होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 25 Sep 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography" 25 Sep 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography"

Q1:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

 

हल्दिया तथा इलाहाबाद         

नौगम्य जलमार्ग संख्या-1

सदिया धुबरी

नौगम्य जलमार्ग संख्या-2

कोट्टापुरम से कोल्लम

नौगम्य जलमार्ग संख्या-3

 

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: सभी तीन युग्म

D: कोई भी युग्म नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

निम्न जलमार्गों को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है -


हल्दिया तथा इलाहाबाद के मध्य गंगा जलमार्ग जो 1620 किमी. लंबा है नौगम्य जलमार्ग संख्या-1. सदिया धुबरी के मध्य 891 किमी. लंबा ब्रह्मपुत्र नदी जल मार्ग नौगम्य जलमार्ग संख्या-2 केरल में पश्चिम-तटीय नहर (कोट्टापुरम से कोल्लम तक, उद्योगमंडल तथा चंपक्कारा नहरें 205 किमी.) नौगम्य जलमार्ग संख्या-3 काकीनाडा और पुदुच्चेरी नहर स्ट्रेच के साथ-साथ गोदावरी और कृष्णा नदी का विशेष विस्तार (1078 किमी.)- राष्ट्रीयजलमार्ग-4. मातई नदी, महानदी के डेल्टा चैनल, ब्राह्मणी नदी और पूर्वी तटीय नहर के साथ ब्रह्माणी नदी का विशेष विस्तार- (588 किमी.) राष्ट्रीय जलमार्ग-5.


                            

Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत की समुद्री तट रेखा के साथ 12 प्रमुख पत्तन हैं, जो देश का 95 प्रतिशत विदेशी व्यापार संचालित करते हैं।

2. कांडला जिसे दीनदयाल पत्तन के नाम से भी जाना जाता है, एक ज्वारीय पत्तन है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: 1 और 2 दोनों

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

भारत की 7,516.6 किमी. लंबी समुद्री तट रेखा के साथ 12 प्रमुख तथा 200 मध्यम छोटे पत्तन हैं। ये प्रमुख पत्तन देश का 95 प्रतिशत विदेशी व्यापार संचालित करते हैं। अतः कथन 1 सही है।


कांडला जिसे दीनदयाल पत्तन के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ज्वारीय पत्तन है। यह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान गुजरात के औद्योगिक तथा खाद्यान्नों के आयात-निर्यात को संचालित करता है। अतः कथन 2 सही है।


                            

Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. मारमागाओ पत्तन से देश के कुल निर्यात का आधा (50 प्रतिशत) लौह अयस्क निर्यात किया जाता है।

2. न्यू-मैंगलोर पत्तन कुद्रेमुख खानों से निकले लौह अयस्क का निर्यात करता है।

3. कोची पत्तन लैगून के मुहाने पर स्थित एक प्राकृतिक पोताश्रय है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी युग्म

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

लौह अयस्क के निर्यात के संदर्भ में मारमागाओ पत्तन देश का महत्त्वपूर्ण पत्तन है। यहाँ से देश के कुल निर्यात का आधा (50 प्रतिशत) लौह अयस्क निर्यात किया जाता है। कर्नाटक में स्थित न्यू-मैंगलोर पत्तन कुद्रेमुख खानों से निकले लौह अयस्क का निर्यात करता है। सुदूर दक्षिण-पश्चिम में कोची पत्तन है; यह एक लैगून के मुहाने पर स्थित एक प्राकृतिक पोताश्रय है। अतः तीनों कथन सही है।


                            

Q4:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए

तूतीकोरिन

प्राकृतिक पोताश्रय

चेन्नई

अंतः स्थलीय नदीय (Riverine) पत्तन

कोलकाता

प्राचीनतम कृत्रिम पत्तन

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: सभी तीन युग्म

D: कोई भी युग्म नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

पूर्वी तट के साथ तमिलनाडु में दक्षिण-पूर्वी छोर पर तूतीकोरन पत्तन है। यह एक प्राकृतिक पोताश्रय है तथा इसकी पृष्ठभूमि भी अत्यंत समृद्ध है। अतः यह पत्तन हमारे पड़ोसी देशों जैसे श्रीलंका, मालदीव आदि तथा - भारत के तटीय क्षेत्रों की भिन्न वस्तुओं के व्यापार को संचालित करता है। अतः युग्म 1 सही सुमेलित है।


चेन्नई हमारे देश का प्राचीनतम कृत्रिम पत्तन है। व्यापार की मात्रा तथा लदे सामान के संदर्भ में इसका मुंबई के बाद दूसरा स्थान है। अतः युग्म 2 सही सुमेलित नहीं है।


कोलकाता एक अंतः स्थलीय नदीय (Riverine) पत्तन है। यह पत्तन गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन के वृहत् समृद्ध पृष्ठभूमि को सेवाएँ प्रदान करता है। ज्वारीय (Tidal) पत्तन होने के कारण तथा हुगली के तलछट जमाव से इसे नियमित रूप से साफ करना पड़ता है। कोलकाता पत्तन पर बढ़ते व्यापार को कम करने हेतु हल्दिया सहायक पत्तन के रूप में विकसित किया गया है। अतः युग्म 3 सही सुमेलित नहीं है।


                            

Q5:

किसी देश के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति किसका सूचक मानी जाती है, जिसे राष्ट्र का आर्थिक बैरोमीटर भी कहा जाता है?

A: सामाजिक विकास

B: राजनीतिक स्थिरता

C: आर्थिक वैभव

D: सांस्कृतिक समृद्धि

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

राज्यों देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान व्यापार कहलाता है। बाजार एक ऐसी जगह है जहाँ इसका विनिमय होता है। दो देशों के मध्य यह व्यापार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहलाता है। यह समुद्री, हवाई स्थलीय मार्गों द्वारा हो सकता है। यद्यपि स्थानीय व्यापार शहरों, कस्बों गाँवों में होता है, राज्यस्तरीय व्यापार दो या अधिक राज्यों के मध्य होता है। एक देश के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति उसके आर्थिक वैभव का सूचक है। इसीलिए इसे राष्ट्र का आर्थिक बैरोमीटर भी कहा जाता है। अतः विकल्प (c) सही है।