होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 21 Aug 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography" 21 Aug 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography"

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.  यह सबसे छोटी श्रृंखला है।

2.  यह सबसे लंबी और सबसे महत्त्वपूर्ण श्रृंखला है।

3.  यह केवल हिमाचल प्रदेश में पाई जाती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन पीर पंजाल श्रृंखला के बारे में सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

पीर पंजाल लघु हिमालय की सबसे बड़ी और सबसे पश्चिमी श्रृंखला है। सतलज नदी के तट के पास, यह खुद को मुख्य हिमालय श्रृंखला से अलग कर लेती है और एक तरफ ब्यास और रावी नदियों और दूसरी तरफ चिनाब नदियों के बीच एक विभाजन बनाती है। अतः कथन 2 सही है, जबकि कथन 1 और 3 सही नहीं है।


 


                            

Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. हिमालय की सबसे बाहरी श्रृंखला को शिवालिक के नाम से जाना जाता है।

2. शिवालिक श्रृंखला असंपिडित अवसादों से बनी है।

3. निम्न हिमाचल और शिवालिक के बीच में स्थित लंबवत् घाटियों को दून कहा जाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही नहीं हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

हिमालय की सबसे बाहरी श्रृंखला को शिवालिक कहा जाता है। ये श्रृंखलाएँ, उत्तर में स्थित मुख्य हिमालय की श्रृंखलाओं से नदियों द्वारा लायी गयी असंपिडित अवसादों से बनी है। ये घाटियाँ बजरी तथा जलोढ़ की मोटी परत से ढँकी हुई हैं। निम्न हिमाचल तथा शिवालिक के बीच में स्थित लंबवत् घाटी को दून के नाम से जाना जाता है। कुछ प्रसिद्ध दून हैं- देहरादून, कोटलीदून एवं पाटलीदून। अतः तीनों कथन सही है।


 


                            

Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. सतलुज एवं सिंधु के बीच स्थित हिमालय के भाग को पंजाब हिमालय के नाम से जाना जाता है।

2. सतलुज तथा काली नदियों के बीच स्थित हिमालय के भाग को कुमाँऊ हिमालय के नाम से भी जाना जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

हिमालय को पश्चिम से पूर्व तक स्थित क्षेत्रों के आधार पर भी विभाजित किया गया है। इन वर्गीकरणों को नदी घाटियों की सीमाओं के आधार पर किया गया है। उदाहरण के लिए, सतलुज एवं सिंधु के बीच स्थित हिमालय के भाग को पंजाब हिमालय के नाम से जाना जाता है। लेकिन पश्चिम से पूर्व तक क्रमशः इसे कश्मीर तथा हिमाचल हिमालय के नाम से भी जाना जाता है। सतलुज तथा काली नदियों के बीच स्थित हिमालय के भाग को कुमाँऊ हिमालय के नाम से भी जाना जाता है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


                            

Q4:

निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए:

1. काली

2. तिस्ता

3. दिहांग

4. ब्रह्मपुत्र

उपर्युक्त में से कितनी नदियाँ असम हिमालय का सीमांकन करती हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

काली तथा तिस्ता नदियाँ, नेपाल हिमालय का एवं तिस्ता तथा दिहांग नदियाँ असम हिमालय का सीमांकन करती है। ब्रह्मपुत्र हिमालय की सबसे पूर्वी सीमा बनाती है। दिहांग महाखड्ड (गार्ज) के बाद हिमालय दक्षिण की ओर एक तीखा मोड़ बनाते हुए भारत की पूर्वी सीमा के साथ फैल जाता है। इन्हें पूर्वाचल या पूर्वी पहाड़ियों तथा पर्वत श्रृंखलाओं के नाम से जाना जाता है। ये पहाड़ियाँ उत्तर-पूर्वी राज्यों से होकर गुजरती हैं तथा मज़बूत बलुआ पत्थरों, जो अवसादी शैल है। अतः विकल्प (b) सही है।


                            

Q5:

भारत के उत्तरी मैदान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह सिंधु, गंगा एवं ब्रह्मपुत्र तथा इनकी सहायक नदियों से बना है।

2. यह मैदान जलोढ़ मृदा से बना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

उत्तरी मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणालियों सिंधु, गंगा एवं ब्रह्मपुत्र तथा इनकी सहायक नदियों से बना है। यह मैदान जलोढ़ मृदा से बना है। लाखों वर्षों में हिमालय के गिरिपाद में स्थित बहुत बड़े बेसिन (द्रोणी) में जलोढ़ों का निक्षेप हुआ। जिससे इस उपजाऊ मैदान का निर्माण हुआ है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।