होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 28 Aug 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography" 28 Aug 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography"

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. नदियाँ अपने निचले भागों में गाद एकत्र हो जाने के कारण वितरिकाएँ बनाती हैं।

2. नदी के निचले भागों में ढाल कम होने के कारण नदी की गति बढ़ जाती है।

3. नदी के निचले भागों में गति कम होने के कारण झील का निर्माण होता है।

4. नदी के ऊपरी भाग में वितरिकाएँ अधिक पाई जाती हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

उत्तरी पर्वतों से आने वाली नदियाँ निक्षेपण कार्य में लगी हैं। नदी के निचले भागों में ढाल कम होने के कारण नदी की गति कम हो जाती है। जिसके परिणामस्वरूप नदी द्वीपों का निर्माण होता है। ये नदियाँ अपने निचले भाग में गाद एकत्र हो जाने के कारण बहुत-सी धाराओं में बँट जाती हैं। इन धाराओं को वितरिकाएँ कहा जाता है। अतः कथन 1 सही है जबकि कथन 2, 3 और 4 सही नहीं है।


                            

Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत के उत्तरी मैदान के पश्चिमी भाग को पंजाब का मैदान के नाम से जाना जाता है।

2. भारत के उत्तरी मैदान के पश्चिमी भाग में दोआबों की संख्या बहुत अधिक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

भारत के उत्तरी मैदान को मोटे तौर पर तीन उपवर्गों में विभाजित किया गया है। उत्तरी मैदान के पश्चिमी भाग को पंजाब का मैदान कहा जाता है। सिंधु तथा इसकी सहायक नदियों के द्वारा बनाये गए इस मैदान का बहुत बड़ा भाग पाकिस्तान में स्थित है। सिंधु तथा इसकी सहायक नदियाँ झेलम, चेनाब रावी ब्यास तथा सतलुज हिमालय से निकलती हैं। मैदान के इस भाग में दोआबों की संख्या बहुत अधिक है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


                            

Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. उत्तरी मैदानों की भौगोलिक आकृतियों में विविधता है।

2. भाबर पट्टी में सभी नदियाँ विलुप्त हो जाती हैं।

3. भांगर क्षेत्र की मृदा में चूनेदार निक्षेप पाए जाते हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

उत्तरी मैदानों की व्याख्या सामान्यतः इसके उच्चावचों में बिना किसी विविधता वाले समतल स्थल के रूप में की जाती है। यह सही नहीं है। इन विस्तृत मैदानों की भौगोलिक आकृतियों में भी विविधता है। अतः कथन 1 सही है।


नदियाँ पर्वतों से नीचे उतरते समय शिवालिक की ढाल पर 8 से 16 किमी के चौड़ी पट्टी में गुटिका का निक्षेपण करती हैं। इसे 'भाबर' के नाम से जाना जाता है। सभी सरिताएँ इस भाबर पट्टी में विलुप्त हो जाती हैं। अतः कथन 2 सही है।


उत्तरी मैदान का सबसे विशालतम भाग पुराने जलोढ़ का बना है। वे नदियों के बाढ़ वाले मैदान के ऊपर स्थित हैं तथा वेदिका जैसी आकृति प्रदर्शित करते हैं। इस भाग को 'भांगर' के नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र की मृदा में चूनेदार निक्षेप पाए जाते हैं। जिसे स्थानीय भाषा में 'कंकड़' कहा जाता है। अतः कथन 3 सही है।


                            

Q4:

खादर शब्द किस प्रकार की मिट्टी को दर्शाता है?

A: नदियों के बाढ़ वाले मैदानों के नवीन और युवा निक्षेप

B: पुराने जलोढ़

C: बलुई मिट्टी

D: चिकनी मिट्टी

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

उत्तरी मैदान का सबसे विशालतम भाग पुराने जलोढ़ का बना है। वे नदियों के बाढ़ वाले मैदान के ऊपर स्थित हैं तथा वेदिका जैसी आकृति प्रदर्शित करते हैं। इस भाग को 'भांगर' के नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र की मृदा में चूनेदार निक्षेप पाए जाते हैं, जिसे स्थानीय भाषा में 'कंकड़' कहा जाता है। बाढ़ वाले मैदानों के नये तथा युवा निक्षेपों को 'खादर' कहा जाता है। इनका लगभग प्रत्येक वर्ष पुननिर्माण होता है। इसलिए ये उपजाऊ होते हैं तथा गहन खेती के लिए आदर्श होते हैं। अतः विकल्प (a) सही है।


                            

Q5:

प्रायद्वीपीय पठार के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. प्रायद्वीपीय पठार एक मेज के आकार का स्थल है जो पुरानी क्रिस्टलीय, आग्नेय और रूपांतरित शैलों से बना है।

2. यह गोंडवाना भूमि के टूटने और अपरदन के कारण बना था।

3. इस पठारी भाग में चौड़ी और छिछली घाटियाँ और गोलाकार पहाड़ियाँ हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

प्रायद्वीपीय पठार एक मेज की आकृति वाला स्थल है जो पुराने क्रिस्टलीय, आग्नेय तथा रूपांतरित शैलों से बना है। अतः कथन 1 सही है।


यह गोंडवाना भूमि के टूटने एवं अपवाह के कारण बना था तथा यही कारण है कि यह प्राचीनतम भूभाग का एक हिस्सा है। अतः कथन 2 सही है।


इस पठारी भाग में चौड़ी तथा छिछली घाटियाँ एवं गोलाकार पहाड़ियाँ हैं। इस पठार के दो मुख्य भाग हैं- 'मध्य उच्चभूमि' तथा 'दक्कन का पठार' अतः कथन 3 सही है।