होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 17 Jan 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: भूगोल 17 Jan 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: भूगोल

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. पैग्मेलियन पॉइंट भारत का सबसे उत्तरी बिंदु है।

2. सौराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश के बीच देशांतरीय अंतर लगभग 300° है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (a)

स्पष्टीकरण:

भारत 8°4' उत्तर से 37°6' उत्तरी अक्षांश और 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है। इस प्रकार इसका अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार लगभग तीस डिग्री है। भारत की मुख्य भूमि से दूर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में देश का सबसे दक्षिणी बिंदु, पैग्मेलियन पॉइंट या इंदिरा पॉइंट 6° 45' उत्तरी अक्षांश पर स्थित है। कश्मीर में इंदिरा पॉइंट से कन्याकुमारी तक इसकी उत्तर-दक्षिण सीमा 3,214 किमी है जबकि कच्छ के रण से अरुणाचल प्रदेश तक इसकी पूर्व-पश्चिम चौड़ाई 2,933 किमी है। अतः कथन 1 सही नहीं है।


भारत का अक्षांशीय विस्तार भूमध्य रेखा और उत्तरी ध्रुव के बीच की कोणीय दूरी का लगभग एक तिहाई है और इसका देशांतरीय विस्तार भूमध्य रेखा की परिधि का लगभग बारहवां हिस्सा है। पश्चिम में सौराष्ट्र और पूर्व में अरुणाचल प्रदेश के बीच अनुदैर्ध्य अंतर लगभग 30° है। पृथ्वी अपनी धुरी पर 24 घंटे में 360° घूमती है। अतः कथन 2 सही है।


Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. कर्क रेखा भारत के कुल 7 राज्यों से होकर गुजरती है।

2. भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश 37°6'E है।

3. केवल दो द्वीप भारत के पड़ोसी देश है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: (b)

स्पष्टीकरण:

भारत देश, दक्षिण एशिया में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश में कुल 28 राज्य तथा 8 केंद्र शासित प्रदेश है। दक्षिण में समुद्र पार भारत के दो पड़ोसी द्वीप समूह राष्ट्र श्रीलंका एवं मालद्वीप है।  भारत विश्व के भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है तथा विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। यह उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। भारत पृथ्वी के उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध में 8°4' से 37°6' उत्तरी अक्षांश तथा 68°7' से 97°25 पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अक्षांश और देशांतर का विस्तार लगभग 30° है। परंतु फिर भी पूर्व-पश्चिम का विस्तार उत्तर-दक्षिण के विस्तार की अपेक्षा कम प्रतीत होता है। कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम) से होकर गुजरती है। 82°30' पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है जो कि उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है। अक्षांश का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर, दिन और रात की अवधि पर पड़ता है। अतः कथन 1 गलत है और कथन 2 सही है।


दक्षिण में समुद्र पार हमारे पड़ोसी दो द्वीप समूह राष्ट्र श्रीलंका और मालदीव हैं। भारत और श्रीलंका के बीच में छोटा समुद्री रास्ता पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी है। मालदीव, लक्षद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है। अतः कथन 3 सही है।


Q3:

भूमंडलीय तापन के क्या प्रभाव हो सकते हैं?

1.  समुद्र के स्तर में वृद्धि

2.  ध्रुवीय बर्फ का पिघलना

3.  चरम मौसम की घटनाओं में वृद्धि

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: (c)

स्पष्टीकरण:

भूमंडलीय तापन के कई संभावित प्रभाव हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं-समुद्र के स्तर में वृद्धि, ध्रुवीय बर्फ का पिघलना, चरम मौसम की घटनाओं में वृद्धि, कृषि उत्पादन में कमी, जैव विविधता में कमी इत्यादि। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।


Q4:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. उत्तरी मैदान जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं।

2. प्रायद्वीपीय पठार आग्नेय तथा रूपांतरित शैलों वाली कम ऊँची पहाड़ियों एवं चौड़ी घाटियों से बना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (c)

स्पष्टीकरण:

भारत की भूमि बहुत अधिक भौतिक विभिन्नताओं को दर्शाती है। भूगर्भीय तौर पर प्रायद्वीपीय पठार पृथ्वी की सतह का प्राचीनतम भाग है। इसे भूमि का एक बहुत ही स्थिर भाग माना जाता था। परंतु हाल के भूकंपों ने इसे गलत साबित किया है। हिमालय एवं उत्तरी मैदान हाल में बनी स्थालाकृतियाँ हैं। भूगर्भ वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय पर्वत एक अस्थिर भाग है। हिमालय की पूरी पर्वत श्रृंखला एक युवा स्थलाकृति को दर्शाती है। जिसमें ऊँचे शिखर, गहरी घाटियाँ तथा तीव्र तेज बहने वाली नदियाँ है। भारत के उत्तरी मैदान सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों और उनकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं। अतः कथन 1 सही है।


प्रायद्वीपीय पठार, भारत का प्राचीन भूभाग है। यह पठार त्रिकोणीय है और उत्तर में चौड़ा है। कन्याकुमारी के पास पहुंचने पर यह दक्षिण में संकीर्ण हो जाता है। प्रायद्वीपीय पठार, पश्चिम में अरावली पर्वतमाला से लेकर पूर्व में छोटा नागपुर पठार तक फैला हुआ है। प्रायद्वीपीय पठार, आग्नेय और रूपांतरित कठोर क्रिस्टलीय चट्टानों से बना है। इसका निर्माण गोंडवाना भूमि के टूटने और खिसकने से हुआ।  यह पठार, चौड़ी और उथली घाटियों और गोलाकार पहाड़ियों से बना है। अतः कथन 2 सही है।


Q5:

भारत की भौगोलिक आकृतियों को निम्नलिखित वर्गों में विभाजित किया जा सकता है:

1. हिमालय पर्वत शृंखला

2. दक्षिणी मैदान

3. तटीय मैदान

उपर्युक्त में से कितने सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: (b)

स्पष्टीकरण:

भारत की भौगोलिक आकृतियों को कुल छह भागों में विभाजित गया है: हिमालय पर्वत शृंखला, उत्तरी मैदान, प्रायद्वीपीय पठार, भारतीय मरुस्थल, तटीय मैदान और द्वीप समूह। भारत की उत्तरी सीमा पर विस्तृत हिमालय भूगर्भीय रूप से युवा एवं बनावट के दृष्टिकोण से वलित पर्वत शृंखला है। ये पर्वत शृंखलाएँ  पश्चिम-पूर्व दिशा में सिंधु से लेकर ब्रह्मपुत्रा तक फैली हैं। इसमें हिमालय के सभी मुख्य शिखर हैं। हिमालय के कुछ ऊँचे शिखर माउंट एवरेस्ट (नेपाल), कंचनजुंगा (भारत), मकालु (नेपाल), धौलागिरि (नेपाल), नंगा पर्वत (भारत), अन्नपूर्णा (नेपाल), नंदादेवी (भारत), कामेट (भारत), नामचा बरुआ (भारत) और गुरुला मंधाता (नेपाल)। उत्तरी मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणालियों- सिंधु,  गंगा एवं ब्रह्मपुत्रा तथा इनकी सहायक नदियों से बना है। यह मैदान जलोढ़ मृदा से बना है। प्रायद्वीपीय पठार के किनारों संकीर्ण तटीय पट्टियों का विस्तार है। यह पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें