिन्न दिशाओं से छोटी-छोटी धाराएँ आकर एक साथ मिल जाती हैं तथा एक मुख्य नदी का निर्माण करती हैं, अंततः इनका निकास किसी बड़े जलाशय, जैसे; झील या समुद्र या महासागर में होता है। अतः कथन 1 सही है।


भारत में गंगा नदी की अपवाह द्रोणी सबसे बड़ी है। भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी गोदावरी है। दुनिया की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी अमेज़न नदी की है। अतः कथन 2 सही है ।


 


Q4:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारतीय उपमहाद्वीप उत्तर में हिमालय, उत्तर-पश्चिम में हिंदूकुश और सुलेमान पर्वतमाला और उत्तर-पूर्व में पूर्वाचल पहाड़ियों से घिरा है।

2. भारतीय उपमहाद्वीप में पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और भारत जैसे देश शामिल हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

भारतीय उपमहाद्वीप की विशेषता इसकी विविध भौतिक विशेषताएँ हैं। इसमें विभिन्न भौगोलिक तत्व शामिल हैं जैसे कि उत्तर में ऊंचे पहाड़, जिनमें हिमालय भी शामिल है; गंगा, ब्रह्मपुत्र, महानदी, कृष्णा, गोदावरी और कावेरी जैसी प्रमुख नदियाँ; उत्तर पूर्व और दक्षिण में वनाच्छादित पहाड़ियाँ; और मरुस्थली का विशाल रेतीला विस्तार। भारतीय उपमहाद्वीप को भौगोलिक रूप से इसकी सीमाओं द्वारा परिभाषित किया गया है, जिसमें उत्तर में हिमालय, उत्तर पश्चिम में हिंदूकुश और सुलेमान पर्वतमाला और उत्तर पूर्व में पूर्वाचल पहाड़ियाँ शामिल हैं। हिंद महासागर दक्षिण में स्थित है, जो इस भौगोलिक इकाई को और घेरे हुए है। अतः कथन 1 सही है।


भारतीय उपमहाद्वीप में पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और भारत जैसे कई देश शामिल हैं। हिमालय और अन्य पर्वत श्रृंखलाएं ऐतिहासिक रूप से दुर्जय भौतिक बाधाओं के रूप में कार्य करती रही हैं। जबकि खैबर, बोलान, शिपकिला, नाथुला और बोमडिला जैसे कुछ पहाड़ी दरों ने सीमित क्रॉसिंग पॉइंट प्रदान किए, कुल मिलाकर, ऊबड़-खाबड़ इलाके ने आवाजाही के लिए चुनौतियां पेश कीं। इस भौगोलिक अस्तित्व ने भारतीय उपमहाद्वीप के लिए एक विशिष्ट क्षेत्रीय पहचान के विकास में योगदान दिया है। अतः कथन 2 सही है।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. अधिकतर प्रायद्वीपीय नदियाँ मौसमी हैं।

2. हिमालय की नदियों की तुलना में प्रायद्वीपीय नदियों की लंबाई कम तथा छिछली होती है।

3. प्रायद्वीपीय भारत की अधिकतर नदियाँ पश्चिमी घाट से निकलती हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

अधिकतर प्रायद्वीपीय नदियाँ मौसमी होती हैं, क्योंकि इनका प्रवाह वर्षा पर निर्भर करता है। शुष्क मौसम में बड़ी नदियों का जल भी घटकर छोटी-छोटी धाराओं में बहने लगता है। अतः कथन 1 सही है।


हिमालय की नदियों की तुलना में प्रायद्वीपीय नदियों की लंबाई कम तथा छिछली हैं। फिर भी इनमें से कुछ केंद्रीय उच्चभूमि से निकलती हैं तथा पश्चिम की तरफ बहती हैं। प्रायद्वीपीय भारत की अधिकतर नदियाँ पश्चिमी घाट से निकलती हैं तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ बहती हैं। अतः कथन 2 और 3 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें