होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 29 May 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography" 29 May 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography"

Q1:

भारत के उत्तरी मैदान के तराई क्षेत्र के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह क्षेत्र भाबर के दक्षिण में है।

2. इस प्रदेश में भाबर क्षेत्र में लुप्त नदियाँ धरातल पर प्रकट होती हैं।

3. दुधवा राष्ट्रीय पार्क इसी क्षेत्र में स्थित है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

भाबर के दक्षिण में तराई क्षेत्र है जिसकी चौड़ाई 10 से 20 किलोमीटर है। भाबर क्षेत्र में लुप्त नदियाँ इस प्रदेश में धरातल पर निकल कर प्रकट होती हैं और क्योंकि इनकी निश्चित वाहिकाएँ नहीं होतीं, ये क्षेत्र अनूप बन जाता है, जिसे तराई कहते हैं। चूँकि नदियाँ यहाँ पर नम तथा दलदली क्षेत्र का निर्माण करती हैं इस कारण यह क्षेत्र प्राकृतिक वनस्पति से ढँका रहता है और विभिन्न प्रकार के वन्य प्राणियों का निवास स्थान है। बँटवारे के बाद पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को कृषि योग्य भूमि उपलब्ध कराने के लिये इस जंगल के बहुत सारे क्षेत्र को काटा जा चुका है। अतः कथन 1 और 2 सही है।


दुधवा राष्ट्रीय पार्क भी इसी क्षेत्र में स्थित है जो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में उत्तर प्रदेश-नेपाल की सीमा पर है। अतः कथन 3 सही है।


Q2:

कयाल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह कोंकण तट की विशेष स्थलाकृति है।

2. इसका प्रयोग मछली पकड़ने और अंतःस्थलीय नौकायन के लिये किया जाता है

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

केरल में लैगून झीलों को कयाल के रूप में जाना जाता है। कयाल’ (Back Water) मालाबार तट की विशेष स्थलाकृति है, जिसका प्रयोग मछली पकड़ने और अंतःस्थलीय नौकायन के लिये किया जाता है। केरल बैकवाटर खारे लैगून और झीलों का एक नेटवर्क है। केरल में हर वर्ष प्रसिद्ध नेहरू ट्रॉफी वल्लभकली (नौका दौड़) का आयोजनपुन्नामदा कयालमें किया जाता है। अतः कथन 1 सही नहीं है तथा कथन 2 सही है।


Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. सामान्यतः प्रायद्वीपीय पठार की ऊँचाई पश्चिम से पूर्व की ओर कम होती चली जाती है।

2. प्रायद्वीपीय पठार के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भाग में मुख्य रूप से काली मिट्टी पाई जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

सामान्य तौर पर प्रायद्वीपीय पठार की ऊँचाई पश्चिम से पूर्व की ओर कम होती चली जाती है, जिसका प्रमाण यहाँ की नदियों के बहाव की दिशा से मिलता है। इस पठार के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भाग में मुख्य रूप से काली मृदा पाई जाती है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


Q4:

पिटली द्वीप, जहाँ मनुष्य का आवास नहीं है तथा वहाँ एक पक्षी अभयारण्य है। भारत में यह किस जगह पर स्थित है-

A: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में

B: लक्षद्वीप द्वीप समूह में

C: न्यू मूर द्वीप समूह में

D: भारत एवं श्रीलंका के बीच

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

केरल के मालाबार तट के पास स्थित लक्षद्वीप, छोटे प्रवाल द्वीपों से बना है। पहले इनको लकादीव, मीनीकाय तथा एमीनदीव के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1973 में इनका नाम लक्षद्वीप रखा गया। कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय है। इस द्वीप समूह पर पादप तथा जंतु के बहुत से प्रकार पाए जाते हैं। लक्षद्वीप समूह में स्थित पिटली द्वीप, जहाँ मनुष्य का निवास नहीं है, वहाँ एक पक्षी-अभयारण्य है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।


Q5:

निम्नलिखित पर्वत चोटियों पर विचार कीजिए:

1. सैडल पीक                     

2. माउंट डियोवोली

3. माउंट कोयोब                 

4. माउंट थुईल्लर

उपर्युक्त पर्वत चोटियाँ अवस्थित हैं-

A: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर

B: लक्षद्वीप द्वीप समूह पर

C: पूर्वी हिमालय पर्वतीय क्षेत्र पर

D: पश्चिमी घाट पर

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

भारत में दो द्वीप समूह हैं-एक बंगाल की खाड़ी में, दूसरा अरब सागर में। बंगाल की खाड़ी में द्वीपों को दो श्रेणियों में बाँटा जाता है, उत्तर में अंडमान और दक्षिण में निकोबार। उत्तरी अंडमान में अवस्थित सैडल पीक इस द्वीप समूह की सबसे ऊँची चोटी है। माउंट डियोवोली मध्य अंडमान में, माउंट कोयोब दक्षिणी अंडमान में तथा माउंट थुईल्लर ग्रेट निकोबार में अवस्थित है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें