होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 22 May 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography" 22 May 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography"

Q1:

पश्चिमी घाट के स्थानीय नाम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. महाराष्ट्र      

सहयाद्रि

2. कर्नाटक      

अन्नामलाई

3. केरल         

कार्डामम (इलायची)

4. तमिलनाडु   

नीलगिरी

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: केवल तीन युग्म

D: सभी चार युग्म

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

मुख्य उच्चावच लक्षणों के अनुसार प्रायद्वीपीय पठार को तीन भागों में बाँटा जा सकता है- दक्कन का पठार, मध्य उच्च भू-भाग, उत्तरी-पूर्वी पठार। दक्कन के पठार के पश्चिम में पश्चिमी घाट, पूर्व में पूर्वी घाट और उत्तर में सतपुड़ा, मैकाल और महादेव पहाड़ियाँ हैं। पश्चिमी घाट को स्थानीय तौर पर अनेक नाम दिये गए हैं, जैसे-महाराष्ट्र में सहयाद्रि, कर्नाटक और तमिलनाडु में नीलगिरी तथा केरल में अन्नामलाई और इलायची (कार्डामम) पहाड़ियाँ। अतः युग्म 1, 3 और 4 सही सुमेलित है


Q2:

प्रायद्वीपीय पठार के मध्य उच्च भू-भाग से संबंधित कथनों पर विचार कीजिए:

1. अपने भूगर्भीय इतिहास में यह क्षेत्र कायांतरित प्रक्रियाओं से गुज़र चुका है।

2. मध्य उच्च भू-भाग का पूर्वी विस्तार राजमहल पहाड़ियों तक है।

3. पश्चिम में अरावली पर्वत इसकी सीमा बनाता है जो ब्लाक पर्वत का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

मुख्य उच्चावच लक्षणों के अनुसार प्रायद्वीपीय पठार को तीन भागों में बाँटा जाता है-दक्कन का पठार, मध्य उच्च भू-भाग, उत्तर-पूर्वी पठार। नर्मदा नदी के उत्तर में प्रायद्वीपीय पठार का वह भाग जो कि मालवा के पठार के अधिकतर भागों पर फैला है, उसे मध्य उच्च भू-भाग के नाम से जाना जाता है। अपने भूगर्भीय इतिहास में यह क्षेत्र कायांतरित प्रक्रियाओं से गुज़र चुका है और कायांतरित चट्टानों जैसे-संगमरमर, स्लेट और नाइस की उपस्थिति इसका प्रमाण है। मध्य उच्च भू-भाग का पूर्वी विस्तार राजमहल की पहाड़ियों तक है, जिसके दक्षिण में स्थित छोटानागपुर पठार खजिन पदार्थों का भंडार है। अतः कथन 1 और 2 सही है।


पश्चिम में अरावली पर्वत मध्य उच्च भू-भाग की सीमा बनाता है, यह अवशिष्ट पर्वत के उत्कृष्ट उदाहरण है, जो कि काफी हद तक अपरदित है और इसकी श्रृंखला टूटी हुई है। प्रायद्वीपीय पठार के इस भाग का विस्तार जैसलमेर तक है जहाँ यह अनुदैर्ध्य रेल के डिब्बों और चापाकार (बरखान) रेतीले डिब्बों से ढँका है। अतः कथन 3 सही नहीं है।


Q3:

प्रायद्वीपीय पठार के अनेक हिस्से भू-उत्थान निमज्जन, भ्रंश तथा विभंश निर्माण प्रक्रिया के अनेक पुनरावर्ती दौर से गुज़रे हैं। इसका प्रमाण हैः

1. रिफ्ट घाटियाँ                

2. टॉर

3. ब्लॉक पर्वत

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

भारत का प्रायद्वीपीय भाग इंडो-आस्ट्रेलिया प्लेट का हिस्सा होने के कारण यह ऊर्ध्वाधर हलचलों खंड भ्रंशों से प्रभावित है। प्रायद्वीपीय पठार भू-उत्थान निमज्जन, भ्रंश तथा विभंश निर्माण प्रक्रिया के अनेक पुनरावर्ती दौर से गुज़रे हैं। नर्मदा, तापी और महानदी की रिफ्ट घाटियाँ और सतपुड़ा ब्लॉक पर्वत इसके उदाहरण हैं। टॉर धरातलीय सतह पर चट्टानों के अपरदन के फलस्वरूप बनने वाली स्थलाकृति है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।


Q4:

प्रायद्वीपीय पठार की सीमा निर्धारण से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.  उत्तर-पश्चिम

दिल्ली, कटक

2.  पूर्व          

राजमहल पहाड़ियाँ

3.  पश्चिम             

काठियावाड़ प्रायद्वीप

उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

नदियों के मैदान से 150 मीटर ऊँचाई से ऊपर उठता हुआ प्रायद्वीपीय पठार तिकोने आकार वाला कटा-फटा भूखंड है। उत्तर-पश्चिम में दिल्ली, कटक (अरावली का विस्तार), पूर्व में राजमहल पहाड़ियाँ, पश्चिम में गिर पहाड़ियाँ और दक्षिण में कार्डामम (इलायची) पहाड़ियाँ, प्रायद्वीपीय पठार की सीमाएँ निर्धारित करती हैं। उत्तर-पूर्व में शिलांग तथा कार्बी-ऐंगलोंग का पठार भी इसी भूखंड का विस्तार है। अतः युग्म 1 और 2 सही सुमेलित है तथा युग्म 3 सही सुमेलित नहीं है।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. बृहत हिमालय की घाटियों में शेरपा प्रजाति के लोग रहते हैं।

2. भोटिया लोग शीत ऋतु में बुगयाल में चले जाते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

बृहत हिमालय की घाटियों में भोटिया प्रजाति के लोग रहते हैं। ये खानाबदोश लोग हैं जो ग्रीष्म ऋतु में बुगयाल (ऊँचाई पर स्थित घास के मैदान) में चले जाते हैं और शरद ऋतु में घाटियों में लौट आते हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब भी इसी इलाके में स्थित हैं। अतः कथन 1 और 2 दोनों  सही नहीं है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें