होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 19 Jun 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography" 19 Jun 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQs क्विज़ : भूगोल "Geography"

Q1:

कश्मीर हिमालय के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर चिनाब नदी के किनारे स्थित है।

2. इस क्षेत्र के उत्तर में अनुदैर्ध्य घाटियाँ पाई जाती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर झेलम नदी के किनारे स्थित है। कश्मीर घाटी में झेलम नदी का विसर्पी बहाव रोचक है। वर्तमान डल झील झेलम नदी का ही हिस्सा है, जो कि श्रीनगर में अवस्थित है। कश्मीर घाटी में झेलम नदी युवा अवस्था में बहती है तथापि नदीय स्थलरूप के विकास में प्रौढ़ावस्था में निर्मित होने वाली विशिष्ट आकृति-विसर्पों का निर्माण करती है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


प्रदेश के दक्षिणी भाग में अनुदैर्ध्य (Longitudinal) घाटियाँ पाई जाती हैं जिन्हेंदूनकहा जाता है। इनमें जम्मू दून और पठानकोट दून प्रमुख हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।


Q2:

निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी सिंधु नदी से सीधी मिलती है/हैं?

1. जास्कर

2. व्यास

3. गोमल

उपर्युक्त में से कितने सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

सिंधु नदी एशिया की एक सीमा पार नदी है। यह तिब्बती पठार से निकलती है और भारत और पाकिस्तान से होकर बहती है। कई सहायक नदियाँ, जैसे, जास्कर, नुब्रा, गोमल, इत्यादि इससे सीधी मिलती हैं। सतलुज, व्यास, रावी, चेनाब और झेलम सिंधु में मीठनकोट, पाकिस्तान के पास मिलने से पूर्व आपस में संयुक्त हो जाती हैं। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।


Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इन नदियों ने पर्वतों को काटकर गॉर्जों का निर्माण किया है।

2. ये नदियाँ हिमालय पर्वतीय श्रृंखला के उत्तरी भाग से निकलती हैं।

उपर्युक्त कथनों में हिमालय के किन नदियों कई व्याख्या है?

A: सिंधु तथा ब्रह्मपुत्र

B: सिंधु तथा गंगा

C: ब्रह्मपुत्र तथा सतलज

D: झेलम तथा चेनाब

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

भारत के दो मुख्य भौगोलिक क्षेत्रों से उत्पन्न होने के कारण हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियाँ एक-दूसरे से भिन्न हैं। हिमालय की अधिकतर नदियाँ बारहमासी नदियाँ होती हैं। हिमालय की दो मुख्य नदियाँ सिंधु तथा ब्रह्मपुत्र इस पर्वतीय श्रृंखला के उत्तरी भाग से निकलती हैं। इन नदियों ने पर्वतों को काटकर गॉर्जों का निर्माण किया है। हिमालय की नदियाँ अपने उत्पत्ति के स्थान से लेकर समुद्र तक के लंबे रास्ते को तय करती हैं। ये अपने मार्ग के ऊपरी भागों में तीव्र अपरदन क्रिया करती हैं तथा अपने साथ भारी मात्रा में सिल्ट एवं बालू का संवहन करती हैं। मध्य एवं निचले भागों में ये नदियाँ विसर्प, गोखुर झील तथा अपने बाढ़ वाले मैदानों में बहुत-सी अन्य निक्षेपण आकृतियों का निर्माण करती हैं। ये पूर्ण विकसित डेल्टाओं का भी निर्माण करती है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।


Q4:

निम्नलिखित में से किन राज्यों से होकर कर्क रेखा गुजरती है?

1. छत्तीसगढ़          

2. मिजोरम

3. त्रिपुरा                 

4. राजस्थान

उपर्युक्त में से कितने सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

कर्क रेखा उत्तरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के समांतर 23°30' पर खींची गई एक काल्पनिक रेखा है। यह रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है।  ये राज्य पश्चिम से पूर्व क्रमशः गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. दो नदियों के बीच का भाग

2. दो पर्वतों के बीच का भाग

3.  दो झीलों के बीच का भाग

4.  दो समुद्रों के बीच का भाग

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन दोआब का अर्थ है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

दोआबका अर्थ है, दो नदियों के बीच का भाग। दोआबदो शब्दों से मिलकर बना है दो तथा आब अर्थात् पानी। इसी प्रकारपंजाबभी दो शब्दों से मिलकर बना है - पंज का अर्थ है पाँच तथा आब का अर्थ है पानी। दोआब और पंजाब दोनों ही भारत के महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। दोआब क्षेत्र कृषि के लिए उपजाऊ होता है और पंजाब भारत का एक प्रमुख कृषि उत्पादक राज्य है। अतः विकल्प (a) सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें